EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
25-27 अक्टूबर 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (IGC) की सातवीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित

भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (IGC) की सातवीं बैठक 24-26 अक्तूबर तक दिल्ली में आयोजित की गई थी. जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्‍ज इस बैठक में भाग लेने के लिए 24-26 अक्तूबर तक भारत के तीन दिन के दौरे पर थे. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और चांसलर शोल्‍ज ने इस बैठक की सह-अध्‍यक्षता की थी.

मुख्य बिन्दु

  • IGC (Intergovernmental Consultations) एक पूर्ण सरकारी मंच है, जिसके अंतर्गत दोनों पक्षों के मंत्री अपने अधीन क्षेत्रों से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हैं और इसकी रिपोर्ट प्रधानमंत्री और चांसलर को देते हैं. भारत और जर्मनी के बीच अंतर सरकारी परामर्श 2011 में स्थापित किया गया था.
  • 7वीं अंतरसरकारी परामर्श बैठक के समापन के बाद दोनों नेताओं द्वारा एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया. दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि प्रौद्योगिकी और नवाचार, श्रम और प्रतिभा, प्रवासन और गतिशीलता, जलवायु कार्रवाई, हरित और सतत विकास, और आर्थिक, रक्षा और रणनीतिक सहयोग दोनों देशों के बीच संबंधों को परिभाषित करेंगे.
  • ओलाफ स्कोल्ज़ के भारत यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों के बीच कई समझौतों और समझौता ज्ञापन (MOU) पर भी हस्ताक्षर किये गये.
  • ये MOU, पारस्परिक कानूनी सहायता संधि, सूचना के आदान-प्रदान, इंडो-जर्मन ग्रीन हाइड्रोजन रोड मैप, नवाचार और प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, अनुसंधान और विकास में सहयोग, इंडो-जर्मन ग्रीन अर्बन मोबिलिटी, रोजगार और श्रम के क्षेत्र में हुए.
  • जर्मन चांसलर ने घोषणा की कि जर्मनी कुशल भारतीयों को दिए जाने वाले वीज़ा को 20,000 से बढ़ाकर 90,000 प्रति वर्ष करेगा.

27 अक्तूबर 2024: 78वां पैदल सेना दिवस मनाया गया

भारतीय सेना प्रत्येक वर्ष 27 अक्तूबर को पैदल सेना दिवस (Infantry Day) मनाती है. इसी दिन 1947 में सेना की सिख रेजीमेंट ने वायुसेना के विशेष डकोटा विमान से श्रीनगर में लैंड कर जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तानी सेना और कबायलियों के चंगुल से बचाया था. 27 अक्तूबर 2024 को 78वां पैदल सेना दिवस मनाया गया.

पैदल सेना दिवस का इतिहास

भारत के आजादी के बाद 26 अक्टूबर, 1947 को जम्मू-कश्मीर का देश के साथ आधिकारिक तौर पर विलय हुआ था. जम्मू-कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत में विलय के कागजातों पर हस्ताक्षर किए. उसके बाद भारतीय सेना 27 अक्तूबर, 1947 को बडगाम हवाई अड्डे पर उतरी थी और इस दिन को ‘इन्फैंट्री दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.

दरअसल, 22 अक्टूबर 1947 को पाकिस्तान ने 5 हजार कबायलियों को कश्मीर में घुसपैठ करके कब्जा करने के लिए भेजा था, तब कश्मीर के तत्कालीन शासक महाराजा हरि सिंह ने भारत सरकार से मदद मांगी. इसके बाद महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के समझौते पर हस्ताक्षर किए.

तब सेना की सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन से एक पैदल सेना का दस्ता विमान से दिल्ली से श्रीनगर भेजा गया. 27 अक्टूबर, 1947 को भारतीय पैदल सैनिकों ने कश्मीर को कबायलियों के चंगुल से छु़ड़ा दिया.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत के पूर्वी तट पर गंभीर चक्रवाती उष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘दाना’

गंभीर चक्रवाती उष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘दाना’, भारत के पूर्वी तटसे टकराया जिसके कारण क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई. चक्रवात दाना ने  ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में बुनियादी ढांचे और फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया.  2024 चक्रवती सत्र  में भारत में आने वाला यह तीसरा उष्णकटिबंधीय चक्रवात है. बंगाल की खाड़ी में बनने वाला 2024 सत्र का पहला चक्रवात ‘रेमल’ था.

भारतीय हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल ने खेल से संन्यास ले लिया

पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने 24 अक्टूबर 2024 को खेल से संन्यास की घोषणा की. हॉकी इंडिया ने, रानी रामपाल के सम्मान के रूप में नंबर 28 जर्सी को भी सेवानिवृत करने का फैसला किया है. रानी रामपाल, भारत के लिए खेलते समय 28 नंबर की जर्सी पहनती थीं. रानी रामपाल देश की पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी हैं जिनके नाम पर किसी स्टेडियम का नाम रखा गया है. भारतीय रेलवे की मॉडर्न कोच फैक्ट्री के रायबरेली स्टेडियम का नाम बदलकर रानी गर्ल्स हॉकी टर्फ कर दिया गया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top