EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
22-24 अक्टूबर 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

16वां ब्रिक्‍स सम्मेलन रूस के कज़ान में आयोजित किया गया

16वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (16th BRICS Summit) रूस के कज़ान में 22-23 अक्तूबर को आयोजित किया गया था. इस सम्मेलन की मेजबानी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बैठक की थी. इसका विषय ‘निष्पक्ष वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना’ था.

16वां ब्रिक्‍स सम्मेलन: मुख्य बिन्दु

  • रूसी राष्ट्रपति वाल्दिमीर पुतिन द्वारा आयोजित शिखर बैठक में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, इथियोपिया के राष्ट्रपति अबी अहमद, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भाग लिया.
  • सऊदी अरब का प्रतिनिधित्व उसके विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने किया और ब्राजील का प्रतिनिधित्व उसके विदेश मंत्री मौरो लुइज़ इकर विएरा ने किया.
  • बैठक में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस और न्यू डेवलपमेंट की अध्यक्ष डिल्मा रूसेफ भी शामिल हुईं.
  • 13 देशों को ब्रिक्स का भागीदार देश बनाया गया, हालाँकि वे ब्रिक्स के पूर्ण सदस्य नहीं हैं. ये देश हैं अफ्रीका के अल्जीरिया, युगांडा, नाइजीरिया, यूरोप से बेलारूस और तुर्किये, लैटिन अमेरिकी देश बोलीविया, क्यूबा और एशियाई देश इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, मलेशिया, थाईलैंड, उज्बेकिस्तान और वियतनाम.
  • सम्मेलन के अंत में एक संयुक्त घोषणा जारी की गई जिसका शीर्षक ‘कज़ान घोषणापत्र वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना’ था.
  • कज़ान घोषणापत्र में ब्रिक्स देशों को सदस्य देशों के बीच वित्तीय लेनदेन निपटाने में स्थानीय मुद्राओं का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किए जाने की बात कही गई है.

पहली ब्रिक्स आउटरीच/ब्रिक्स प्लस संवाद

  • 16वीं ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान 24 अक्टूबर 2024 को पहली ब्रिक्स प्लस/आउटरीच संवाद (BRICS Plus/Outreach Dialogue) आयोजित किया गया था. इस बैठक की मेजबानी भी रूसी राष्ट्रपति वाल्दिमीर पुतिन ने की थी.
  • ब्रिक्स आउटरीच से तात्पर्य उन देशों से है जो ब्रिक्स के सदस्य नहीं हैं लेकिन भविष्य में इसमें शामिल होने के इच्छुक हैं.
  • ब्रिक्स आउटरीच/ब्रिक प्लस संवाद का विषय था ‘ब्रिक्स और ग्लोबल साउथ: एक साथ मिलकर एक बेहतर दुनिया का निर्माण.’
  • ब्रिक्स आउटरीच बैठक में एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका के 36 देशों ने भाग लिया. 22 देशों का प्रतिनिधित्व उनके राष्ट्राध्यक्षों ने किया और अन्य देशों का प्रतिनिधित्व उनके विदेश मंत्रियों ने किया. भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने किया था.

द्विपक्षीय वार्ता

  • 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी 21-23 अकतूबर तक रूस की यात्रा पर थे.
  • अपनी यात्रा के दौरान श्री मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं.
  • श्री मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ भी द्विपक्षीय बैठकें कीं.
  • श्री पुतिन के साथ बैठक में श्री मोदी ने संबंधित मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान की आवश्‍यकता पर बल दिया. उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत, रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान में सहायता करने को तैयार है.
  • श्री मोदी और ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन के बीच भी बैठक हुई. दोनों नेताओं ने चाबहार बंदरगाह और अंतरराष्‍ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की.

