EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
15-16 नवम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022: अचंता शरत कमल को खेल रत्न पुरस्कार

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी है. राष्ट्रपति 30 नवम्बर को विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी.

इस वर्ष 40 खिलाड़ियों को पुरस्कार के लिए चुना गया है. टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अंचता को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है. अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना गया है. 7 कोच द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित होंगे. वहीं, 4 खिलाड़ी ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे. पढ़ें पूरा आलेख…»


तमिलनाडु में देश का पहला मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाया जा रहा है

देश का पहला मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क (MMLP) तमिलनाडु में तिरुवल्लूर जिले के माप्पेडु में बनाया जा रहा है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड इसे विकसित करने का अनुबंध दिया है.

मुख्य बिन्दु

  • इसका निर्माण पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट में करीब 1424 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इसमें करीब 783 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस करेगी.
  • इस अत्याधुनिक फ्रेट हैंडलिंग फैसिलिटी में कई तरह के ट्रांसपोर्ट के एक्सेस होंगे और इसे तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. इसके पहले चरण का काम 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है.
  • 184.25 एकड़ में बन रहे इस पार्क को 45 साल के कंसेशन पीरियड के लिए दिया जाएगा. यह 71.7 लाख मीट्रिक टन कार्गो हैंडल कर सकता है.
  • केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ‘पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (NMP)’ के तहत 35 मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित कर रहा है. इससे विभिन्न इकनॉमिक जोंस को मल्टीमोडल कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा.
  • MMLP, लॉजिस्टिक्स लागत में कमी भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है. वर्तमान में, जीडीपी के प्रतिशत के रूप में भारत की लॉजिस्टिक्स लागत 16 प्रतिशत है. भारत सरकार वर्तमान में लॉजिस्टिक्स लागत को जीडीपी के 10 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य रखा है.

कावेरी दक्षिण वन्यजीव अभयारण्य को तमिलनाडु का 17वां वन्यजीव अभयारण्य अधिसूचित किया गया

तमिलनाडु सरकार ने कावेरी दक्षिण वन्यजीव अभयारण्य को राज्य के 17वें वन्यजीव अभयारण्य रूप में अधिसूचित किया है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घोषणा की थी.

मुख्य बिन्दु

  • 68,640 हेक्टेयर में फैले इस अभयारण्य को वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 26-ए के तहत 17वां वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया है.
  • यह अभयारण्य कृष्णागिरी और धर्मपुरी जिलों में आरक्षित वन क्षेत्रों में आता है. इसमें स्तनधारियों की 35 प्रजातियां, पक्षियों की 238 प्रजातियां, कछुए, ऊदबिलाव, दलदली मगरमच्छ और चार सींग वाले मृग रहते हैं और इसे वन्यजीवों का स्वर्ग कहा जाता है.
  • इस क्षेत्र की अद्वितीय पारिस्थितिकी, जीव-जंतु और फूल इसे खास बनाते हैं और यह दक्षिणी भारत में हाथियों का एक महत्वपूर्ण निवास स्थान भी है.
  • सरकार पहले ही विल्लुपुरम और कुड्डालोर जिलों में स्थित काजुवेली पक्षी अभयारण्य, तिरुपुर जिले में नंजरायण पक्षी अभयारण्य, करूर और डिंडीगुल जिलों में कदवुर स्लेंडर लोरिस अभयारण्य और पाक खाड़ी में डुगोंग संरक्षण रिजर्व को अधिसूचित कर चुकी है.

इंग्लैंड टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्वकप का विजेता बना

इंग्लैंड टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्वकप (T20 World Cup) 2022 का विजेता बना है. उसने 13 नवंबर को मेलबर्न में खेले गए फाइनल मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया.

मुख्य बिन्दु

  • इंग्लैंड के सैम करन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ घोषित किया गया.
  • इंग्लैंड ने दूसरी बार यह विश्वकप जीत कर इतिहास रचा है. इंग्लैंड इस समय एकदिवसीय क्रिकेट और टी-ट्वेंटी विश्वकप चैम्पियन है.
  • T20 विश्वकप 2022 ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्तूबर से 13 नवंबर तक खेला गया था. इस विश्वकप में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था.
  • पहला T20 विश्वकप 2007 में खेला गया था जिसे भारत ने जीता था. केवल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दो बार T20 विश्वकप का विजेता बना है.

