EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1-3 जुलाई 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

1 जुलाई से तीन नये आपराधिक कानून को लागू किया गया

भारतीय संसद द्वारा पारित तीन नये आपराधिक कानून को 1 जुलाई 2024 से लागू कर दिया गया. संसद के शीतकालीन सत्र 2023 के दौरान इन कानूनों को पारित किया गया था. ये कानून हैं-  भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य विधेयक.

मुख्य बिन्दु

  • भारतीय न्‍याय संहिता को भारतीय दण्‍ड संहिता (आईपीसी) 1860 के स्‍थान पर लागू किया गया है. यह देश में फौजदारी अपराधों से संबंधित प्रमुख कानून है.
  • भारतीय नागरिक सुरक्षा सं‍हिता को दण्‍ड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) 1973 के स्थान पर लागू किया गया है. इसमें गिरफ्तारी, अभियोग और जमानत की प्रक्रिया के प्रावधान हैं.
  • भारतीय साक्ष्‍य विधेयक, भारतीय साक्ष्‍य अधिनियम 1872 का स्‍थान लिया है. इसमें देश के न्‍यायालयों में साक्ष्‍यों की स्वीकार्यता से जुडे प्रावधान हैं.
  • नए कानूनों में पूराने औपनिवेशिक कानूनों के विपरीत ‘न्याय’ प्रदान करने पर जोर दिया गया है, जबकि औपनिवेशिक कानूनों में ‘सज़ा’ पर अधिक ध्यान दिया जाता था.
  • ये नये आपराधिक कानून जांच, सुनवाई और अदालती प्रक्रियाओं में प्रौद्योगिकी के उपयोग पर बल देते हैं.
  • नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों में घटनाओं की ऑनलाइन रिपोर्टिंग, किसी भी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करना और साथ ही पीड़ितों को एफआईआर की मुफ्त प्रति मिलना शामिल है.
  • इसके अलावा, गिरफ्तारी की स्थिति में व्यक्ति को इच्‍छानुसार किसी व्‍यक्ति को अपनी स्थिति के बारे में सूचित करने का अधिकार है.
  • नए कानून त्वरित न्याय और पीड़ितों के अधिकार सुनिश्चित करेंगे. नए कानूनों में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की जांच को भी प्राथमिकता दी गई है.
  • सरकार ने देश विरोधी गतिविधि के खिलाफ नए प्रावधानों के साथ राजद्रोह कानून को समाप्त कर दिया है.
  • सामूहिक दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध के लिए अब 20 वर्ष की कैद या आजीवन कारावास की सजा होगी. नाबालिग से दुष्कर्म के लिए मौत की सजा दी जाएगी.
  • नए कानूनों में भीड की हिंसा (मॉब लिंचिंग) के विरूद्ध भी प्रावधान हैं. नस्ल, जाति, समुदाय, लिंग, जन्म स्थान, भाषा और अन्य कारणों से जो मॉब्लिंचिंग होता है. इसमें सात वर्ष के कारावास से लेकर मृत्यु की सजा, आजीवन करावास तक इसके अंदर जोड़ा गया है.

पुर्तगाल के एंटोनियो कोस्टा यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चुने गए

पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा को यूरोपीय संघ की यूरोपीय परिषद का नया अध्यक्ष चुना गया है. वे वर्तमान अध्यक्ष बेल्जियम के चार्ल्स मिशेल की जगह लेंगे और 1 अक्टूबर 2024 को कार्यभार संभालेंगे.

यूरोपीय संघ की यूरोपीय परिषद

  • यूरोपीय परिषद 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ का शीर्ष निकाय है. यह यूरोपीय संघ का राजनीतिक एजेंडा तय करता है. यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष का चुनाव यूरोपीय संघ के 27 सदस्यों द्वारा मतदान द्वारा किया जाता है.
  • यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष को 2.5 वर्ष की अवधि के लिए अधिकतम दो बार चुना जा सकता है. इस प्रकार, कोई व्यक्ति अधिकतम पाँच वर्षों तक यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष पद पर रह सकते हैं.
  • यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष यूरोपीय परिषद के भीतर सामंजस्य और आम सहमति को बढ़ावा देने के लिए भी काम करते हैं.
  • यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय शिखर बैठक में 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ का प्रतिनिधित्व करते हैं.

यूरोपीय संघ (European Union): एक दृष्टि

  • यूरोपीय संघ मुख्यतः यूरोप में स्थित 27 देशों का एक राजनैतिक एवं आर्थिक मंच है जिनमें आपस में प्रशासकीय साझेदारी होती है. यह मास्ट्रिच संधि के द्वारा अस्तित्व में आया था. मास्ट्रिच संधि 1 नवंबर 1993 को लागू हुआ था.
  • मास्ट्रिच संधि का उद्देश्य एक सामान्य मुद्रा (यूरो), एक एकीकृत विदेश और सुरक्षा नीति और सामान्य नागरिकता अधिकारों की स्थापना करके यूरोपीय देशों के राजनीतिक और आर्थिक एकीकरण को आगे बढ़ाना था.
  • यूरोपीय संघ में 720 सदस्यीय यूरोपीय संसद है जिसके सदस्यों का चुनाव यूरोपीय संघ की जनता द्वारा किया जाता है.
  • वर्तमान में यूरोपीय संघ में 27 सदस्य देश हैं. इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में है. यूरोपीय संसद लक्ज़मबर्ग, ब्रुसेल्स (बेल्जियम) और स्ट्रासबर्ग (फ्रांस) में बैठती है.