चीन के राष्‍ट्रपति षी चिनफिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 23 अक्तूबर को रूस के कज़ान में ब्रिक्‍स सम्‍मेलन के अवसर पर चीन के राष्‍ट्रपति षी चिनफिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी.
  • प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्‍ट्रपति के बीच पिछले पांच वर्षों में यह पहली सुनियोजित बैठक थी. आखिरी बार दोनों नेताओं की मुलाकात नवंबर 2019 में ब्रासीलिया,ब्राज़ील में आयोजित  ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हुई थी.
  • दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि भारत-चीन सीमा प्रश्न पर विशेष प्रतिनिधि सीमा मुद्दों को हल करने के लिए शीघ्र मिलेंगे.
  • दोनों नेताओं ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त पर अपने देशों के बीच समझौते का स्वागत किया.

जानिए क्या है ब्रिक्स और इसकी अहमियत…»


24 अक्टूबर: विश्व विकास सूचना दिवस, विश्व विकास सूचना दिवस के 17 सतत लक्ष्य

प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को विश्व विकास सूचना दिवस (World Development Information Day) मनाया जाता है. यह दिवस आम जनता के बीच सूचना के प्रसार के महत्व को दर्शाता है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1972 में विकास की समस्याओं की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने और उनके समाधान हेतु इस दिवस की शुरुआत की थी. महासभा ने यह निर्णय लिया था कि यह दिवस संयुक्त राष्ट्र दिवस की तारीख़ यानी 24 अक्टूबर को ही मनाया जाना चाहिए.

24 अक्टूबर को इस दिन को मनाने का फैसला किया गया था क्योंकि इसी तारीख को 1970 में द्वितीय राष्ट्र विकास दशक के लिए अंतर्राष्ट्रीय विकास रणनीति को अपनाया गया था.

विश्व विकास सूचना दिवस के 17 सतत लक्ष्य

  1. निर्धनता नहीं रहे
  2. कोई भूखा न रहे
  3. अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण
  4. सभी को गुणवत्ता युक्त शिक्षा
  5. लैंगिक समानता
  6. सभी को स्वच्छ जल और स्वच्छता
  7. सभी को सस्ती ऊर्जा
  8. सभ्य कार्य और आर्थिक विकास
  9. सभी देश में उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढांचा का विकास
  10. हर जगह कम असमानता
  11. सतत शहर, और समुदाय का विकास
  12. जिम्मेदारी से खपत और उत्पादन
  13. सभी मिल कर जलवायु परिवर्तन से रक्षा
  14. महासागरों और समुद्री संसाधनों का संरक्षण और सतत उपयोग
  15. स्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र के सतत उपयोग को सुरक्षित और बढ़ावा
  16. शांतिपूर्ण समाजों को बढ़ावा देना और न्याय तक पहुंच प्रदान करना
  17. कार्यान्वयन के साधनों को मजबूत करना और सतत विकास के लिए वैश्विक भागीदारी को पुनर्जीवित करना

24 अक्तूबर: विश्व पोलियो दिवस, जोनास साल्क का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष 24 अक्तूबर को विश्व पोलियो दिवस (World Polio Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पोलियो के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.

विश्व पोलियो दिवस 2024 की थीम ‘हर बच्चे तक पहुंचने का वैश्विक मिशन’ (A Global Mission to Reach Every Child) है.

जोनास साल्क का जन्मदिन

विश्व पोलियो दिवस जोनास साल्क के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो अमेरिकी वायरोलॉजिस्ट थे. उन्होंने दुनिया का पहला सुरक्षित और प्रभावी पोलियो वैक्सीन बनाने में मदद की थी. डॉक्टर जोनास साल्क ने साल 1955 में पोलियो से बचाव की दवा दुनिया के सामने प्रस्तुत किया था.


24 अक्टूबर 2024: 79वां संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को पूरे विश्व में संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस (United Nations Day) मनाया जाता है. 1945 में इसी दिन संयुक्त राष्ट्र का गठन सभी के लिए शांति, विकास और मानव अधिकारों के समर्थन करने के लिए किया गया था.

इस वर्ष (2024 में) 79वां संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया गया. संयुक्त राष्ट्र संघ का गठन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 24 अक्तूबर 1945 को विश्व के 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र अधिकार-पत्र पर हस्ताक्षर कर किया था. भारत शुरुआती दिनों से ही इसका सदस्य है. ‘संयुक्त राष्ट्र’ नाम अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने दिया था.

संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाएं हैं- अरबी, चाइनीज, अंग्रेजी, फ्रेंच, रसियन और स्पैनिश. आधिकारिक भाषाएं छह हैं, लेकिन यहां पर संचालन भाषा केवल अंग्रेजी और फ्रेंच हैं.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

श्री करतारपुर साहिब गलियारे पर समझौते की अवधि पांच वर्ष बढ़ाने पर सहमति

भारत और पाकिस्तान श्री करतारपुर साहिब गलियारे पर समझौते की अवधि पांच वर्ष बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं. इससे पाकिस्तान जाने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों को आसानी होगी. भारत सरकार ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 24 अक्टूबर 2019 को पाकिस्तान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जो पांच वर्ष की अवधि के लिए था.

55वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI)

55वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) गोवा में 20 से 28 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा. इसका आयोजन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय गोवा सरकार के सहयोग से प्रतिवर्ष किया जाता है. 1952 में स्थापित, भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एशिया के प्रमुख फिल्मोत्‍सवों में शामिल है.

IMF ने भारत के GDP की वृद्धि दर 7 प्रतिशत बनाए रखी

अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने 31 मार्च 2025 को समाप्त होने वाले चालू वित्तीय वर्ष के लिए भारत के सकल घरेलू उत्‍पाद (GDP) की वृद्धि दर 7 प्रतिशत बनाए रखी है. विश्‍व की आर्थिक स्थिति के बारे में नवीनतम अनुमान में IMF ने कहा है कि अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने की संभावना है.

भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (IGC) की सातवीं बैठक

भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (IGC) की सातवीं बैठक 24-26 अक्तूबर तक दिल्ली में आयोजित की जा रही है. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भारत की यात्रा पर आए जर्मनी के चांसलर शोल्‍ज इस बैठक की सह-अध्‍यक्षता करेंगे. IGC एक पूर्ण सरकारी मंच है, जिसके अंतर्गत दोनों पक्षों के मंत्री अपने अधीन क्षेत्रों से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हैं और इसकी रिपोर्ट प्रधानमंत्री और चांसलर को देते हैं.

भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास

भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का 12वां संस्करण 21 अक्तूबर से 21 नवंबर 2024 तक भारत में आयोजित किया जा रहा है. यह अभ्यास पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा वायु सेना अड्डे पर शुरू हुआ.

दीपिका कुमारी ने विश्व कप महिला रिकर्व स्पर्धा में रजत पदक जीता

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने 2024 तीरंदाजी विश्व कप महिला रिकर्व स्पर्धा में रजत पदक जीता. 20 अक्टूबर 2024 को मैक्सिको के त्लाक्सकाला में आयोजित फाइनल में दीपिका चीनी तीरंदाज ली जियामन से 6-0 से हार गईं. ली जियामन उस चीनी महिला तीरंदाजी टीम का हिस्सा थीं जिसने पेरिस 2024 में रजत पदक जीता था.

रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने के लिए भारत और सिंगापुर में सहमति

भारत और सिंगापुर रक्षा संबंधों को मजबूत करने और सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाने पर सहमत हुए हैं. भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारत के दौरे पर आए सिंगापुर के रक्षा मंत्री डॉ. एनजी इंग हेन के बीच हुए बैठक के दौरान इस पर सहमति बनी. डॉ. एनजी इंग हेन, 21 से 23 अक्टूबर 2024 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर थे.

सिंगापुर-भारत द्विपक्षीय अभ्यास ‘सिमबेक्स’ विशाखापत्तनम में शुरू

सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास ‘सिमबेक्स’ का 31वां संस्करण 23 से 29 अक्टूबर 2024 तक आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है. इस अभ्यास की मेजबानी भारतीय नौसेना की पूर्वी नौसेना कमान अपनी विशाखापत्तनम में स्थित नौसेना अड्डे पर कर रही है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top