EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1-2 नवम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

RBI ने थोक बिक्री क्षेत्र में डिजिटल रुपए की पायलट परियोजना आरंभ किया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1 नवंबर से थोक बिक्री क्षेत्र (होलसेल सेगमेंट) में डिजिटल रुपए (CBDC) की पायलट परियोजना शुरू की है. डिजिटल रुपया सरकारी प्रतिभूतियों में द्वितीयक बाजार लेन-देन निपटाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

मुख्य बिन्दु

  • होलसेल सेगमेंट पायलट प्रोजेक्ट में भागीदारी के लिए नौ बैंकों की पहचान की गई है. इनमें भारतीय स्‍टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक,एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक HSBC बैंक शामिल हैं.
  • इस पायलट परियोजना के नतीजों के आधार पर अन्य थोक लेन-देन और सीमा पार भुगतान की प्रणाली तैयार की जाएगी.
  • खुदरा क्षेत्र में डिजिटल रुपए के इस्तेमाल की परियोजना चयनित स्थलों पर एक महीने के भीतर शुरू की जाएगी.
  • ई-रुपया अंतर बैंक बाजार को और कार्यकुशल बनाएगा और इससे लेन-देन लागत में कमी आएगी.

क्या है डिजिटल करेंसी?

  • डिजिटल रुपया या डिजिटल करेंसी (CBDC) आरबीआई द्वारा डिजिटल फॉर्म में जारी करेंसी नोट्स हैं. इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में मौजूद रुपये को कॉन्टैक्टलेस ट्रांजेक्शन (contactless transactions) में इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • भारत में डिजिटल करेंसी दो तरह की होगी. रिटेल सीबीडीसी (CBDC-R) और होलसेल सीबीडीसी (CBDC-W). रिटेल सीबीडीसी संभवतः सभी के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगी, वहीं होलसेल सीबीडीसी का उपयोग चुनिंदा वित्‍तीय संस्‍थानों के लिए होगा.

क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल रुपी में अंतर

क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल करेंसी में मुख्‍य अंतर यह है कि क्रिप्‍टो पूरी तरह से निजी करेंसी है. इसे सरकार मॉनिटर नहीं करती इसलिए यह वैध मुद्रा (लीगर टेंडर) नहीं है. डिजिटल करेंसी पूरी तरह से वैध मुद्रा है. इसे सरकार की मंजूरी प्राप्‍त है.

गुजरात में देश के सबसे बड़े भूल-भुलैया पार्क का उद्घाटन हुआ

गुजरात के एकता नगर (केवड़ि‍या) में देश का सबसे बड़ा भूल-भुलैया पार्क (मेज गार्डन) बनाया गया है. इस पार्क का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था.

मुख्य बिन्दु

  • यह भूल-भुलैया पार्क, दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति (सरदार पटेल की) ‘स्टैच्यू आफ यूनिटी’ (Statue of Unity) के पास ही बनाई गई है.
  • तीन एकड़ में श्रीयंत्र के आकार में बनाया गया यह बगीचा, लगभग 1.8 लाख पौधे लगाए गए हैं. इस भूल-भुलैया से स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी मूर्ति भी देखी जा सकती है.
  • इस भूल भुलैया पार्क को इस तरह से तैयार किया गया है कि यहां आए पर्यटकों के लिए घूमना काफी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि इसमें पजल गेम की तरह रास्तों को बनाया गया है.

आठवें डकार अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा सम्मेलन सेनेगल में आयोजित किया गया

आठवां डकार अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा सम्मेलन 2022 हाल ही में सेनेगल की राजधानी डकार में आयोजित किया गया था. सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी साल ने इस बैठक का उद्घाटन किया था.

मुख्य बिन्दु

  • विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया था. भारत ने पहली बार डकार मंच में मंत्री स्तर पर भाग लिया.
  • श्री मुरलीधरन ने वैश्विक संकट और अफ्रीका में संप्रभुता विषय पर मंच को संबोधित किया. उन्होंने विकास का ऐसा आदर्श प्रस्तुत करने का आहवान किया जो अफ्रीका के नेतृत्व में  जनता की प्रगति और विकास के लिये अफ्रीका केंद्रित हो.
  • डकार इंटरनेशनल फोरम अफ्रीका में नीति निर्माताओं के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है.

लुला द सिल्वा ब्राजील के नए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए

लुइज़ इनेसियो लुला द सिल्वा (Lula da Silva) ब्राजील के नए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं. हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में उन्होंने वर्तमान राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को हराया. लुला द सिल्वा को 50.83 प्रतिशत मत मिले जबकि बोल्सोनारो को 49.17 प्रतिशत मत प्राप्त हुए.

