EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
10-11 जनवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

विश्व व्यापार संगठन में भारत की सातवीं व्यापार नीति समीक्षा की गयी

विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने हाल ही में भारत की व्यापार नीति समीक्षा (TPR) रिपोर्ट जारी की है. यह WTO की 7वीं समीक्षा थी जिसकी शुरुआत 6 जनवरी को हुई थी. इससे पहले 6ठी समीक्षा रिपोर्ट 2015 में जारी की गई थी.

भारत की व्यापार नीति समीक्षा (TPR) रिपोर्ट

  • WTO ने कहा है कि भारत ने व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के कदम उठाए हैं. इसके लिए आयात एवं निर्यात के लिए सीमाशुल्क से जुड़ी मंजूरी के साथ-साथ प्रक्रियाओं को सरल बनाने जैसी पहलों को गिनाया गया है.
  • भारत ने 2015 के बाद इंडियन कस्टम्स इलेक्ट्रॉनिक गेटवे (ICEGATE), सिंगल विंडो इंटरफेस फॉर फेसिलिटेशन ऑफ ट्रेड (SWIFT), डायरेक्ट पोर्ट डिलिवरी एंड डायरेक्ट पोर्ट इंट्री जैसे कदम उठाए हैं. साथ ही रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम (RMS) का इस्तेमाल बढ़ाया गया है.
  • 2016 में भारत द्वारा प्रस्तुत वस्तु एवं सेवा कर (GST), प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) नीति और राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार नीति को उदार बनाए जाने के लिये उठाए गए कदमों की सराहना की गयी है.
  • संगठन ने कहा है कि पिछली समीक्षा के बाद से अब तक भारत की व्यापार लगभग नीति में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है.

विश्व व्यापार संगठन (WTO): एक दृष्टि

विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organization) की स्थापना वर्ष 1955 में हुई थी. इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है. वर्तमान में इसके 164 सदस्य हैं. यह अपने सदस्य देशों के बीच अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को नियंत्रित करता है.

WTO का व्यापार नीति समीक्षा (TPR) क्या है?

विश्व व्यापार संगठन (WTO) अपने सदस्य देशों की व्यापार नीतियों की समग्र समीक्षा (TPR) करती है. इसके तहत WTO इस बात की भी समीक्षा करती है कि इसके नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं. WTO की निगरानी प्रणाली के लिए यह एक महत्त्वपूर्ण प्रक्रिया है.

9 जनवरी 2021: 16वां प्रवासी भारतीय दिवस

9 जनवरी 2021 को 16वां प्रवासी भारतीय दिवस मनाया गया. इस एक दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से किया.

प्रधानमंत्री ने इस सम्मलेन को संबोधित करते हुए कोविड-19 टीके, पीएम केयर्स कोष, स्‍टार्टअप कंपनियों और आत्‍मनिर्भर भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीय के योगदान की सराहना की. सम्मेलन का समापन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के भाषण से हुआ.

सम्‍मेलन के मुख्‍य अतिथि, सूरीनाम के राष्‍ट्रपति चन्द्रिका प्रसाद संतोखी थे

16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन के मुख्‍य अतिथि, सूरीनाम के राष्‍ट्रपति चन्द्रिका प्रसाद संतोखी थे. अपने संबोधन में उन्होंने भारत और सूरीनाम के बीच घनिष्‍ठ संबंध होने की बात कही. उन्‍होंने कहा कि आपसी संबंधों को और सुदृढ़ करने के लिए भारत और सूरीनाम को व्‍यापार बढ़ाना चाहिए. उन्‍होंने यह भी कहा कि दोनों देश ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्‍कृतिक दृष्टि से भी जुड़े हुए हैं.

16वें प्रवासी भारतीय दिवस का विषय – “आत्मनिर्भर भारत में योगदान” था.

प्रवासी भारतीय दिवस: एक दृष्टि

  • प्रवासी भारतीय दिवस विदेश मंत्रालय द्वारा मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को सम्मान देना है.
  • प्रवासी भारतीय दिवस को मनाने के लिए 9 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया था क्योंकि 1915 में इसी दिन महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटै थे.
  • वर्ष 2003 से 2015 तक यह दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता था, इसके बाद प्रत्‍येक दो वर्ष में एक बार मनाया जाने लगा.
  • यह सम्मेलन प्रवासी भारतीयों के मुद्दों और चिंताओं पर चर्चा करने और उन व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है.

