EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
12 जनवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

राष्‍ट्रीय युवा संसद महोत्‍सव 2021

दूसरे राष्‍ट्रीय युवा संसद महोत्‍सव 2021 का 12 जनवरी को समापन हो जायेगा. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस महोत्‍स के समापन समारोह को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करेंगे. इसमें पहले तीन विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष बोलने का मौका मिलेगा. 11 जनवरी को आयोजित किये गये समारोह के अंतिम सत्र के लिए देश के 84 युवाओं को विजेता घोषित किया गया था. इस सत्र में इन 84 विजेताओं को संसद के केन्‍द्रीय कक्ष में उपस्थित होने का अवसर प्राप्‍त हुआ.

राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू होगा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 11 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंस के जरि‍ये सभी राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों से कोविड की स्‍थ‍िति और टीकाकरण की तैयारी पर चर्चा की. राष्‍ट्रीय नियामक, भारत के औषधि महानियंत्रक ने दो टीकों- कोविशील्‍ड और कोवाक्‍सि‍न के आपात इस्‍तेमाल की मंजूरी प्रदान की है.

कोयला खानों के लिए सिंगल विंडो प्रणाली का शुभारंभ

देश में कोयला खानों के लिए एक ही स्‍थान पर सभी मंजूरियां देने की सिंगल विंडो प्रणाली (सिंगल विंडो क्लीयरेंस कार्यक्रम) का शुभारंभ हुआ है. केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 11 दिसम्बर को इसका शुभारंभ किया. गृहमंत्री ने कहा कि दुनिया का चौथा सबसे बड़ा कोयला भंडार होने के बावजूद भारत कोयला आयात कर रहा है. अब सिंगल विंडो क्लीयरेंस कार्यक्रम के लागू होने क़े बाद भारत को 2024 तक पांच ट्रिलियन डालर की अर्थव्‍यवस्‍था बनने में मदद मिलेगी.

51वें अन्‍तर्राष्‍ट्रीय भारतीय फिल्‍म महोत्‍सव में बांग्‍लादेश फोकस कंट्री

51वें अन्‍तर्राष्‍ट्रीय भारतीय फिल्‍म महोत्‍सव (IFFI) में बांग्‍लादेश पर विशेष ध्‍यान केन्द्रित किया जायेगा. इसमें उत्‍कृष्‍ट सिनेमा में बांग्‍लादेश के योगदान को उजागर किया जायेगा. फिल्‍मोत्‍सव इस महीने की 16 से 24 तारीख के बीच गोवा में आयोजित होगा.

TCS, 12 लाख करोड़ बाजार पूंजीकरण तक पहुंचने वाली दूसरी भारतीय कंपनी बनी

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) 12 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केटकैप) तक पहुंचने वाली दूसरी भारतीय कंपनी बन गई है. पिछले 6 महीनों में TCS के शेयर में करीब 1,000 रुपये की वृद्धि हुई है. मार्केटकैप के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) पहले स्थान पर है. RIL ने 12 लाख करोड़ मार्केटकैप का अकड़ा जुलाई 2020 में ही प्राप्त कर लिया था.

‘बिमस्‍टेक’ के अंतर्गत आर्थिक सहयोग बढ़ाने की जबर्दस्त संभावनाएं

बांग्‍लादेश के विदेश मंत्री शहरयार आलम ने कहा है कि ‘बिमस्‍टेक’ देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने की जबर्दस्त संभावनाएं हैं जिनका अब तक फायदा नहीं उठाया गया है. बिमस्‍टेक बंगाल की खाड़ी से लगे सात देशों का क्षेत्रीय संगठन है जिसका गठन 1997 में किया गया था. इसमें बांग्‍लादेश, भूटान, भारत, नेपाल, श्रीलंका, म्‍यांमार और थाईलैंड शामिल हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top