मार्च 2024 का कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन टेस्ट

  • यहाँ मार्च 2024 माह के समसामयिकी और विश्व घटना चक्र के 120 प्रश्न दिए गये गये हैं.
  • ये प्रश्न बहुवैकल्पिक हैं जिनमें से किसी एक विकल्प का चयन करना है.
  • किसी एक विकल्प के चयन के बाद सही उत्तर की व्याख्या स्वतः प्रश्न के नीचे दिखाया जायेगा.
  • टेस्ट पूरा करने के पश्चात् अपना रिजल्ट और एवरेज रिजल्ट देख सकते हैं.
  • यह ऑनलाइन टेस्ट केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए उपयोगी है.

1 / 120

ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो (Order of the Druk Gyalpo) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह भूटान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है.
  2. भारत के प्रधानमंत्री यह सम्मान पाने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं.

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

2 / 120

गणित का नोबेल पुरस्कार के रूप में जाना जाने वाला एबेल पुरस्कार (Abel Prize) 2024 से किसे सम्मानित किया गया है?

3 / 120

कल्याण चालुक्य राजवंश का 900 साल पुराना कन्नड़ शिलालेख हाल ही में किस राज्य में खोजा गया है?

4 / 120

पहला परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2024 हाल ही में कहाँ आयोजित किया गया था?

5 / 120

अफानसी निकितिन सीमाउंट, जो हाल ही में खबरों में है, किस महासागर में स्थित है?

6 / 120

हाल ही में किस अंतरिक्ष कंपनी ने इसरो के प्रणोदन परीक्षण स्थल पर ‘कलाम-250’ का सफल परीक्षण किया है?

7 / 120

हाल के दिनों में समाचारों में देखी गई ‘CoViNet’ को किसने लॉन्च किया है?

8 / 120

विश्व का एक मात्र ॐ आकार का मंदिर का उद्घाटन हाल ही में कहाँ किया गया है?

9 / 120

अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस (International Day of Zero Waste) मनाया जाता है:

10 / 120

मार्च 2024 को निम्न में से किस माह के रूप में मनाया गया था?

11 / 120

निम्न में से किस राज्य ने 30 मार्च को अपना स्थापना दिवस मनाया था?

12 / 120

हाल ही में संपन्न ‘टाइगर ट्रायम्फ-24’ (Tiger Triumph-24) सैन्य अभ्यास के सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) की नौसेनाओं ने हिस्सा लिया था.
  2. भारत के पूर्वी समुद्री तट पर आयोजित किया गया था.
  3. अभ्यास का उद्देश्य मानव रहित विमान का उपयोग था.

13 / 120

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की खाद्य अपशिष्ट सूचकांक रिपोर्ट 2024 के सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. दुनियाभर में लगभग 1 अरब टन भोजन हर दिन नष्ट हो जाता है.
  2. भारत में हर वर्ष 8 करोड टन भोजन बर्बाद हो रहा है.
  3. शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र में भोजन की बर्बादी अधिक है.

14 / 120

सरकार ने गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (DGQA) के पुनर्गठन की अधिसूचना हाल ही में जारी की थी. DGQA निम्न में से किस मंत्रालय के अधीन संस्था है?

15 / 120

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी ‘भारत टीबी रिपोर्ट’ (India TB Report) 2023 के सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. भारत में 2015 से 2022 तक टीबी (तपेदिक) के मामलों में 16% की गिरावट हुई है.
  2. टीबी की गिरावट में सबसे ज्यादा उछाल उत्तर प्रदेश में हुआ है.
  3. केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 तक भारत से टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है.

16 / 120

निम्न में से किस राज्य के कुछ जिलों में सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (AFSPA) का विस्तार गया है?

  1. असम
  2. अरुणाचल प्रदेश
  3. नागालैंड

17 / 120

तेजस मार्क 1A लड़ाकू विमान ने 28 मार्च को अपनी सफलतापूर्ण पहली उड़ान भरी थी. इस सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. यह इस्राइल की सहायता से विकसित एकल इंजन वाला हल्का लड़ाकू विमान है.
  2. इसकी स्पीड 2200 किमी प्रति घंटे है.
  3. यह 4+ जेनेरेशन का लड़ाकू विमान है.

18 / 120

स्वास्थ्य और देखभाल के लिये उचित अंश (Fair Share for Health and Care) रिपोर्ट हाल ही में निम्न में से किसके द्वारा जारी की गई थी?