लॉन्गिटूडिनल एजिंग स्टडीज ऑफ इंडिया वेव-1 सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में Longitudinal Ageing Study of India (LASI) वेव-1 सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी की थी. यह भारत में उम्रदराज हो रही आबादी के स्वास्थ्य, आर्थिक तथा सामाजिक निर्धारकों और परिणामों की वैज्ञानिक जाँच का व्यापक राष्ट्रीय सर्वेक्षण है. इसे वर्ष 2016 में मान्यता प्रदान की गई थी.

यह भारत का पहला और विश्व का सबसे बड़ा सर्वेक्षण है जो सामाजिक, स्वास्थ्य तथा आर्थिक खुशहाली के पैमानों पर वृद्ध आबादी के लिये नीतियाँ और कार्यक्रम बनाने के उद्देश्य से लॉन्गिटूडिनल डाटाबेस प्रदान करता है.

सर्वेक्षण में शामिल एजेंसियाँ

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के वृद्धजनों हेतु राष्ट्रीय कार्यक्रम (National Programme for Health Care of Elderly) में हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ, यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) तथा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजिंग के सहयोग से मुंबई स्थित इंटरनेशलन इंस्टीट्यूट फॉर पॉपुलेशन साइंसेज (IIPS) के माध्यम से यह सर्वेक्षण किया गया.

सर्वेक्षण की प्रक्रिया और दायरा

LASI, वेव-1 में परिवार तथा सामाजिक नेटवर्क, आय, परिसंपत्ति तथा उपयोग पर सूचना के साथ स्वास्थ्य पर विस्तृत डाटा एकत्रित किया गया था.
इस सर्वेक्षण में 45 वर्ष तथा उससे ऊपर के 72,250 व्यक्तियों और उनके जीवनसाथी के बेसलाइन सैंपल को लिया गया है. इसमें 60 वर्ष और उससे ऊपर की उम्र के 31,464 व्यक्ति तथा 75 वर्ष और उससे ऊपर की आयु के 6,749 व्यक्ति शामिल हैं. ये सैंपल सिक्किम को छोड़कर सभी राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों से लिये गए हैं.

सर्वेक्षण का निष्कर्ष

  • वर्ष 2011 की जनगणना में 60 वर्ष से अधिक आयु (60+) की आबादी भारत की आबादी का 8.6 प्रतिशत थी यानी 103 मिलियन वृद्ध लोग थे.
  • 3 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर से वर्ष 2050 में वृद्धजनों की आबादी बढ़कर 319 मिलियन हो जाएगी.
    75 प्रतिशत वृद्धजन किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होते हैं. 40 प्रतिशत वृद्धजन किसी न किसी दिव्यांगता से ग्रसित हैं और 20 प्रतिशत वृद्धजन मानसिक रोगों से ग्रसित हैं.
  • राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों में बहु-रुग्णता की स्थिति (Multi-Morbidity Conditions) का प्रसार केरल (52%), चंडीगढ़ (41%), लक्षद्वीप (40%), गोवा (39%) और अंडमान तथा निकोबार द्वीप (38%) में अधिक है.

सर्वेक्षण का महत्त्व

LASI से प्राप्त साक्ष्यों का उपयोग वृद्धजनों के लिये राष्ट्रीय स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम को मज़बूत एवं व्यापक बनाने में किया जाएगा और इससे वृद्धजनों की आबादी के लिये प्रतिरोधी तथा स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाने में मदद मिलेगी.


समुद्र तटवर्ती अनुसंधान पोत ‘सागर अन्‍वेषिका’ को राष्‍ट्र को समर्पित किया गया

महासागर विकास मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने 9 जनवरी को चेन्‍नई बंदरगाह न्‍यास के समुद्र तटवर्ती अनुसंधान पोत ‘सागर अन्‍वेषिका’ को राष्‍ट्र को समर्पित किया.
इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि भारत ने अपनी समुद्री अनुसंधान क्षमताओं का विश्‍व स्‍तरीय विकास किया है. उन्‍होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिक आज मौसम का सही पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो देश के चार करोड़ 30 लाख किसानों के लिए बड़ा लाभदायक है.

सागर अन्‍वेषिका क्या है?

सागर अन्‍वेषिका एक जटिल अनुसंधान पोत है जिससे वैज्ञानिकों को विदेशों में विभिन्‍न प्रकार के समुद्र वैज्ञानिक अनुसंधान करने में मदद मिलेगी. यह पोत अत्‍याधुनिक प्रयोगशालाओं और वैज्ञानिक उपकरणों से सुसज्जित है.


