EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
11-13 फरवरी 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

पांचवें खेलों इंडिया युवा खेल 2022 का भोपाल में समापन

पांचवें खेलों इंडिया युवा खेल (Khelo India Youth Games) का 11 फ़रवरी को समापन हो गया. इन खेलों का आयोजन भोपाल में 31 जनवरी से 11 फरवरी तक किया गया था. इन खेलों में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 5812 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इन खेलों में लड़कियों की भागीदारी करीब 40 फीसदी रही.

मुख्य बिन्दु

  • पांचवें खेलों इंडिया युवा खेल 2023 में महाराष्ट्र ने 161 पदक जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया. इनमें 56 स्वर्ण, 55 रजत और 50 कांस्य पदक हैं.
  • हरियाणा 41 स्वर्ण पदक सहित कुल 128 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर जबकि मेजबान मध्य प्रदेश 39 स्वर्ण पदकों सहित 96 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा.
  • खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समापन समारोह में मुख्य अतिथि थे.
  • खेलो इंडिया युवा खेलों में कुल 25 राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे और सबसे ज्यादा 19 रिकॉर्ड वेट लिफ्टिंग में टूटे.

इसरो ने श्रीहरिकोटा से लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान SSLVD-2 का प्रक्षेपण किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 10 फ़रवरी को लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान ‘SSLV-D2’ का सफल प्रक्षेपण किया था. यह प्रक्षेपण सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश से किया गया था.

मुख्य बिन्दु

  • SSLVD-2, SSLV का दूसरा संस्करण था. पहला संस्करण SSLVD-1 को पहली बार अगस्त 2022 में प्रक्षेपित किया गया था लेकिन यह उपग्रहों को सटीक कक्षा में स्थापित करने में विफल रहा था.
  • SSLV-D2 द्वारा इसरो के पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ‘EOS-07’ और दो सह-यात्री उपग्रहों- Janus-1 एवं AzaadiSat2 को आंतरिक्ष में स्थापित किया गया.
  • Janus-1 एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शक उपग्रह है जिसे अमेरिका स्थित Antaris और इसके भारतीय भागीदारों XDLinks तथा Ananth Technologies द्वारा बनाया गया है.
  • चेन्नई स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप SpaceKidz को 450 किलोमीटर की गोलाकार कक्षा में स्थापित किया गया है.  यह एक क्यूब उपग्रह है जिसका वज़न लगभग 8 किलोग्राम है और इसमें 75 अलग-अलग पेलोड हैं.
  • EOS-07 156.3 किलोग्राम का उपग्रह है जिसे इसरो द्वारा डिज़ाइन और विकसित किया गया है. इस मिशन का उद्देश्य भविष्य के परिचालन उपग्रहों के लिये माइक्रोसेटेलाइट बसों और नई तकनीकों के साथ संगत पेलोड उपकरणों को डिज़ाइन एवं विकसित करना है.

SSLV: एक दृष्टि

  • SSLV, इसरो का सबसे छोटा प्रक्षेपण यान रॉकेट है. यह 3 चरण का प्रक्षेपण यान है जिसे टर्मिनल के रूप में तीन ठोस प्रणोदन चरणों (Solid Propulsion Stages) और तरल प्रणोदन आधारित वेग ट्रिमिंग मॉड्यूल (Velocity Trimming Module -VTM) के साथ संयोजित (कॉन्फिगर) किया गया है.
  • SSLV का व्यास 2 मीटर और लंबाई 34 मीटर है, जिसका भार लगभग 120 टन है तथा 500 किलोमीटर की समतल कक्षीय तल में 10 से 500 किलोग्राम उपग्रह लॉन्च करने में सक्षम है.
  • रॉकेट SSLV-D2 बहुत कम लागत में अंतरिक्ष तक पहुंच प्रदान करता है, कम टर्न-अराउंड समय और कई उपग्रहों को एक साथ अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित करने में सक्षम है.

महिला और बाल विकास मंत्रालय के जी-20 अधिकार प्राप्त समूह की बैठक

महिला और बाल विकास मंत्रालय के जी-20 अधिकार प्राप्त समूह की पहली बैठक 11-12 फ़रवरी को आगरा में आयोजित की गई थी. इस बैठक का विषय था- विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण : डिजिटल कौशल संवर्धन की भूमिका और भावी कौशल.

बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के भविष्य को लेकर आगामी बैठकों की रूपरेखा तय की गई. आयोजन के दौरान एक प्रदर्शनी भी रखी गई थी जिसमें महिलाओं के नेतृत्व वाले सूक्ष्म उद्यमों, महिला कारीगरों और शिल्पियों के कामकाज को प्रदर्शित किया गया.


श्रीलंका में, भारत सरकार के सहयोग से जाफना सांस्‍कृतिक केन्‍द्र का निर्माण

श्रीलंका में, भारत सरकार के आर्थिक सहयोग से निर्मित जाफना सांस्‍कृतिक केन्‍द्र का उद्घाटन 11 फ़रवरी को किया गया. इस अवसर पर श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे तथा सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री डॉ. एल मुरुगन उपस्थित थे.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वर्ष 2015 में जाफना सांस्‍कृतिक केन्‍द्र की आधारशिला रखी थी. श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने जाफना सांस्कृतिक केन्द्र को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भारत सरकार की ओर से उपहार बताया है.