19 / 120

हाल ही में किस देश ने सुअर से जीवित इंसान में आनुवंशिक रूप से संशोधित किडनी का पहला प्रत्यारोपण किया है?

20 / 120

निम्नलिखित में से किस देश ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की SSN-AUKUS पनडुब्बियों के निर्माण के लिए एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

21 / 120

भारत और मॉरिटानिया के बीच पहला विदेश कार्यालय परामर्श कहाँ आयोजित किया गया है?

22 / 120

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान, जो हाल ही में समाचारों में देखा गया, किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?

23 / 120

148वीं अंतर संसदीय संघ की बैठक 2024 हाल ही में कहाँ आयोजित की गई थी?

24 / 120

भारत के चुनाव आयोग ने बुजुर्ग और विकलांग व्यक्तियों के लिए आसान मतदान की सुविधा के लिए एक ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप का नाम है:

25 / 120

कुआत्रो सिएनेगास (Cuatro Cienegas) क्षेत्र, जो हाल ही में जल संकट के कारण खबरों में था, किस देश में स्थित है?

26 / 120

हाल के दिनों में चर्चा में रहे एतुरनगरम वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?

27 / 120

विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) किस दिन मनाया जाता है?

28 / 120

‘अर्थ ऑवर’ (Earth Hour) 2024 किस तिथि को मनाया गया था?

29 / 120

हाल ही में संपन्न ‘LAMITIYE-2024’ संयुक्त सैन्य अभ्यास के सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. यह सैन्य अभ्यास विशाखापट्टनम में आयोजित किया गया था.
  2. यह LAMITIYE द्विवार्षिक अभ्यास का दसवां संस्करण था.
  3. इस आयोजन में पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने हिस्सा लिया था.

30 / 120

साइमन हैरिस निम्न में से किस देश के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं?

31 / 120

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हाल ही में सर्वसम्मति से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर पहला वैश्विक प्रस्ताव पारित किया था. यह प्रस्ताव किस देश ने प्रायोजित किया था?

32 / 120

अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने चंद्रयान -3 की लैंडिंग साइट के लिए एक नाम को मंजूरी दी है. यह नाम है:

33 / 120

बंदी हाथी स्थानांतरण या परिवहन (Captive Elephant Transfer or Transport) नियम, 2024 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. वर्तमान और संभावित दोनों आवासों की उपयुक्तता को अधिकृत पशुचिकित्सक द्वारा सत्यापित किया जाना चाहिये.
  2. मुख्य वन्यजीव वार्डन के पास अपने विवेक से हाथियों के स्थानांतरण को मंज़ूरी या अस्वीकार करने का अधिकार है.

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

34 / 120

‘ग्लोबल ई-वेस्ट मॉनिटर रिपोर्ट 2024’ हाल ही में निम्नलिखित में से किसके द्वारा जारी किया गया था?

35 / 120

चौथे शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) स्टार्टअप फोरम 2024 का आयोजन हाल ही में कहाँ किया गया था?

36 / 120

नॉर्थ ईस्ट गेम्स 2024 का तीसरा संस्करण हाल ही में कहाँ आयोजित किया गया था?

37 / 120

लियो वराडकर, जिन्होंने हाल ही में अपने इस्तीफे की घोषणा की, किस देश के प्रधान मंत्री थे?

38 / 120

हाल ही में सरकार ने किस देश के कास्ट एल्यूमीनियम मिश्र धातु पहियों पर एंटी-डंपिंग शुल्क लगाने का निर्णय लिया है?

39 / 120

हाल ही संपन्न IMT त्रिपक्षीय अभ्यास में भारत के साथ शामिल हुए थे:

  1. मलावी
  2. मोज़ाम्बिक
  3. तंजानिया

40 / 120

‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ पुरस्कार, जो हाल ही में समाचारों में देखा गया, किस देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है?

41 / 120

हिंसा प्रभावित कैरेबियाई देश हैती से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत द्वारा हाल ही में शुरू किए गए ऑपरेशन का नाम है:

42 / 120

प्रत्येक वर्ष 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है. इस दिन किन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है?

  1. भगत सिंह
  2. सुखदेव
  3. राजगुरु

43 / 120

विश्व तपेदिक (क्षय रोग) दिवस 2024 निम्न में से किस थीम पर मनाया गया था?