नेताजी की 125वीं जयंती मनाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है. इस संबंध में 9 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई. उच्च स्तरीय समिति 23 जनवरी 2021 से एक वर्ष तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगी.

अधिसूचना के अनुसार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी इस समिति के अध्यक्ष होंगे. समिति के सदस्यों में प्रतिष्ठित नागरिक, इतिहासकार, लेखक, विशेषज्ञ, और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार के सदस्यों के साथ-साथ आजाद हिंद फौज से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होंगे.

यह समिति दिल्ली और कोलकाता के अलावा नेताजी तथा आजाद हिंद फौज से जुड़े देश-विदेश के अन्य स्थानों पर विभिन्‍न कार्यक्रमों का मार्गदर्शन करेगी.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी का निधन

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी का गांधीनगर में निधन हो गया. वे 94 वर्ष के थे. एक अनुभवी कांग्रेसी नेता और पूर्व विदेश मंत्री सोलंकी चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे. गुजरात सरकार ने दिवंगत नेता के सम्मान में एक दिन का शोक घोषित किया है.

पलनीसामी को मुख्‍मंत्री पद का उम्‍मीदवार घोषित किया गया

तमिलनाडु में सत्‍तारूढ़ ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके (AIDMK) पार्टी के अधिवेशन में एक प्रस्‍ताव पारित कर पार्टी के संयोजक और उप-मुख्‍यमंत्री ओ पन्नीरसेलवम तथा संयुक्‍त संयोजक मुख्‍यमंत्री ई पलनीसामी को आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन बनाने और सीटें आवंटित करने का अधिकार सौंपा गया. बैठक में पारित एक अन्‍य प्रस्‍ताव में श्री पलनीसामी को मुख्‍मंत्री पद का उम्‍मीदवार भी घोषित किया गया.

भारतीय मूल के दो अमेरिकी व्‍हाइट हाउस की सुरक्षा परिषद में नियुक्‍त

अमरीका के नव-निर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल के दो अमरीकियों को व्‍हाइट हाउस की राष्‍ट्रीय सुरक्षा परिषद में नियुक्‍त किया है. श्री बाइडेन ने भारतीय अमरीकी सुश्री सुमोना गुहा को दक्षिण एशिया के लिए और तरुण छाबड़ा को प्रौद्योगिकी और राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए वरिष्‍ठ निदेशक नियुक्‍त किया है.

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, Tesla के CEO एलन मस्क अमेजन के जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए. एलोन मस्क की कुल संपत्ति 188.5 बिलियन डॉलर से अधिक आंकी गई है. इस दौरान अमेजन के जेफ बेजोस की संपत्ति 187 बिलियन डॉलर थी.

ब्राजील ने कोविशील्‍ड और कोवैक्‍सीन के उपयोग की अनुमति दी

ब्राजील के राष्‍ट्रपति जायर बोल्‍सोनारो ने भारत में बनी covid-19 की वैक्सीन कोवि‍शील्‍ड की 20 लाख वैक्‍सीन भेजने का अनुरोध किया है. ये वैक्‍सीन पुणे के भारतीय सीरम संस्‍थान ने बनाई है. श्री बोल्‍सोनारो ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को लिखे पत्र में कोविशील्‍ड वैक्‍सीन ब्राजील को शीघ्रता से उपलब्‍ध कराने का आग्रह किया है. ब्राजील सरकार ने देश में कोविशील्‍ड और कोवैक्‍सीन के आपातकालीन उपयोग की अनुमति देने का निर्णय लिया है.

12-18 जनवरी: राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 12 जनवरी को राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव का उद्घाटन करेंगे. युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय 12 जनवरी से देश में एक सप्‍ताह के राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव का वर्चुअल आयोजन कर रहा है. युवाओं के आदर्श स्‍वामी विवेकानंद की जयंती पर हर वर्ष इस महोत्‍सव का आयोजन किया जाता है.

गुजरात के अमरेली जिले में नया बगसरा राजस्‍व प्रांत बनाने का निर्णय

गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने अमरेली जिले में नया बगसरा राजस्‍व प्रांत बनाने का निर्णय लिया है. इससे राज्‍य की राजस्‍व सेवाएं आम जनता तक तेज़ी और आसानी से पहुंच जाएंगी. नया बसगरा प्रांत 26 जनवरी को अस्तित्‍व में आएगा. इसमें बगसरा और वदीया तालुकाएं शामिल होंगी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top