EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
21-22 नवम्बर 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

INS विशाखापट्टनम को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया

भारती नौसेना में 21 नवंबर को INS विशाखापट्टनम को शामिल कर लिया गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में मुंबई डॉकयार्ड में इस जंगी जहाज (वारशिप) को नौसेना में शामिल किया गया.

INS विशाखापट्टनम: एक दृष्टि

INS विशाखापट्टनम एक जंगी जहाज है जिसको आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 75 फीसदी स्वदेशी उपकरणों से बनाया गया है. इसे भारतीय सेना के प्रॉजेक्ट 15B के तहत बनाया गया है. 2015 में पहली बार इसे पानी में उतारा गया था. 164 मीटर लंबाई वाले वारशिप का सभी उपकरणों और हथियारों की तैनाती के बाद वजन 7,400 टन हो गया है. यह एक दिन में 500 नॉटिकल मील से ज्‍यादा की दूरी तय करने में सक्षम है.

INS विशाखापत्तनम डिस्‍ट्रॉयर उन चार स्‍टेल्‍थ डिस्‍ट्रॉयर्स में से एक हैं जो मझगांव डॉक्‍स पर बनाए जा रहे हैं. जनवरी 2011 में इनका कॉन्‍ट्रैक्‍ट दिया गया था. तीन और डिस्‍ट्रॉयर्स- मुरगांव, इम्‍फाल और सूरत अगले कुछ सालों में नौसेना में सौंपे जायेंगे. इन चारों डिस्‍ट्रॉयर में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और इजरायली बराक मिसाइलें लगी होंगी. चारों को तैयार करने में 35,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की लागत आने वाली है.

भारत को एक बार फिर यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड का सदस्य चुना गया

भारत को वर्ष 2021-25 के लिए एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के कार्यकारी बोर्ड का सदस्य चुना गया है. कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों का चुनाव 16 नवम्बर को किया गया था. भारत को सदस्य चुने जाने के पक्ष में 164 वोट मिले थे.

‘ग्रुप चार एशिया एवं प्रशांत देश’, से जापान, फिलीपिन, वियतनाम, कुक द्वीप समूह और चीन भी कार्यकारी बोर्ड के सदस्य चुने गए हैं.

यूनेस्को का कार्यकारी बोर्ड

कार्यकारी बोर्ड, यूनेस्को के तीन संवैधानिक अंगों में से एक है. इसे जनरल कॉन्फ्रेंस द्वारा चुना जाता है. जनरल कॉन्फ्रेंस के अधीन कार्य करते हुए, यह कार्यकारी बोर्ड संगठन के कार्यक्रमों और महानिदेशक द्वारा प्रस्तुत किए गए संबंधित बजट अनुमानों की जांच करता है. कार्यकारी बोर्ड में 58 सदस्य देश हैं, जिनका कार्यकाल चार वर्ष का होता है.

यूनेस्को क्या है?

यूनेस्को का पूरा नाम संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन है. इसका उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान, कला और संस्कृति में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से विश्व शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना है. यूनेस्को में कुल 193 सदस्य देश शामिल हैं. इसका मुख्यालय फ्रांस के पेरिस में है.


झांसी में रक्षा क्षेत्र की कई परियोजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवम्बर को उत्तर प्रदेश के झांसी में रक्षा क्षेत्र की कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया और राष्ट्र को समर्पित किया.

मुख्य बिंदु

  • प्रधानमंत्री ने चार अरब रुपये की उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारा परियोजना का शिलान्यास किया. सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम भारत डायनेमिक्स लिमिटेड यहां अपना एक संयंत्र स्थापित करेगा.
  • राष्‍ट्रीय कैडेट कोर के पूर्व कैडेटों को कोर से जोड़े रखने के लिए एक औपचारिक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व कैडेट संघ का भी शुभारंभ हुआ. प्रधानमंत्री, एक पूर्व कैडेट की हैसियत से इस संघ के पहले सदस्य बनेंगे.
  • रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किए गए उपकरण सुरक्षा बलों के सेवा प्रमुखों को सौपें. हिन्‍दुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड द्वारा डिजाइन और विकसित लाइव कॉम्‍बैट हेलिकॉप्‍टर वायुसेना प्रमुख को सौंपा गया.
  • भारतीय स्‍टार्टअप्‍स द्वारा डिजाइन और विकसित ड्रोन यूएवी थल सेना अध्‍यक्ष को सौंपा गया. DRDO द्वारा डिजाइन और भारत इले‍क्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटेड द्वारा नौसेना के जहाजों के लिए निर्मित उन्‍नत इलेक्‍ट्रॉनिक वॉर फेयर सूट नौसेना अध्‍यक्ष को सौंपा गया.
  • प्रधानमंत्री महोबा और झांसी में जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया उनमें अर्जुन सहायक परियोजना, रतौली और भावोनी बांध परियोजना तथा मझगांव-चिल्‍ली सिंचाई परियोजना शामिल है. इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत 3.250 हजार करोड़ रुपये से अधिक है. इनके पूरे होने पर महोबा, हमीरपुर, बांदा और ललितपुर जिलों में लगभग 65 हजार हेक्‍टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी.