44 / 120

22 मार्च 2024 को निम्न में से किस राज्य ने अपना स्थापना दिवस मनाया था?

45 / 120

निम्न में से कौन-सा/से दिवस 22 मार्च को मनाया/मनाए गया/गए था/थे?

  1. विश्व जल दिवस
  2. विश्व मौसम विज्ञान दिवस
  3. पृथ्वी दिवस

46 / 120

ISRO ने हाल ही में ‘पुष्पक’ का सफल परीक्षण किया था. इस सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. यह पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण यान (रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल) है.
  2. इसे ‘चिनूक’ हेलीकॉप्टर से लॉन्च किया गया था.
  3. यह परीक्षण कर्नाटक के चित्रदुर्ग में चालाकेरे एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में की गई थी.

47 / 120

प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस देश में भारत के सहयोग से निर्मित एक आधुनिक ‘मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल’ का उद्घाटन किया था?

48 / 120

लैंगिक असमानता सूचकांक (GII), 2022 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इसे विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी किया गया है.
  2. 193 देशों में भारत 108वें स्थान पर है.
  3. कम GII मान महिलाओं और पुरुषों के बीच कम असमानता को प्रदर्शित करता है.

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

49 / 120

हाल ही में आयोजित सैन्य अभ्यास ‘भारत शक्ति’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह भारत और श्रीलंका के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास था.
  2. इसमें उन्नत MIRV तकनीक के साथ लंबी दूरी की अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण शामिल था.

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

50 / 120

भारत में एक साथ चुनाव के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. हाल ही में न्यायमूर्ति जी रोहिणी की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने पूरे भारत में एक साथ चुनाव कराने का प्रस्ताव दिया है.
  2. आज़ादी के बाद शुरुआती वर्षों में भारत में एक साथ चुनाव कराने की प्रथा थी.
  3. 2019 में लोकसभा के साथ सिर्फ आठ राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए.

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

51 / 120

बुगुन लिओसिचला (Bugun Liocichla) निम्नलिखित में से किसकी प्रजाति है जो हाल के दिनों में चर्चा में रहा था?

52 / 120

हाल ही में संपन्न सैन्य अभ्यास ‘LAMITIYE’ किन दो देशों के बीच आयोजित किया जाता है?

53 / 120

हाल ही में समाचारों में देखी गई 'फुट एंड माउथ डिजीज' (FMD) निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

54 / 120

हाल ही में समाचारों में देखी गई विकासशील देश व्यापार योजना (DCTS) किस देश से संबंधित है?

55 / 120

‘IQAir’ द्वारा प्रकाशित विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2023, हाल के दिनों में समाचारों में देखी गई थी. यह निम्न में से किस देश की वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी है?

56 / 120

किस राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की आबादी को संरक्षित करने के लिए हाल ही में आनुवंशिक बचाव (Genetic rescue) का प्रस्ताव किया गया है?

57 / 120

हाल के दिनों में समाचार के सुर्खियों में रहा वाल्मिकी टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?

58 / 120

रूस में भारत का राजदूत हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?

59 / 120

हाल के दिनों में समाचार के सुर्खियों में रहे 'स्टेट ऑफ ग्लोबल क्लाइमेट रिपोर्ट' किस संगठन द्वारा जारी की गई है?

60 / 120

हाल ही में प्रकाशित विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2024 में भारत किस स्थान पर है?

61 / 120

विश्‍व गोरैया दिवस (World Sparrow Day) कब मनाया जाता है?

62 / 120

निम्न में से कौन-सा/से दिवस 21 मार्च 2024 को नहीं मनाया/मनाए गया/गए था/थे?

  1. नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  2. विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस
  3. अन्तर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस

63 / 120

‘अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस’ (International Day of Forests) कब मनाया जाता है?

64 / 120

विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2024, हाल ही में जारी की गई थी. इस रिपोर्ट में पहले तीन स्थान पर क्रमशः है/हैं?

  1. डेनमार्क
  2. फिनलैंड
  3. आइसलैंड

65 / 120

वित्‍त मंत्रालय के अनुसार, चालू वित्‍त वर्ष (2023-24) में सकल प्रत्‍यक्ष कर संग्रह लगभग है:

66 / 120

रूस के वर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं. राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन के सामने उम्मीदवार थे:

67 / 120

UNDP की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक मानव विकास सूचकांक (HDI) 2023-24 में भारत किस स्थान पर है?

