EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
10-12 अप्रैल 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारतीय वायुसेना ने जैसलमेर में युद्धाभ्यास गगनशक्ति आयोजित किया

जैसलमेर में 1-10 अप्रैल तक भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ‘गगनशक्ति’ (Gaganshakti Exercise) 2024 आयोजित किया गया था. इस युद्धाभ्यास को वायुसेना का सबसे बड़ा अभ्यास माना जा रहा है.

गगनशक्ति-2024: मुख्य बिन्दु

  • गगनशक्ति-2024 युद्धाभ्यास राजस्थान में जैसलमेर जिले की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया गया था. युद्धाभ्यास में भारतीय थल सेना ने भी सहयोग दिया.
  • इस युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना के करीब 10 हजार वायु सैनिकों ने भाग लिया था. अभ्यास में तेजस, राफेल, सुखोई 30, जगुआर, ग्लोबमास्टर, चिनूक, अपाचे, प्रचंड सहित कई लड़ाकू विमान व हेलीकॉप्टर्स की भागीदारी थी.
  • गगनशक्ति युद्धाभ्यास का आयोजन भारतीय वायुसेना द्वारा सामान्यतः प्रत्येक पाँच वर्ष में होता है। इससे पूर्व ‘गगन शक्ति’ अभ्यास का आयोजन वर्ष 2018 में किया गया था.

पिनकोड MH-1718: इंडिया पोस्ट ने अंटार्कटिका में अपना तीसरा पोस्ट ऑफिस खोला

भारतीय डाक विभाग (इंडिया पोस्ट) ने दक्षिणी ध्रुव के पास बर्फीले महाद्वीप अंटार्कटिका में 5 अप्रैल 2024 को अपना तीसरा पोस्ट ऑफिस खोला. इसकी शुरुआत वेब लिंक के जरिए महाराष्ट्र सर्कल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल के.के. शर्मा ने की. अंटार्कटिका में खुले नए पोस्ट ऑफिस को एक्सपेरिमेंटल तौर पर पिनकोड MH- 1718 दिया गया है.

मुख्य बिन्दु

  • अंटार्कटिका में भारत के रिसर्च स्टेशन का नाम ‘भारती स्टेशन’ है. भारत इस बर्फीले, निर्जन इलाके में रिसर्च मिशन चलाता है जहां 50-100 वैज्ञानिक काम करते हैं.
  • भारत ने अंटार्कटिका में ‘दक्षिण गंगोत्री’ स्टेशन में अपना पहला पोस्ट ऑफिस खोला था. और दूसरा पोस्ट ऑफिस ‘मैत्री’ स्टेशन में 1990 में खुला था.
  • अंटार्कटिका में तीसरा पोस्ट ऑफिस खोलने के लिए 5 अप्रैल का दिन चुना गया क्योंकि इसी दिन नैशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओशन रिसर्च (NCPOR) का 24वां स्थापना दिवस था.
  • अंटार्कटिका ‘अटलांटिक संधि’ द्वारा शासित है, जो किसी भी देश के क्षेत्रीय दावों को अलग रखता है और सैन्य गतिविधि या परमाणु परीक्षण पर प्रतिबंध लगाता है. यह रेखांकित करता है कि महाद्वीप का उपयोग केवल साइंटिफिक रिसर्च के लिए किया जा सकता है.
  • अंटार्कटिका एक ऐसी भूमि पर भारतीय पोस्ट ऑफिस खोलने का अनूठा अवसर देता है जो विदेशी है और हमारी नहीं है. इसलिए यह महाद्वीप पर उपस्थिति का दावा करने के संदर्भ में एक रणनीतिक उद्देश्य पूरा करता है.

रूस ने भारत को इग्ला-एस मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम (MANPADS) की आपूर्ति की

रूस ने हाल ही में भारत को इग्ला-एस (Igla-S) मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम (MANPADS) की आपूर्ति की है. यह सतह-से-हवा में मार करने वाली बहुत कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली है. इस हथियार की मदद से दुश्मन देश के हेलीकॉप्टर और फाइटर एयरक्राफ्ट को हवा में ही मार गिराया जा सकता है.

इग्ला-एस MANPADS: मुख्य बिन्दु

  • इग्ला-एस एक मानव-पोर्टेबल सतह-से-हवा में मार करने वाली वायु रक्षा प्रणाली (man-portable infrared homing surface-to-air missile system) है.
  • इसे किसी व्यक्ति या चालक दल द्वारा दुश्मन के विमान को गिराने के लिए फायर किया जा सकता है. इस मिसाइल प्रणाली का उद्देश्य भारतीय सेना की बहुत कम दूरी की वायु रक्षा क्षमताओं को बढ़ाना है.
  • नवंबर 2023 में, भारत ने 120 लॉन्चर और 400 मिसाइलों की खरीद के लिए रूस के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे.
  • उसी सौदे के तहत भारतीय सेना को 24 रूस निर्मित इग्ला-एस मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम (MANPADS) के साथ 100 मिसाइलों का पहला बैच मिल गया है.
  • बाकी बची इन प्रणालियों को एक भारतीय कंपनी द्वारा रूस से Transfer of Technology के माध्यम से भारत में बनाया जाएगा.
  • इसमें लगी इग्ला-एस एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल का वजन 10.8 kg है. जबकि इस पूरे सिस्टम का वजन 18 kg है. इस एयर डिफेंस सिस्टम की लंबाई 5.16 फीट होती है और इसका व्यास 72 मिलिमीटर का होता है.
  • इसकी रेंज 5 से 6 किलोमीटर की है. यह मिसाइल 2266 km/hr की स्पीड से टारगेट की तरफ बढ़ती है और अधिकतम 11 हजार फीट तक जा सकती है.