उन्होंने आर्थिक संकट के दौरान श्रीलंका की मदद के लिए भी भारत सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है. डॉ. मुरुगन ने कहा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी प्रधानमंत्री मोदी की पड़ोसी प्रथम नीति के अनुरुप हैं.


12 फ़रवरी 2023: महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती की दो सौवीं जयंती

12 फ़रवरी को महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती की दो सौवीं जयंती थी. इस मौके प्रधानमंत्री मोदी ने वर्षभर चलने वाले आयोजनों का शुभारंभ किया.

महर्षि दयानंद सरस्‍वती का जन्‍म आज ही के दिन वर्ष 1824 में हुआ था. उन्‍होंने सामाजिक असमानताओं को समाप्‍त करने के लिए 1875 में आर्य समाज की स्थापना की थी.

आर्य समाज ने सामाजिक सुधारों और शिक्षा पर जोर दिया है और देश में सांस्कृतिक-सामाजिक जागरूकता के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.


10 फरवरी: विश्व दलहन दिवस

प्रत्येक वर्ष 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस (World Pulses Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दाल में विद्यमान पोषक तत्वों और उसकी उपयोगिता के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है. पहला विश्व दाल दिवस 10 फरवरी 2019 को मनाया गया था.

दाल पोषण तथा खाद्य सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं. इसको ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2016 को अन्तर्राष्ट्रीय दालों का वर्ष घोषित किया गया था.

इस वर्ष यानी 2023 में विश्व दाल दिवस का मुख्य विषय (theme) ‘एक सतत भविष्य के लिए दालें’ (Pulses for a Sustainable Future) है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत तुर्कीए और सीरिया में भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए  ‘ऑपरेशन दोस्त’

तुर्कीए और सीरिया में भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए भारत ‘ऑपरेशन दोस्त’ चला रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत अधिक से अधिक लोगों की जान बचाने का प्रयास करता रहेगा.

उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023

उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 का आयोजन 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में किया गया जा रहा है. यह सम्मेलन नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, थिंक-टैंक और दुनियाभर के नेताओं को एक मंच पर लाएगा, जहाँ वे सामूहिक रूप से व्यापार के अवसरों का लाभ उठाने और आपसी साझेदारी बनाने पर विचार करेंगे.

कटक में भारतीय चावल कांग्रेस का उद्घाटन

ओडिसा के कटक में राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में भारतीय चावल कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है. इस कांग्रेस का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 फ़रवरी को किया था.

उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षा में अनुचित साधनों की रोकथाम के लिए अध्यादेश

उत्तराखंड सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा-भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के लिए उपाय अध्यादेश 2023 को मंजूरी दे दी है. अध्यादेश का उद्देश्य राज्य में भर्ती परीक्षाओं में अनुचित साधनों के उपयोग को रोकना और इसे एक संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध बनाना है.

तीसरा खेलो इंडिया शीतकालीन खेल जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शुरू

तीसरा खेलो इंडिया शीतकालीन खेल जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में 10-14 फ़रवरी तक खेला जा रहा है. इन खेलों में देश भर के 15 सौ से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे. खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर इस पांच दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे.

जम्‍मू-कश्‍मीर के रियासी जिले में 59 लाख टन लिथियम भंडार का पता

भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने जम्‍मू-कश्‍मीर के रियासी जिले में 59 लाख टन लिथियम भंडार का पता लगाया है. लिथियम को भविष्‍य की ऊर्जा का स्रोत माना जाता है.

उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की निर्धारित संख्या पूरी

केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में दो नये न्यायाधीश नियुक्त किए हैं. इसके साथ ही न्यायालय में न्यायाधीशों की निर्धारित संख्या पूरी हो गई है. अब उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की अधिकतम संख्या 34 हो गई है.

उत्तराखंड में टिहरी बांध जल विद्युत परियोजना का निर्माण

उत्तराखंड में टिहरी बांध जल विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य मार्च 2024 तक पूरा किये जाने की संभावना है. 1000 मेगावाट क्षमता वाली इस परियोजना में 250 मेगावाट क्षमता के चार टर्बाइन होंगे.

प्रधानमंत्री ने राजस्थान में सड़क परियोजनाओं लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के दौसा में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं लोकार्पण किया और कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी. उन्होंने दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे का दिल्‍ली-दौसा-लालसोट खंड राष्ट्र को समर्पित किया.

12वां विश्व हिन्दी सम्मेलन फिजी में

12वां विश्व हिन्दी सम्मेलन 15 से 17 फरवरी तक फिजी में आयोजित किया जा रहा है. इसका आयोजन विदेश मंत्रालय और फिजी सरकार मिलकर कर रहे हैं. सम्‍मेलन का विषय है- पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम मेधा तक.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top