EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
5-6 मई 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

प्रधानमंत्री और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने वर्चुअल शिखर बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बीच 4 मई को वर्चुअल शिखर बैठक आयोजित की गयी थी. इस बैठक में विभिन्‍न मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया. बैठक के दौरान आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्‍विक मुद्दों तथा द्विपक्षीय सम्बंधों के सभी पहलुओं पर व्‍यापक चर्चा हुई.

2030 के लिए रूपरेखा जारी

बैठक का पहला महत्‍वपूर्ण निष्‍कर्ष 2030 के लिए रूपरेखा जारी होना था. दोनों नेताओं ने ‘भारत-ब्रिटेन साझेदारी’ को बढ़ाकर ‘व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी’ का रूप देने के लिए 2030 की महत्‍वकांशी रूपरेखा स्‍वीकार की.

इस रूपरेखा में अनेक ठोस, भविष्‍योन्मुखी और परिणाम केन्‍द्र‍ित गतिविधियों की व्‍यापक सूची बनाई गई. इसके लिए पांच महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान की गई है. ये पांच क्षेत्र हैं- व्‍यक्ति से व्‍यक्ति के बीच संबंध बढ़ाना, व्‍यापार और समृद्धि, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कार्रवाई और स्‍वास्‍थ्‍य.

व्‍यापार साझेदारी बढ़ाने की घोषणा

शिखर बैठक की एक और बड़ी उपलब्‍धि व्‍यापार साझेदारी बढ़ाने की घोषणा था. 2019-20 में दोनों देशों के बीच दो तरफा व्‍यापार 15 अरब चालीस करोड़ डॉलर का था.

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने से दोनों देशों के लिए नए और शानदार अवसर उपलब्‍ध हुए हैं. इन अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए दोनों नेताओं ने अंतरिम व्‍यापार समझौते पर विचार करने के लिए वार्ता शुरू करने की घोषणा की. इसके तहत 2030 तक आपसी व्‍यापार दोगुने से अधिक बढ़ाना है.

शीघ्र बाजार सुलभ कराने के पैकेज पर सहमति

दोनों नेता शीघ्र बाजार सुलभ कराने के पैकेज पर भी सहमत हुए. इसके तहत ब्रिटेन भारतीय उद्यमियों के लिए अपने मत्‍स्‍य क्षेत्र को खोलेगा, नर्सों को अधिक अवसर उपलब्‍ध कराएगा, भारतीय नौवहन चालकों के प्रमाण-पत्रों को मान्‍यता देगा और सामाजिक सुरक्षा समझौते पर संयुक्‍त संवाद करेगा.

इसके बदले भारत ने फलों, चिकित्‍सा उपकरणों और स्‍नातकोत्‍तर डिग्री की परस्‍पर मान्‍यता के बारे में ब्रिटेन के प्रस्‍ताव पर सहमति व्‍यक्‍त की है. भारत विधिक सेवाओं को खोलने की दिशा में भी काम करेगा.

भारत-ब्रिटेन वैश्‍विक नवाचार साझेदारी

वर्चुअल बैठक में नई भारत-ब्रिटेन वैश्‍विक नवाचार साझेदारी आरंभ करने के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए गए. प्रवासन और मोबीलिटी के क्षेत्र में साझेदारी के समझौते पर भी हस्‍ताक्षर किए गए.

पीसी पंत को NHRC का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) प्रफुल्ल चंद्र पंत को इसका कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनको आयोग के अध्यक्ष के तौर पर कार्य करने के लिए अधिकृत किया.

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एचएल दत्तू के दिसंबर, 2020 को उनके कार्यकाल पूरा होने के बाद से NHRC के अध्यक्ष का पद खाली है.

पीसी पंत को अप्रैल 2019 में NHRC का सदस्य नियुक्त किया गया था. इससे पहले वह अगस्त 2014 से अगस्त 2017 तक उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर थे.


5 मई: विश्व स्वच्छता दिवस, 2021 की थीम, संबंधित जानकारी

प्रत्येक वर्ष 5 मई को ‘विश्व स्वच्छता दिवस’ (World Hygiene Day) मनाया जाता है. इस दिवस को ‘विश्व हाथ स्वच्छता दिवस’ (World Hand Hygiene Day) के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के नेतृत्व में एक वैश्विक अभियान चलाया जाता है. इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य देखभाल को प्रोत्साहित करना होता है.

WHO के मुताबिक, अस्पतालों और अन्य स्थानों पर बैक्टीरिया के संचरण को रोकने के लिए हाथों को साफ रखना सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी उपाय है. सिर्फ हाथों को साफ रखने से ही कई संक्रमणों को रोका जा सकता है.

विश्व स्वच्छता दिवस 2021 की थीम

इस वर्ष यानी 2021 में विश्व स्वच्छता दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘Achieving hand hygiene at the point of care’ और स्लोगन ‘Seconds save lives – clean your hands!’ है.

इस साल अधिकतर देश ‘COVID-19’ बिमारी का सामना कर रहे हैं. इस थीम का चुनाव इस बिमारी की रोक-थाम में जागरूकता बढाने के लिए किया गया है.


4 मई: अन्तर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस

प्रत्येक वर्ष 4 मई को दुनिया भर में अन्तर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस (International Firefighters’ Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य उन फायर फाइटरों को सम्मान देना है, जो अपनी जान दांव पर लगाकर लोगों और वन्य जीवों की जान आग से बचाते हैं.