11 अप्रैल: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस

प्रत्येक वर्ष 11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस (National Safe Motherhood Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के मातृत्व स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना है. यह दिवस मनाने वाला भारत दुनिया का पहला देश है.

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस 2024 का थीम- ‘मातृ स्वास्थ्य देखभाल में समानता: किसी माँ को पीछे न छोड़ना’ (Equity in Maternal Healthcare: Leaving No Mother Behind) था.

कस्तूरबा गांधी की जयंती

भारत में यह दिवस कस्तूरबा गांधी की जयंती पर मनाई जाती है. सरकार ने 11 अप्रैल 2003 को कस्तूरबा गांधी की जयंती पर यह दिवस घोषित किया था. सरकार ने यह घोषणा ‘The White Ribbon Alliance for Safe Motherhood, India (WRAI)’ के अनुरोध पर किया था.


10 अप्रैल: विश्व होम्योपैथिक दिवस

प्रत्येक वर्ष 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथिक दिवस (World Homeopathy Day) मनाया जाता है. इस दिवस के मनाने का उद्देश्य होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली के बारे में जागरूकता पैदा करना है.

होम्योपैथिक के संस्थापक डॉक्टर हैनिमैन का जन्मदिन

विश्व होम्योपैथिक दिवस होम्योपैथिक के संस्थापक डॉक्टर क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमूअल हैनिमैन के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है. हैनिमैन का जन्म जर्मनी में 10 अप्रैल 1755 को हुआ था.

विश्व होम्योपैथिक दिवस 2024 का विषय (थीम)

भारत में, विश्व होम्योपैथी दिवस आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मनाया जाता है. हर साल आयुष मंत्रालय विश्व होम्योपैथिक दिवस का विषय (थीम) निर्धारित करता है और देशभर में यह विशेष दिवस के रूप में मनाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2024 में इस दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘Homeoparivar: One Health, One Family’ है.

होम्योपैथी: एक दृष्टि

होम्योपैथी को वैकल्पिक चिकित्सा के रूप में जाना जाता है. इसकी दवाओं का असर भले ही धीरे होता है, लेकिन यह रोगों को जड़ से दूर करता है. सबसे खास बात यह कि होम्योपैथी दवाओं के साइड-इफेक्ट नहीं के बराबर होते हैं.


9 अप्रैल 2024: केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने 58वां शौर्य दिवस मनाया

केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) प्रत्येक वर्ष 9 अप्रैल को ‘शौर्य दिवस’ (Valour Day) मनाती है. इस वर्ष यानी 2024 में 59वां शौर्य दिवस मनाया गया.

शौर्य दिवस का इतिहास

  • आज के ही दिन अप्रैल 1965 में पाकिस्तानी सीमा से लगे हुए भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए पाकिस्तान सेना ने ‘डेज़र्ट हॉक’ ऑपरेशन चलाया था. पाकिस्तान सीमा से लगे गुजरात के कच्‍छ केरण क्षेत्र में सरदार एवं टॉक पोस्टों पर CRPF की द्वितीय वाहिनी के दो कम्पनियां तैनात थी.
  • CRPF की एक इस टुकड़ी ने गुजरात में कच्‍छ केरण में सरदार पोस्‍ट पर बहादुरी से लड़ते हुए पाकिस्‍तानी ब्रिगेड के हमले को नाकाम किया था. CRPF के जवानों ने पाकिस्‍तान के 34 सैनिकों को मार गिराया था और चार को जीवित पकड़ा था. इस युद्ध में CRPF के 6 जवानों ने निडरता से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी और इतिहास में अमर हुए.
  • यह दुनिया के इतिहास में हुए अनेक युद्धों में से एकमात्र ऐसा युद्ध था जिसमें पुलिसबल की एक छोटी सी टुकड़ी ने दुश्मन की विशाल ब्रिगेड को घुटने टेक वापस लौटने पर मजबूर कर दिया.
  • CRPF के जवानों द्वारा दिखाई गई इस बहादुरी को हमेशा याद करने के लिए 9 अप्रैल का दिन शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है.
  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF): एक दृष्टि
  • CRPF भारत में सबसे बड़ी केंद्रीय सशस्त्र अर्ध-सैनिक बल है. यह गृह मंत्रालय (MHA) के तहत काम करता है.
  • यह क्राउन प्रतिनिधि पुलिस के रूप में 27 जुलाई 1939 को अस्तित्व में आया. भारतीय स्वतंत्रता के बाद यह 28 दिसंबर 1949 को CRPF अधिनियम के लागू होने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बन गया.
  • CRPF का मुख्य कार्य पुलिस कार्रवाई में राज्य/संघ शासित प्रदेशों की सहायता, कानून-व्यवस्था और आतंकवाद के खिलाफ कार्यवाही करना है.
  • BSF के गठन से पहले 1965 तक भारत-पाकिस्तान सीमा की रक्षा की जिम्मेदारी CRPF के जवानों के पास थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top