भारत 9वीं आईसीसी टी20 विश्व कप का विजेता बना

भारत 9वीं आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप (ICC Men’s T20 World Cup) 2024 का विजेता बना है. भारतीय टीम ने 29 जून 2024 को खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका टीम को 7 रन से हराकर इस प्रतियोगिता का विजेता जीता. फाइनल मैच ब्रिजटाउन, बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था.

मुख्य बिन्दु

  • फाइनल मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए. 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना सकी.
  • इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा जबकि दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान एडेन मार्कराम थे. भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ थे और बतौर कोच उनका आखिरी मैच था.
  • फाइनल मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली और प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जसप्रित बुमराह रहे.
  • भारत दूसरी बार आईसीसी टी20 विश्व कप का विजेता बना है. भारत ने इससे पहले 2007 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पहला आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीता था.
  • रोहित शर्मा, कपिल देव (1983 वनडे विश्व कप) और महेंद्र सिंह धोनी (2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप) के बाद आईसीसी विश्व कप जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने.
  • इस जीत के साथ ही भारत के तीन खिलाड़ियों रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जड़ेजा ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया.

पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने 10वीं बार लियोन मास्टर्स जीता

पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद ने 10वीं बार लियोन मास्टर शतरंज प्रतियोगिता जीता है. उन्होंने 30 जून 2024 को स्पेन के लियोन शतरंज में खेले गए फाइनल में स्पेन के जैमे सैंटोस लतासा को हराकर यह खिताब जीता.

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद 10वीं बार इस प्रतियोगिता के विजेता बने हैं. इससे पहले 1996, 1999, 2000, 2001, 2005, 2006, 2007, 2011, 2016 और 2024 में लियोन मास्टर्स जीता था.

लियोन मास्टर शतरंज टूर्नामेंट

  • लियोन मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट स्पेन के लियोन शहर में आयोजित किया जाता है. टूर्नामेंट में सिर्फ  चार खिलाड़ी शामिल होते हैं.
  • विश्वनाथन आनंद के अलावा, टूर्नामेंट में भाग लेने वाले अन्य खिलाड़ियों में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी भारत के अर्जुन एरिगाइस, बुल्गारिया के वेसेलिन टोपालोव और स्पेन के जैमे सैंटोस लाटासा थे.

विश्वनाथन आनंद

  • विश्वनाथन आनंद 1988 में भारत के पहले शतरंज ग्रैंड मास्टर बने थे. वह पांच बार विश्व शतरंज चैंपियन रह चुके हैं. 2000 से 2002 तक, आनंद फीडे विश्व शतरंज चैंपियन थे.
  • विश्वनाथन आनंद भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार – राजीव गांधी खेल रत्न के पहले प्राप्तकर्ता थे. उन्हें 1991-92 में यह पुरस्कार प्रदान किया गया था. भारत सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया है.
  • विश्वनाथन आनंद को 2007 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पदम विभूषण से सम्मानित किया गया था. वह पद्म विभूषण पुरस्कार हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं.

1 जुलाई: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, डॉ बिधान चंद्र रॉय का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctors Day) मनाया जाता है. डॉक्टर्स की उपलब्धियों और चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम हासिल करने वाले डॉक्टर्स के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है. पहला राष्‍ट्रीय डॉक्‍टर दिवस जुलाई 1991 में मनाया गया था.

डॉ बिधान चंद्र रॉय का जन्मदिन

भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बिधान चंद्र रॉय के जन्मदिन पर यह दिवस मनाया जाता है. उनका जन्म 1882 में आज के दिन ही हुआ था. वह पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में भी जाने जाते हैं. उन्होंने भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद और भारतीय चिकित्‍सा संघ की स्‍थापना में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभायी थी. डॉ बिधान चंद्र रॉय को 1961 में देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था.

डॉक्‍टर्स दिवस 2024 की थीम

इस वर्ष यानी 2024 के डॉक्‍टर्स दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘उपचारात्मक हाथ, देखभाल करने वाले हृदय’ (Healing Hands, Caring Hearts) है.


1 जुलाई: सनदी लेखाकार दिवस (चार्टर्ड अकाउंटेंट डे)

प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस (Chartered Accountants Day) मनाया जाता है. चार्टर्ड अकाउंटेंट को सम्मान देने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के स्थापना की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है. ICAI की स्थापना 1949 में आज के दिन ही हुई थी.