स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण-2021: राज्‍यों में छत्‍तीसगढ़ और शहरों में इंदौर सबसे स्‍वच्‍छ घोषित

शहरी विकास मंत्रालय ने 20 नवम्बर को स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण-2021 की रैंकिंग जारी की थी. विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों व निकायों को सम्मानित किया.

मुख्य पुरस्कार

  • राष्ट्रपति ने इंदौर को लगातार 5वीं बार भारत के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में सम्मानित किया.
  • सूरत और विजयवाड़ा को सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ शहर का दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया गया.
  • सबसे स्वच्छ राज्य का सम्‍मान छत्तीसगढ़ को मिला है. इसके बाद झारखंड दूसरे स्‍थान पर रहा.
  • वाराणसी को सबसे स्वच्छ गंगा शहर का पुरस्कार दिया गया.

20 नवंबर: विश्व बाल दिवस

प्रत्येक वर्ष 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में बच्चों के बीच जागरूकता और बच्चों के कल्याण के लिए काम करना है. इस वर्ष यानी विश्व बाल दिवस 2021 की थीम: ‘प्रत्येक बच्चे के लिए एक बेहतर भविष्य’ (A Better Future for Every Child) है.

पहला विश्व बाल दिवस 20 नवंबर 1954 को मनाया गया था. इस दिन बाल अधिकारों को अपनाया गया था. बाल अधिकारों को चार अलग-अलग भांगों में बांटा गया है- जीवन जीने का अधिकार, संरक्षण का अधिकार, सहभागिता का अधिकार और विकास का अधिकार.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

गंगा एक्सप्रेस-वे को पर्यावरण मंजूरी

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा एक्सप्रेस-वे को पर्यावरण मंजूरी मिल गयी है. यह परियोजना मेरठ को प्रयागराज के जिलों से जोड़ेगी. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की 2006 की अधिसूचना के अंतर्गत आने वाली परियोजनाओं को काम शुरू करने से पहले पर्यावरणीय मंजूरी लेना आवश्यक होता है. 594 किमी लंबी गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना पर लगभग  36.25 हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी.

वित्‍त मंत्री ने गिफ्ट सिटी में अंतर्राष्‍ट्रीय वित्‍तीय सेवा केन्‍द्र की समीक्षा की

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने गुजरात के गांधीनगर में गिफ्ट सिटी में अंतर्राष्‍ट्रीय वित्‍तीय सेवा केन्‍द्र (IFSC) के निर्माण विकास कार्यों की समीक्षा की. इस केंद्र को भारतीय कॉर्पोरेट जगत की आवश्‍यकताओं की पूर्ति के लिए वैश्विक द्वार के रूप में विकसित किया जा रहा है. वित्‍त मंत्री ने IFSC प्राधिकरण के दो प्रस्तावों को मंजूरी दी. ये प्रस्ताव सूचना प्रौद्योगिकी के बुनियादी ढांचे के लिए लगभग 269 करोड़ रूपये की राशि तथा मुख्यालय भवन के लिए 200 करोड़ रूपये की राशि से संबंधित हैं.

जापान में रिकॉर्ड 490 अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को संकट से बाहर निकालने के लिए रिकॉर्ड 490 अरब डॉलर (56 ट्रिलियन येन) के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की. प्रस्ताव में लोगों को नकद सहायता और बुरी तरह से प्रभावित व्यवसायों को आर्थिक सहायता प्रदान करना शामिल है.

भारत प्रेषण का दुनिया का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता

विश्व बैंक की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2021 में 87 बिलियन अमरीकी डालर प्राप्त करके दुनिया का सबसे बड़ा प्रेषण (NRI द्वारा भारत भेजे गये विदेशी मुद्रा) प्राप्तकर्ता बन गया है. संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) इसका सबसे बड़ा स्रोत था. भारत के बाद चीन, मैक्सिको, फिलीपींस और मिस्र का स्थान है.

पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों का 56वां सम्मेलन

पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों का 56वां वार्षिक सम्मेलन लखनऊ में 19-21 नवम्बर को आयोजित किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया था. सम्मेलन का उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह ने किया था. बैठक में साइबर अपराध, डेटा गवर्नेंस, आतंकवाद और वाम उग्रवाद की चुनौतियों से निपटने, मादक पदार्थों की तस्करी के नए तरीकों, जेल सुधार और अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top