इस दिन यूरोप में दोपहर के समय 30 सेकंड तक फायर बिग्रेड के सायरन बजाए जाते हैं. इसके बाद एक मिनट के लिए मौन रखा जाता है, जिसमें फायर फायटरों को सम्मान और धन्यवाद दिया जाता है.

अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस का प्रतीक

अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस का प्रतीक ‘लाल और नीले रंग के दो रिबन’ हैं. जिसमें लाल रंग आग को, और नीला रंग पानी को दर्शाता है.

अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस को पहली बार 1999 में मनाया गया था, जब ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया स्थित लिंटन की झाड़ियों में आग लगी थी. इस आग को बुझाने गई टीम के पांच सदस्यों की झुलसकर मौत हो गई थी.

अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस के रूप में 4 मई को चुने जाने का मुख्य वजह संत फ्लोरिन (Saint Florian) हैं, जो कि एक संत और फायर फाइटर थे. संत फ्लोरिन की मृत्यु 4 मई को हुई थी. संत फ्लोरिन रोमन बटालियन के कमांडिंग फायरफाइटर्स में से एक था. उन्होंने प्राचीन रोम में एक पूरा जलता हुआ गाँव बचा लिया था.


मई माह का प्रथम मंगलवार: विश्‍व अस्थमा दिवस

प्रत्येक वर्ष मई माह के पहले मंगलवार को ‘विश्‍व अस्थमा दिवस’ (World Asthma Day) मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2021 में यह दिवस 4 मई को मनाया गया. अस्थमा के प्रति जागरूकता एवं शिक्षा हेतु यह दिवस संपूर्ण विश्व में मनाया जाता है.

विश्व अस्थमा दिवस 2021 का विषय

विश्व अस्थमा दिवस 2021 का मुख्य विषय (थीम)- ‘अस्थमा की गलत धारणा को उजागर करना’ (Uncovering Asthma Misconceptions) है.

विश्‍व अस्थमा दिवस का इतिहास

इस दिवस का आयोजन Global Initiative for Asthma (GINA) द्वारा किया जाता है. पहली बार विश्व अस्थमा दिवस वर्ष 1998 में स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित पहली विश्व अस्थमा बैठक में मनाया गया था.

अस्थमा क्या है?

अस्थमा को दमा के तौर पर भी जाना जाता है. यह फेफड़ों के वायुमार्ग में सूजन-संबंधी एक लंबे समय तक रहने वाला रोग है. अस्थमा के मरीज को सांस लेने में परेशानी होती है, बहुत ही जल्द सांस फूल जाता है. अस्थमा के सामान्य लक्षणों में घरघराहट, खांसी, सीने में जकड़न और सांस की तकलीफ शामिल हैं.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

लंदन में G-7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

G-7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक लंदन में आयोजित किया जा रहा है. विदेश मंत्री एस जयशंकर इस बैठक में भाग लेने के लिए 3-6 मई को लंदन की यात्रा पर हैं. भारत को इस बैठक में अतिथि देश के रूप में आम‍ंत्रित किया गया है. G-7 के सदस्‍य देशों में ब्रिटेन, अमरीका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान शामिल हैं. विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस० जयशंकर ने ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल से वार्ता प्रवासन और मोबीलिटी साझेदारी समझौते पर हस्‍ताक्षर किए. इस समझौते से दोनों देशों के बीच कानूनी यात्रा और प्रतिभावान लोगों का आवागमन सुगम होगा.

डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन को पार्टी का विधायक दल का नेता चुना गया

डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन को चेन्नई में पार्टी का विधायक दल का नेता चुना गया है. वे राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. विधानसभा में बहुमत दल का नेता है राज्य का मुख्यमंत्री होता है.

BCCI ने 14वें IPL क्रिकेट प्रतियोगिता को स्‍थगित किया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चार खिलाडियों के संक्रमित होने के बाद 14वें IPL क्रिकेट प्रतियोगिता को स्‍थगित कर दिया है. यह फैसला IPL की कार्यकारी परिषद् और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की आपात बैठक में लिया गया. देश में कोविड की दूसरी लहर के बाद IPL प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर काफी आलोचना हो रही थी.

कांगो ने इबोला के अंत की घोषणा की

मध्य अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic of Congo) ने इबोला (Ebola Outbreak) के अंत की घोषणा की. इबोला बीमारी के कारण यहाँ लोगों की मौत हो गयी थी. इबोला एक वायरस से होने वाली बीमारी है. इबोला वायरस की खोज 1976 में हुई थी.

टी रबी शंकर को RBI का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया

सरकार ने टी रबी शंकर को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का चौथे डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है. उन्होंने बीपी कानूनगो का स्थान लिया है. RBI केंद्रीय निदेशक मंडल द्वारा शासित होता है. भारत सरकार इन निदेशकों की नियुक्ति RBI अधिनियम के तहत करती है. निदेशक मंडल में एक गवर्नर, चार डिप्टी गवर्नर और दो वित्त मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल होते हैं.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन का निधन

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन का 4 मई को नई दिल्ली में निधन हो गया. वे 94 वर्ष के थे. भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जगमोहन दिल्ली और गोवा के उपराज्यपाल भी रहे. उन्हें एक बार राज्यसभा के लिए भी मनोनीत किया गया. उन्होंने तीन बार लोकसभा की नई दिल्ली सीट का प्रतिनिधित्व किया.

थिसारा परेरा ने अपने संन्यास की घोषणा की

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान थिसारा परेरा ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की. परेरा ने दिसंबर 2009 से श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए खेलना शुरू किया था. उन्होंने श्रीलंका के लिए 6 टेस्ट, 166 वनडे और 84 T20I खेले.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top