EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
7-9 सितंबर  2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

यूएस ओपन 2024: जननिक सिनर ने पुरुष और आर्यना सबालेंका ने महिला एकल खिताब जीता

यूएस ओपन 2024 के पुरुष एकल का खिताब जननिक सिनर ने और महिला एकल खिताब आर्यना सबालेंका ने जीता. यह जननिक सिनर का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब और आर्यना सबालेंका का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब और दोनों का पहला यूएस ओपन खिताब था.

यूएस ओपन 2024 चैंपियनशिप 19 अगस्त से 8 सितंबर 2024 तक फ्लशिंग मीडोज, क्वींस, न्यूयॉर्क शहर में आयोजित की गई थी.

फाइनल में जननिक सिनर ने अमरीका के टेलर फ्रिट्ज को हराया. बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने फाइनल में अमेरिका की जेसिका पेगुला को हराया.

यूएस ओपन 2024 के विजेता

स्पर्धाविजेताउप-विजेता
पुरुष एकलजननिक सिनर (इटली)टेलर फ्रिट्ज़ (अमेरिका)
महिला एकलआर्यना सबालेंका (बेलारूस)जेसिका पेगुला (अमेरिका)
पुरुष डबलमैक्स परसेल और जॉर्डन थॉम्पसन (दोनों ऑस्ट्रेलियाई)केविन क्रैविट्ज़ और टिम पुएट्ज़ (दोनों जर्मनी से)
महिला डबलल्यूडमिला किचेनोक (यूक्रेन) और जेलेना ओस्टापेंको (लातविया)क्रिस्टीना म्लादेनोविक (फ्रांस) और झांग शुआई (चीन)
मिश्रित युगलसारा इरानी और एंड्रिया ववास्सोरी (दोनों इटली से)डोनाल्ड यंग और टेलर टाउनसेंड (दोनों अमेरिकी)

अमरीकी ओपन और ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट्स: एक दृष्टि

  • अमरीकी ओपन टेनिस प्रतियोगिता चार ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट्स में से एक है. यह प्रत्येक वर्ष न्यूयॉर्क शहर में यूएसटीए बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर (USTA Billie Jean King National Tennis Centre) में आउटडोर हार्ड कोर्ट पर आयोजित की जाती है.
  • चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में सबसे पहला विंबलडन 1877 में शुरू हुआ, उसके बाद 1881 में अमरीकी ओपन, 1891 में फ्रेंच ओपन और 1905 में ऑस्ट्रेलियन ओपन शुरू हुआ. सभी चारों ग्रैंड स्लैम प्रति वर्ष खेले जाते हैं.
  • विम्बलडन घास पर खेला जाता है, जिस कारण इसे लॉन टेनिस नाम से भी जाना जाता है. ऑस्ट्रेलियन ओपन और अमरीकी ओपन हार्ड कोर्ट पर जबकि फ्रेंच ओपन क्ले कोर्ट पर खेला जाता है.
  • अमरीकी ओपन साल की अंतिम ग्रैंड स्लैम टैनिस प्रतियोगिता है. ऑस्ट्रेलियन ओपन वर्ष का पहला (जनवरी) ग्रैंड स्लैम है, इसके बाद फ्रेंच ओपन (मई-जून), विंबलडन (जून-जुलाई) और अमरीकी ओपन (अगस्त-सितम्बर) होते हैं.

परमाणु क्षमता संपन्न अग्नि-4 आईआरबीएम मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने 6 सितंबर 2024 को अग्नि-4 आईआरबीएम मिसाइल (प्रक्षेपास्र) का सफल परीक्षण किया था. यह अग्नि-4 प्रक्षेपास्र नौवां परीक्षण था जो ओडिशा के चांदीपुर में स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से किया गया था.

मुख्य बिन्दु

  • अग्नि-4 रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित सतह-से-सतह पर मार करने वाली मिसाइल है.
  • यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मध्यवर्ती दूरी की बैलिस्टिक (Intermediate Range Ballistic Missile) मिसाइल है.
  • यह परीक्षण स्ट्रैटजिक फोर्सेज कमांड (सामरिक बल कमान) के तहत एक उपयोगकर्ता परीक्षण था. भारत के सभी परमाणु हथियार स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड के अधीन हैं.
  • अग्नि-4 दो चरणों वाली, ठोस ईंधन वाली, मध्यम दूरी की बैलिस्टिक प्रक्षेपास्र (आईआरबीएम) है जिसकी मारक क्षमता 4000 किमी तक है.
  • मिसाइल का वजन 17,000 किलोग्राम है. यह मिसाइल 20 मीटर लंबा है यह और पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है. इसे रोड-मोबाइल लॉन्चर से प्रक्षेपित  किया जा सकता है. यह प्रक्षेपास्र 1000 किलोग्राम तक का बम ले जा सकता है.