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI): एक दृष्टि

  • ICAI को संसद में पास एक एक्ट के तहत स्थापित किया गया था. ICAI भारत की राष्ट्रीय प्रोफेशनल अकाउंटिंग बॉडी है.
  • अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक अकाउंटेंट्स के बाद ICAI दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पेशेवर लेखा संस्थान है.
  • ICAI के आधिकारिक चिन्ह पर गरुड़ बना हुआ है. इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है.
  • ICAI चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) बनने की योग्यता को निर्धारित करता है, परीक्षा लेता है तथा लेखांकन की प्रेक्टिस करने का लाइसेंस देता है.

30 जून: अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह (एस्‍टॉरायड) दिवस

प्रत्येक वर्ष 30 जून को अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह (एस्‍टॉरायड) दिवस (International Asteroid Day) मनाया जाता है. क्षुद्रग्रह सूर्य की परिक्रमा करने वाले छोटे चट्टानी पिंड हैं जिन्‍हें अक्‍सर सूक्ष्‍म उपग्रह भी कहा जाता है. नासा के अनुसार इस समय लगभग 10.97 लाख ज्ञात एस्‍टॉरायड हैं.

यह दिवस 30 जून, 1908 को साइबेरिया में तुंगुस्‍का नदी के निकट क्षुद्रग्रह के अब तक के सबसे घातक घटना की वर्षगांठ पर आयोजित किया जाता है. यह मानव इतिहास में दर्ज सबसे बड़ा ज्ञात विस्फोट है. यह असर इतना व्‍यापक था कि 2150 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में लगभग आठ करोड पेड नष्ट हो गए थे.

2016 में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने इसे लेकर जागरूकता लाने के लिए प्रस्‍ताव स्‍वीकार कर 30 जून को अंतर्राष्‍ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस घोषित किया था. पहला अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस 30 जून 2017 को मनाया गया था.

क्षुद्रग्रह (एस्टॉरायड) क्या है?

क्षुद्रग्रह ब्रह्माण्ड में विचरण कर रहे एक खगोलिय पिंड हैं. यह आकार में ग्रहो से छोटे और उल्का पिंडो से बड़े होते हैं. वे ज्यादातर मंगल और बृहस्पति की के बीच पाए जाते हैं जिसे क्षुद्रग्रह बेल्ट कहा जाता है. एस्टॉरायड को छोटे ग्रहों के रूप में समझा जा सकता है जो सौर मंडल के जन्म के समय विकसित नहीं हो पाए.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत और कतर के विदेश मंत्री की वार्ता

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सु्ब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने दोहा में कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से मुलाकात की. उन्होंने राजनीतिक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और लोगों से लोगों के संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की. श्री जयशंकर ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.

1 जुलाई को सिक्किम ग्‍वाला दिवस मनाया गया

सिक्किम ने 1 जुलाई को ग्‍वाला दिवस मनाया. यह दिवस दुग्‍ध उत्‍पादकों के सम्मान में मनाया जाता है. राज्‍यपाल लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य और मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने इस अवसर पर दुग्‍ध उद्योग से जुडे लोगों को शुभकामनाएं दीं हैं.

भारत और पाकिस्तान ने नागरिक कैदियों की सूची का आदान-प्रदान किया

भारत और पाकिस्तान ने राजनयिक माध्यम से एक-दूसरे की हिरासत में नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया. वर्ष 2008 के द्विपक्षीय समझौते के प्रावधानों के अंतर्गत प्रत्‍येक वर्ष पहली जनवरी और पहली जुलाई को इन सूचियों का आदान-प्रदान किया जाता है.

आंध्र प्रदेश ने राज्य में एनटीआर भरोसा पेंशन योजना शुरू की

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार ने 1 जुलाई 2024 को राज्य में एनटीआर भरोसा पेंशन योजना शुरू की. आंध्र के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 1 जुलाई 2024 को अमरावती के ताडेपल्ली ब्लॉक के पेनुमाका गांव में इस योजना की शुरुआत की. एनटीआर भरोसा योजना आंध्र प्रदेश सरकार की एक सामाजिक सुरक्षा योजना है.

1 जुलाई को 7वां वस्तु और सेवा कर दिवस मनाया गया

1 जुलाई को वस्तु और सेवा कर दिवस (GST Day) मनाया जाता है. वर्ष 2017 में इसी दिन संसद के केन्द्रीय कक्ष में एक विशेष समारोह में पुरानी अप्रत्यक्ष कर प्रणाली के स्थान पर GST का शुभारम्‍भ किया गया था. इस वर्ष यानी 2024 में 7वां वस्तु और सेवा कर दिवस मनाया गया. GST ‘एक राष्‍ट्र – एक बाजार- एक कर’ की अवधारणा पर लागू किया गया है.

U-23 एशियाई कुश्‍ती चैंपियनशिप में भरत पहले स्‍थान पर रहा

जॉर्डन के अम्‍मान में आयोजित 23 वर्ष से कम उम्र के पहलवानों की एशियाई कुश्‍ती चैंपियनशिप में भारत पहले स्‍थान पर रहा. भारत के युवा पहलवानों ने फ्रीस्‍टाइल कुश्‍ती में चार स्‍वण, दो रजत और दो कांस्‍य सहित कुल आठ पदक जीते. यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है. कजाख्‍स्‍तान दूसरे और किर्गिस्‍तान तीसरे स्‍थान पर रहा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top