इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट 2020: उत्तर प्रदेश को शीर्ष स्थान पर

केन्द्र सरकार ने 25 जून को इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड (India Smart City Award) 2020 के परिणाम घोषित किये थे. स्मार्ट सिटी मिशन के छह वर्ष पूरे होने पर भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ये परिणाम घोषित किये थे. इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश को शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में स्थान दिया गया.

  • इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट 2020 में मध्यप्रदेश को राज्यों की श्रेणी में दूसरा पुरस्कार मिला है, जबकि प्रदेश की पांच स्मार्ट सिटी को विभिन्न श्रेणियों में 11 पुरस्‍कार प्राप्त हुए हैं.
  • इस प्रतियोगिता में तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहा. चंडीगढ़ को सर्वश्रेष्ठ केंद्र शासित प्रदेश का पुरस्कार दिया गया.
  • सूरत और इंदौर ने कई क्षेत्रों में अपने समग्र प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार जीता.
लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स 〉