68 / 120

भारत के पहले इनडोर एथलेटिक्स और जलीय केंद्र का उद्घाटन हाल ही में कहाँ किया गया है?

69 / 120

भारत के प्रधान मंत्री ने हाल ही में किस राज्य/UT में मिशन पाम ऑयल के तहत पहली ऑयल पाम प्रोसेसिंग मिल का उद्घाटन किया था?

70 / 120

16 मार्च 2024 को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस किस थीम पर मनाया गया था?

71 / 120

भारतीय नौसेना ने अपना पहला स्वतंत्र मुख्यालय ‘नौसेना भवन’ हाल ही में कहाँ स्थापित किया है?

72 / 120

वैज्ञानिकों ने हाल ही में किस ग्रह/उपग्रह पर ‘नोक्टिस ज्वालामुखी’ (Noctis volcano) की खोज की है?

73 / 120

उत्तर-पूर्व परिवर्तनकारी औद्योगीकरण योजना 'उन्नति' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. उत्तर-पूर्व क्षेत्र के राज्यों में उद्योगों के विकास और रोज़गार सृजन के लिये इस योजना की कुल लागत 10,037 करोड़ रुपए है.
  2. जनजातीय कार्य मंत्रालय राज्यों के साथ मिलकर इस योजना को लागू करेगा.

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

74 / 120

मानव विकास रिपोर्ट निम्नलिखित में से किसके द्वारा जारी की जाती है?

75 / 120

यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. EFTA में आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे तथा स्विट्ज़रलैंड शामिल हैं, जो सभी यूरोपीय संघ का भी हिस्सा हैं.
  2. स्टॉकहोम कन्वेंशन द्वारा वर्ष 1960 में स्थापित, यह अपने चार सदस्य राज्यों एवं वैश्विक व्यापार भागीदारों के लाभ के लिये मुक्त व्यापार एवं आर्थिक एकीकरण में वृद्धि करना चाहता है.

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

76 / 120

भारत में हाल ही में तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है. इस सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. ये परियोजनाएं गुजरात के धोलेरा, साणंद, और असम के मोरीगांव में स्थापित की जाएंगी.
  2. यह परियोजना टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (TEPL) के निवेश से स्थापित की जाएगी.
  3. इन तीनों परियोजनाओं की लागत करीब 75 हजार करोड़ रुपये है.

77 / 120

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा हाल ही में जारी वैश्विक हथियारों की खरीद से संबंधित एक रिपोर्ट के सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है.
  2. 2019-2023 में कुल वैश्विक हथियार आयात में भारत की हिस्सेदारी 9.8 प्रतिशत थी.
  3. भारत ने सबसे ज्यादा हथियार रूस से खरीदे.

78 / 120

आम चुनाव 2024 की अधिसूचना (Lok Sabha Election 2024 Schedule) हाल ही में जारी की गई है. यह अधिसूचना किसके द्वारा जारी की जाती है?

79 / 120

चुनावी बांड (Electoral Bonds) से संबंधित आँकड़े हाल के दिनों में चर्चा में रहा था. इस सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. ये आँकड़े भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जारी किए थे.
  2. ये आँकड़े आँकड़े सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जारी किए गए.
  3. चुनावी बॉन्ड एक तरह का प्रॉमिसरी नोट होता है, जिसे बैंक नोट भी कहते हैं.

80 / 120

हाल ही में जारी CEEW की रिपोर्ट के अनुसार निम्नलिखित में से किस राज्य को जल प्रबंधन में शीर्ष पर रखा गया है?

  1. हरियाणा
  2. कर्नाटक
  3. पंजाब

81 / 120

किस देश में स्थित एक विश्वविद्यालय ने हाल ही में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को ‘डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया है?

82 / 120

हाल ही में, भारत के पहले फ्यूचरलैब्स (FutureLABS) केंद्र का उद्घाटन कहाँ किया गया है?

83 / 120

ब्लू लाइन शब्द, जो हाल के दिनों में समाचार की सुर्खियों में रहा था, निम्नलिखित में से किन दो देशों के बीच सीमा के रूप में कार्य करता है?

84 / 120

तीन देशों की नौसेनाओं ने हाल ही में ओमान की खाड़ी के पास एक संयुक्त अभ्यास आयोजित किया था. इस अभ्यास में हिस्सा लिया था:

  1. चीन
  2. ईरान
  3. रूस

85 / 120

भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह की बैठक का 12वां संस्करण हाल ही में कहाँ आयोजित किया गया था?