  • लुला द सिल्वा एक वामपंथी नेता हैं. उन्होंने 2002 और 2010 के बीच दो कार्यकालों के लिए ब्राज़ील के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था.
  • लूला की चुनावी जीत के साथ, लैटिन अमेरिका की 6 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं वामपंथी राजनेताओं के नियंत्रण में होंगी. लैटिन अमेरिका क्षेत्र में इससे पहले मैक्सिको में एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर, अर्जेंटीना में अल्बर्टो फर्नांडीज और चिली में गेब्रियल बोरिक, पेरू में पेड्रो कैस्टिलो और कोलंबिया में गुस्तावो पेट्रो की जीत हुई थी.

इंडिया स्पेस कांग्रेस का आयोजन दिल्ली में किया गया

इंडिया स्पेस कांग्रेस 2022 (ISC 2022) का आयोजन 26 से 28 अक्टूबर तक नई दिल्ली में किया गया था. इसका आयोजन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), रक्षा मंत्रालय, नीति आयोग, इन-स्पेस, न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) और सैटकॉम इंडस्ट्री एसोसिएशन (SIAIndia) ने किया था.

मुख्य बिन्दु

  • इस आयोजन का थीम “नेक्स्ट-जेन कम्युनिकेशन और व्यवसायों को पावर देने के लिए स्पेस का लाभ उठाना” (Leveraging Space to Power Next-Gen Communication & Businesses) था.
  • ISC एक अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस है जो अंतरिक्ष क्षेत्र में सरकार, औद्योगिक विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, विचारकों, कानूनी पेशेवरों और शिक्षाविदों को एक साथ लाती है ताकि अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की जा सके.

फीफा अंडर-17 महिला विश्‍वकप फुटबाल-2022 भारत की मेजबानी में खेला गया

फीफा अंडर-17 महिला विश्‍वकप (FIFA U‑17 Women’s World Cup) फुटबाल-2022 11 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक भारत की मेजबानी में खेला गया था. इस टूर्नामेंट की मेजबानी पहली बार भारत ने की. यह फ़ीफ़ा अंडर -17 महिला विश्व कप का सातवाँ संस्करण था.

मुख्य बिन्दु

  • इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया जिन्हें चार ग्रुपों में रखा गया था. मेज़बान होने की वजह से भारतीय महिला टीम ने फ़ुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था. भारतीय महिला फुटबॉल टीम पहली बार फीफा टूर्नामेंट खेली.
  • टूर्नामेंट के सभी मैच कलिंग स्टेडियम (भुवनेश्वर, ओडिशा), पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (मार्गो, गोवा) और डीवाई पाटिल स्टेडियम (नवी मुंबई, महाराष्ट्र) में हुए. पहला मैच कलिंग स्टेडियम में और फ़ाइनल डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था.
  • भारत इसके ग्रुप-ए में था. इस टूर्नामेंट के पहले दिन 11 अक्तूबर को ग्रुप-ए के पहले मैच में भारत का मुकाबला अमरीका से था.
  • भारतीय टीम ग्रुप ए में अमरीका, मोरक्को और ब्राजील से हारने के बाद ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई थी.
  • इस प्रतियोगिता का विजेता स्पेन रहा. स्पेन ने फाइनल मैच में कोलंबिया को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया.

वडोदरा में C-295MW परिवहन विमान विनिर्माण परियोजना की आधारशिला

गुजरात के वडोदरा में C-295MW परिवहन विमान विनिर्माण परियोजना शुरू की जा रही है. इस परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्तूबर को रखी थी.

मुख्य बिन्दु

  • C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का निर्माण टाटा एयरबस द्वारा किया जाएगा. वडोदरा में बनने वाले एयरक्राफ्ट का दूसरे देशों को निर्यात भी किया जाएगा. टाटा भारत और एयरबस स्पेन की कंपनी है.
  • यह परियोजना संयुक्त रूप से स्पेन के एयरबस और भारत के टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (टाटा समूह की रक्षा शाखा) द्वारा कार्यान्वित की जाएगी.
  • वडोदरा की निर्माण इकाई में 40 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बनाने के अलावा भारतीय वायुसेना की जरूरतों के अनुसार एयरक्राफ्ट का निर्माण करेगी.
  • प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मेक इन इंडिया पहल से देश, परिवहन विमान बनाने की क्षमता हासिल कर लेगा और भविष्य में यात्री विमान भी बना सकेगा.
  • उन्‍होंने कहा कि यह परियोजना 25 बिलियन डॉलर के रक्षा उत्पादों के विनिर्माण और पांच बिलियन डॉलर के रक्षा उत्पादों के निर्यात के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगी.