14 नवम्बर: बाल दिवस, पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती

प्रत्येक वर्ष 14 नवम्बर को बाल दिवस (Children’s Day) के रूप में मनाया जाता है. भारत में बच्चों की शिक्षा, देखभाल और अधिकारों के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है.

बाल दिवस देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. यह नेहरू के जन्मदिन पर बच्चों के प्रति उनके स्नेह के रूप में मनाया जाता है.


14 नवंबर: विश्व मधुमेह दिवस, सर फ्रेडरिक बैंटिंग का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) मनाया जाता है. यह दिवस सर फ्रेडरिक बैंटिंग के जन्मदिन पर मनाया जाता है. बैंटिंग ने 1922 में चार्ल्स बेस्ट के साथ इंसुलिन की खोज की थी.

इस वर्ष यानी 2022 के विश्व मधुमेह दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘मधुमेह शिक्षा तक पहुंच’ (access to diabetes education) है.


15 नवम्बर: झारखंड स्‍थापना दिवस, बिरसा मुंडा की जयंती, जनजा‍तीय गौरव दिवस

15 नवम्बर को झारखंड स्थापना दिवस (Jharkhand Foundation Day) के रूप में मनाया जाता है. इसी दिन सन् 2000 में बिहार के विभाजन से झारखंड को पृथक राज्य का दर्जा दिया गया था.

झारखंड को पृथक राज्य का दर्जा बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर मिला था. अंग्रेजी की गोलियों के सामने तीर-कमान से लड़ने वाले बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था. उनके जन्मदिन को देश भर में बिरसा मुंडा जयंती (Birsa Munda Jayanti) के रूप में मनाया जाता है.

केन्‍द्र सरकार ने देश के इतिहास और संस्कृति में जनजातीय समुदाय के योगदान को देखते हुए 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत- अंतरराष्ट्रीय व्यापार की शुरुआत

भारत- अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार मेला 14-27 नवंबर तक नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस मेले का उद्घाटन किया. व्यापार मेले का विषय है- वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्‍लोबल यानी स्थानीय उत्पाद को समर्थन और उसका वैश्विक विस्तार. 29 राज्‍य और केन्‍द्रशासित प्रदेश तथा संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन सहित 12 देश मेले में हिस्‍सा ले रहे हैं.

इंडोनेशिया में जी-20 शिखर सम्मेलन

जी-20 शिखर सम्मेलन 2022 इंडोनेशिया के बाली में आयोजित किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस शिखर बैठक में शामिल होने के लिए 14-16 नवंबर तक इंडोनेशिया के दौरे पर हैं. सम्मेलन का विषय है- मिलकर बढें, सशक्‍त बनें.

कनाडा भारत के साथ असीमित संख्या में उड़ानों की अनुमति दी

कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत के साथ एक समझौते की घोषणा की है. समझौते के अंतर्गत दोनों देशों के बीच असीमित संख्या में उड़ानों की अनुमति दी जायेगी. श्री ट्रूडो ने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच लोगों और माल की आवाजाही सुगम होगी. इससे आपसी व्यापार और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा.

तीसरा पैन-इंडिया तटीय रक्षा अभ्‍यास सी-विजिल की शुरुआत

तीसरा पैन-इंडिया तटीय रक्षा अभ्‍यास सी-विजिल (Exercise Sea Vigil-22) 15-16 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है. यह अभ्‍यास समूचे 7516 किलोमीटर लंबे तटीय क्षेत्र और देश के समग्र विशेष आर्थिक क्षेत्र में किया जाएगा. 26/11 के आतंकी हमले के बाद देश की तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए 2018 में इस अभ्यास की कल्पना की गई थी.

भारत में नो मनी फॉर टेरर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा

भारत में 18-19 नवंबर को ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. यह तीसरा मंत्रिस्तरीय ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन है, जिसका आयोजन भारत सरकार का गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली में किया जाएगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top