86 / 120

15 मार्च 2024 को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस निम्न में से किस थीम पर मनाया गया था?

87 / 120

हरियाणा में हाल ही में नायब सिंह सैनी ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. वे निम्न में से किस राजनीतिक दल से हैं?

88 / 120

हाल ही में संपन्न 96वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह 2024 के सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. फिल्म ओपेनहाइमर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया.
  2. पुरस्कार समारोह पेरिस में आयोजित किया गया था.
  3. सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल फीचर फिल्म का पुरस्कार यूनाइटेड किंगडम की फिल्म ‘द जोन ऑफ इंटरेस्ट’ को दिया गया.

89 / 120

'एक देश- एक चुनाव' के लिए गठित समिति ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी थी. इस सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. यह समिति पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित की गई थी.
  2. इस रिपोर्ट में 2029 में एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश की गई है.
  3. संसद ने एक देश- एक चुनाव के लिए 2023 में एक विधेयक पारित किया था.

90 / 120

हाल ही में दो चुनाव आयुक्तों को नियुक्त किया गया है. इस सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है.
  2. चुनाव आयुक्त चयन समिति में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अर्जुनराम मेघवाल और अधीर रंजन चौधरी शामिल थे.
  3. चुनाव आयोग में अधिकतम तीन आयुक्त और एक मुख्य चुनाव आयुक्त हो सकते हैं.

91 / 120

सात्विक साईराज रेंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने फ्रेंच ओपन बैडमिंटन 2024 में पुरुष डबल्स का खिताब जीता है. उन्होंने फाइनल में किस देश की जोड़ी को पराजित किया था?

92 / 120

71वें मिस वर्ल्ड (Miss World) 2024 के खिताब विजेता हैं:

93 / 120

71वें मिस वर्ल्ड (Miss World) 2024 प्रतियोगिता का आयोजन कहाँ हुआ था?

94 / 120

पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है:

95 / 120

निम्न में से किस निर्वाचन आयुक्त ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था?

96 / 120

भारत ने हाल ही में यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (EFTA) देशों के साथ एक व्यापार एवं आर्थिक साझीदारी समझौता (TEPA) पर हस्ताक्षर किया है. इस सन्दर्भ में निम्न कथनों से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. पहली बार, भारत यूरोप के चार विकसित देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता किया है.
  2. EFTA देशों में से स्विट्जरलैंड भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार है.
  3. EFTA देशों में स्विट्जरलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और ब्रिटेन शामिल हैं.

97 / 120

भारत ने हाल ही में अग्नि-5 मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था. इस परीक्षण और मिसाइल के सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. यह परीक्षण ओडिशा स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम आईलैंड से किया गया था.
  2. यह भारत की पहली और एकमात्र इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है.
  3. MIRV टेक्नोलॉजी से लैस होने के कारण इसे एक साथ कई टारगेट्स पर लॉन्च किया जा सकता है.

98 / 120

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अरूणाचल प्रदेश में सेला सुरंग (टनल) का उद्घाटन किया था. यह सुरंग तवांग को जोड़ती है:

99 / 120

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को हाल ही में देश में लागू कर दिया गया है. इस सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. CAA भारत के चार पड़ोसी देशों से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर भारत आए शरणार्थियों को नागरिकता देने का कानून है.
  2. इस अधिनियम से किसी भी भारतीय नागरिक के नागरिकता नहीं जाएगी, चाहे वह किसी भी धर्म का हो.

100 / 120

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का अनुमोदन करने वाला 97वां सदस्य बना है:

101 / 120

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 निम्न में से किस थीम पर मनाया गया था?

102 / 120

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार’ (National Creators Award) 2024 प्रदान किए थे. इस पुरस्कार की शुरुआत किस वर्ष हुई थी?

103 / 120

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में ‘राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार’ (National Creators Award) 2024 प्रदान किए थे. इस पुरस्कार पाने वाले समूह में शामिल हैं:

  1. कीर्तिका गोविंदसामी, गौरव चौधरी, जया किशोरी
  2. मैथिली ठाकुर, कामिया जानी
  3. प्रवेश पांडे, रणवीर अल्लाहबादिया

104 / 120

स्वीडन हाल ही में आधिकारिक तौर पर उत्तर अटलांटिक संधि संगठन ‘नाटो’ (NATO) का सदस्य बना है. इस सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. स्वीडन NATO का 19वां सदस्य है.
  2. स्वीडन से ठीक पहले फिनलैंड NATO का सदस्य बना था.