उत्तर प्रदेश में तराई हाथी अभ्यारण्य की स्थापना को मंजूरी दी

उत्तर प्रदेश में तराई हाथी अभ्यारण्य (TER) की स्थापना को मंजूरी दी गई है. केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय ने यह मंजूरी 23 अक्तूबर, 2022 को दी थी. TER को दुधवा टाइगर रिज़र्व और लखीमपुर एवं पीलीभीत ज़िलों में स्थित पीलीभीत टाइगर रिज़र्व सहित 3,049 वर्ग किमी. क्षेत्र में विकसित किया जाएगा.

तराई हाथी अभ्यारण्य (TER): मुख्य बिंदु

  • TER के लिये केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय से मंज़ूरी मिलने के बाद अब राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी.
  • उत्तर प्रदेश में TER के अस्तित्व में आने के साथ, दुधवा टाइगर रिज़र्व उत्तर प्रदेश में अकेला राष्ट्रीय उद्यान होगा जो चार प्रतिष्ठित जंगली जानवरों की प्रजातियों – बाघ, एक सींग वाला गैंडा, एशियाई हाथी और दलदली हिरण की रक्षा और संरक्षण करेगा.
  • TER की स्थापना वन्यजीव संरक्षण के मामले में एक मील का पत्थर होगी, विशेष रूप से एशियाई हाथियों के लिये, क्योंकि यह भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है, जहाँ हाथियों की सीमा-पार आवाजाही एक नियमित दिनचर्या है.

अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप, अमन सहरावत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने

अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (U23 World Wrestling Championships) 2022 प्रतियोगिता स्पेन के पॉन्टेवे (Pontevedra) में 17 से 23 अक्तूबर तक खेला गया था.

मुख्य बिन्दु

  • भारत के अमन सहरावत ने इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा. 16 वर्षीय अमन इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान हैं. उन्होंने तुर्की के अहमत दुमान को फाइनल में 12-4 से मात दी थी.
  • ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और रवि कुमार दहिया ने पिछले संस्करण में फ़ाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन वो रजत पदक ही जीतने में कामयाब हो पाए थे.
  • भारत के साजन भानवाला इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले पहले ग्रीको रोमन पहलवान बन गए हैं.
  • इस चैंपियनशिप में भारत को एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य सहित छह पदक प्राप्त हुए.

31 अक्टूबर: सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस

प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई जाती है. इस वर्ष यानी 2022 में उनकी 147वीं जयंती मनाई गयी.

राष्ट्रीय एकता दिवस

वर्ष 2014 से सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ (National Unity Day) के तौर पर मनाया जाता है. देश में राष्ट्रीय एकता की भावना का संचार करने के उद्देश्य से इस दिन ‘रन फॉर यूनिटी दौड़’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

गुजरात में मोरबी में मच्छु नदी पर बना केबल पुल टूटने से दुर्घटना

गुजरात में मोरबी में मच्छु नदी पर बना केबल पुल टूटने से कई लोगों की मौत हो गई. यह पुल मरम्मत कार्य के बाद पांच दिन पहले ही दोबारा खोला गया था.

प्रधानमंत्री ने “मानगढ़ धाम की गौरव गाथा” कार्यक्रम में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्‍थान के बांसवाड़ा जिले में मानगढ़ पहाड़ी पर “मानगढ़ धाम की गौरव गाथा” कार्यक्रम में भाग लिया. मानगढ़ धाम का राजस्थान, गुजरात तथा मध्य प्रदेश के भील और अन्य जनजातियों के लिए विशेष महत्व रहा है. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यहां भील और अन्य जनजातियों ने लंबे समय तक अंग्रेजों से लोहा लिया था.

SCO के सदस्य देशों के शासनाध्‍यक्षों की 21वीं बैठक

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के शासनाध्‍यक्षों की 21वीं बैठक 1 नवंबर को वर्चुअल माध्‍यम से हुई थी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बैठक में भारत का प्रतिनि‍धित्‍व किया था. वार्षिक रूप से होने वाली इस बैठक में संगठन में व्‍यापार और आर्थिक एजेंडे पर विचार होता है और वार्षिक बजट का अनुमोदन किया जाता है.

इस्राइल में नई संसद के चुनाव के लिये मतदान

इस्राइल में 1 नवंबर को नई संसद के चुनाव के लिये मतदान हुआ. पूर्व प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू वापसी की कोशिश कर रहे हैं. यह वर्ष 2009 के बाद पहला चुनाव होगा जिसमें श्री नेतन्‍याहू मौजूदा प्रधानमंत्री के रूप में शामिल नहीं हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top