17वां पेरिस पैरालिंपिक 8 सितंबर 2024: 29 पदकों के साथ भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

17वें पेरिस पैरालिंपिक का 8 सितंबर 2024 को संपन्न हो गया. इस प्रतियोगिता का आयोजन 28 अगस्त से 8 सितंबर 2024 तक पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय पैरालिंपिक समिति द्वारा किया गया था. पैरालंपिक खेल, ओलंपिक खेलों की समाप्ति के बाद आयोजित किया जाता है.

17वां पेरिस पैरालिंपिक खेल: मुख्य बिन्दु

  • चीन 220 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर जबकि 124 पदक के साथ ग्रेट ब्रिटेन दूसरे स्थान पर रहा. 7 स्‍वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में भारत 18वें स्थान पर रहा.
  • भारत ने 2024 पेरिस पैरालिंपिक का समापन रिकॉर्ड 29 पदकों के साथ किया और 2020 टोक्यो पैरालिंपिक के 19 पदकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. पैरालिंपिक खेलों में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था.
  • सुमित अंतिल और भाग्यश्री जाधव उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक थे. समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक हरविंदर सिंह और प्रीति पाल थे.
  • हरविंदर सिंह पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज हैं.
  • प्रीति पाल पैरालिंपिक में ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पैरा-एथलीट हैं. उन्होंने पेरिस पैरालिंपिक में 100 मीटर और 200 मीटर टी 35 स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीता.
  • भाला फेंक एफ़ 41 वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता ईरानी बेत सया सादेघ को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद नवदीप सिंह के रजत पदक को स्वर्ण पदक में अपग्रेड कर दिया गया.

8 सितंबर: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 8 सितम्बर को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (International Literacy Day) के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य व्यक्तिगत, सामुदायिक और सामाजिक रूप से साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालना है.

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2024 का विषय (थीम) ‘बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देना: आपसी समझ और शांति के लिए साक्षरता’ (Promoting multilingual education: Literacy for mutual understanding and peace) है.

17 नवम्बर 1965 को युनेस्को ने 8 सितम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी. पहला अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितम्बर 1966 में मनाया गया था.

2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में कुल 74.04% जनसँख्या साक्षर हैं. पिछले दशक (2001-11) की तुलना में इसमें 9.2% की वृद्धि हुई.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

उत्तर प्रदेश में ‘सेमिकॉन इंडिया 2024’ का आयोजन

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व में उत्तर प्रदेश सरकार 11 से 13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में ‘सेमिकॉन इंडिया 2024’ का आयोजन करेगी. इसका उद्देश्‍य भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर को ऊंचाई पर ले जाना और देश को प्रमुख वैश्विक प्रतिस्पर्धी के रूप में स्थापित करना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे.

दिल्ली में तीनों सेनाओं का पहला संयुक्त परिचालन समीक्षा और मूल्यांकन कार्यक्रम

एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय 9-13 सितम्बर तक दिल्ली में तीनों सेनाओं के अधिकारियों के लिए पहला संयुक्त परिचालन समीक्षा और मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. इस कार्यक्रम को तीनों सेनाओं के मेजर जनरल और रक्षा विदेश तथा गृह मंत्रालय के अधिकारियों के लिए आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य भविष्य के खतरों का अनुमान लगाना तथा उनके प्रति स्‍वयं को तैयार करना है.

दीपाली थापा पहली एशियाई स्कूली छात्रा चैंपियन बनकर इतिहास रचा

भारतीय मुक्केबाज दीपाली थापा ने पहली एशियाई स्कूली छात्रा चैंपियन बनकर इतिहास रचा है. भारत ने एशियाई चैंपियनशिप में 15 में से सात महिला खिताब जीते. यह प्रतियोगिता संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अल ऐन में खेला गया था. 33 किलोग्राम भार वर्ग में दीपाली थापा ने फाइनल में यूक्रेन की ल्यूडमिला वासिलचेंको को हराया.

जयपुर में 5वें अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 7 सितंबर 2024 को गुलाबी शहर जयपुर में आयोजित 5वें अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु नील गगन दिवस या स्वच्छ वायु दिवस की मेजबानी की. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) की सर्वोच्च समिति की चौथी बैठक भी आयोजित की गई थी. इसकी अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने की.

अब्देलमदजीद तेब्बौने पुनः अल्जीरियाई राष्ट्रपति चुने गए

हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में, अल्जीरिया के 78 वर्षीय निवर्तमान राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने को फिर से राष्ट्रपति चुना गया है. राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौनेन ने वैध मतों में से 94.65 प्रतिशत मत हासिल किए. राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने को दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है. अल्जीरिया उत्तरी अफ़्रीका में स्थित एक मुस्लिम बहुल अरब देश है.

भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय समुद्री सैन्य अभ्यास ‘वरुण’

भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय समुद्री सैन्य अभ्यास ‘वरुण’ का 22वां संस्करण 2 से 4 सितंबर 2024 तक किया गया था. यह अभ्यास का आयोजन फ्रांसीसी नौसेना की मेजबानी में भूमध्य सागर में आयोजित किया गया था. भारत ने 2023 में अरब सागर में 21वें वरुणा अभ्यास की मेजबानी की थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top