105 / 120

टोक्यो में ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) द्वारा हाल ही में रायसीना गोलमेज सम्मेलन 2024 का आयोजन किया गया था. इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनधित्व किया था:

106 / 120

निम्न में से किस स्थान पर नागरिक उड्डयन शोध संगठन केंद्र की स्थापना की गई है?

107 / 120

जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय निम्न में से किस न्यायालय के न्यायाधीश थे जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था?

108 / 120

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (National Safety Day) किस दिनांक को मनाया जाता है?

109 / 120

केंद्र और राज्यों के वस्तु और सेवा कर-जीएसटी अधिकारियों का राष्ट्रीय सम्मेलन हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था. यह सम्मेलन निम्न उद्देश्य के लिए आयोजित किया गया था:

  1. वस्‍तु और सेवा कर की चोरी रोकना
  2. फर्जी बिल को रोकना
  3. बेहतर कार्य प्रणाली बनाना

110 / 120

नई दिल्ली के मानेकशा सेंटर में हाल ही में डेफ-कनेक्ट (DefConnect) 2024 का आयोजन किया गया था. इस आयोजन का/के मुख्य उद्देश्य था/थे:

  1. रक्षा उत्पादन में स्वदेशी नवाचार को बढ़ावा देना
  2. रक्षा निर्यात में बढ़ोतरी करना
  3. रक्षा आयात में कमी करना

111 / 120

संसद भवन नई दिल्ली में हाल ही में ‘राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव’ का अंतिम कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम के सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. इसका विषय 'युवाओं की आवाज - राष्ट्र में बदलाव के लिए उन्हें शामिल और सशक्त करना' था.
  2. राज्य स्तर के 87 विजेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे.
  3. इसका आयोजन कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने किया था.

112 / 120

गर्भपात के अधिकार को अपने संविधान में शामिल कराने वाला विश्व का पहला देश बना है:

113 / 120

भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो रेल सेवा हाल ही में शुरू हुई है:

114 / 120

रिश्वत लेकर वोट देने वाले सांसदों और विधायकों के कानूनी संरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अपना फैसला सुनाया था. इस सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें:

  1. अनुच्छेद 194, सांसदों को संसदीय विशेषाधिकार देता है.
  2. अनुच्छेद-105 या 194, संसदीय विशेषाधिकार के तहत रिश्वतखोरी की छूट नहीं देता.

115 / 120

हाल ही में निम्न में से किस स्थान पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित किया गया था?

116 / 120

3 मार्च 2024 को निम्न में से कौन-सा/से दिवस मनाया/मनाए गया/गए था/थे?

  1. विश्व मधुमेह दिवस
  2. विश्व श्रवण दिवस
  3. विश्व वर्णांधता दिवस

117 / 120

विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) मनाया जाता है:

118 / 120

अमरीकी थिंक टैंक, ब्रुकिंग्‍स इंस्टिट्यूशन (Brookings Institution) ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट के अनुसार सरकार के किस/किन नीति नीतियों के कारण भारत में अत्यधिक गरीबी खत्म करने में मदद मिली है?

  1. शौचालयों के निर्माण
  2. खाना पकाने के आधुनिक ईंधन
  3. नल से जल

119 / 120

विश्व व्यापार संगठन (WTO) के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के सन्दर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. यह अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित किया गया था.
  2. भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने किया था.
  3. कोमोरास और तिमोर-लेस्‍ते को संगठन का सदस्य बनाया गया.

120 / 120

केन्द्र सरकार, त्रिपुरा सरकार और टिपरा (TIPRA) तथा अन्य हितधारकों के बीच राज्य के मूल निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए हाल ही में त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे. TIPRA का पूरा नाम है:

कृपया अपना रिजल्ट चेक करें..

Your score is

The average score is 50%

Share this test!

Facebook
0%

समसामयिकी ऑनलाइन टेस्ट ↓
Calendar Calendar
समसामयिकी
Globe Globe
सामान्यज्ञान
Plus-circled Plus-circled
गणित
Google-circles Google-circles
तर्कशक्ति