EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
20 फरवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत 2,940 अरब डॉलर GDP के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना

अमेरिका के रिसर्च इंस्टीट्यूट वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत अब विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के मामले में 2019 में 2,940 अरब डॉलर के साथ विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. GDP के मामले में भारत ने 2019 में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है.

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू रिपोर्ट के मुख्य बिंदु

  • रिपोर्ट में बताया है कि आत्मनिर्भर बनने की पॉलिसी से भारत अब आगे बढ़कर ओपन मार्केट वाली अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित हो रहा है.
  • ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था करीब 2830 अरब डॉलर की है जबकि फ्रांस की अर्थव्यवस्था का आकार 2710 अरब डॉलर का है.
  • क्रय शक्ति समता (purchasing power parity) के आधार पर भारत की GDP 10,510 अरब डॉलर है. यह जापान और जर्मनी से भी ज्यादा है.
  • भारत की आबादी अधिक होने की वजह से प्रति व्यक्ति जीडीपी 2,170 डॉलर है. GDP के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका की प्रति व्यक्ति जीडीपी 62,794 डॉलर है.
  • भारत का सेवा क्षेत्र अर्थव्यवस्था का 60% और रोजगार का 28% के साथ विश्व में तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र है. विनिर्माण और कृषि अर्थव्यवस्था के दो अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं.
  • भारत में कई बड़े आर्थिक सुधार किये गए हैं. इनमें उद्योगों को नियंत्रण मुक्त किया जाना, विदेशी व्यापार और निवेश पर नियंत्रण कम किया जाना और पब्लिक सेक्टर की कंपनियों का निजीकरण किया जाना शामिल है.
  • अर्थव्यवस्था की विकास में इन उपायों से भारत को काफी मदद मिली है.

लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स की घोषणा, सचिन तेंदुलकर को ‘स्पोर्टिंग मूमेंट 2000-2020’ अवॉर्ड

जर्मनी के बर्लिन में हुए 18 फरवरी को संपन्न हुए समारोह में वर्ष 2020 के ‘लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स’ की घोषणा की गयी. इस समारोह में भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को ‘स्पोर्टिंग मूमेंट 2000-2020’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. तेंदुलकर सहित 20 दावेदार 2000 से 2020 तक के सर्वश्रेष्ठ लॉरेस खेल लम्हे की दौड़ में शामिल थे.

कैरीड ऑन द शोल्डर्स ऑफ ए नेशन

सचिन तेंदुलकर को 2011 वर्ल्ड कप विनिंग मोमेंट के लिए यह अवॉर्ड मिला है. भारत की 2011 में जीत के बारे में तेंदुलकर से जुड़े लम्हे को ‘कैरीड ऑन द शोल्डर्स ऑफ ए नेशन’ शीर्षक दिया गया था. तेंदुलकर अपने छठे विश्वकप में खेलते हुए विश्व खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य बने थे. भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप जीता था.

फाइनल जीतने के बाद खिलाड़ियों ने सचिन को कंधे पर उठाकर मैदान का ‘लैप ऑफ ऑनर’ लगाया था. इस तस्वीर को स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड के लिए सबसे ज्यादा वोट मिले थे.

वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवार्ड हैमिल्टन और मेसी को संयुक्त रूप से

वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवार्ड हैमिल्टन और मेसी को संयुक्त रूप से दिया गया. 6 बार के फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियन हैमिल्टन और 6 बार के फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर मेसी के बीच वोटिंग के बाद मुकाबला टाई हो गया था. लॉरेस अवॉर्ड के 20 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ. इसके बाद स्पोर्टिंग ज्यूरी ने दोनों को संयुक्त रूप से अवॉर्ड के लिए चुना. मेसी यह अवॉर्ड पाने वाले पहले फुटबॉलर हैं.

अन्य मुख्य अवॉर्ड्स

  • अमेरिकन जिम्नास्ट सिमोने बिलेस ने 4 साल में तीसरी बार लॉरेस स्पोर्ट्सवीमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता.
  • अमेरिका की ही स्नोबॉर्डर क्लोइ किम को लॉरेस वर्ल्ड एक्शन स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए चुना गया.
  • जर्मनी की फॉर्मूला-3 ड्राइवर सोफिया फ्लोर्स्च को वर्ल्ड कमबैक ऑफ द ईयर के लिए चुना गया.
  • वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर अवॉर्ड कोलिंबिया के साइकिलिस्ट एगन बर्नाल को मिला.

लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स: एक दृष्टि

  • लॉरेस अवॉर्ड खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक है. 1999 में लॉरेस स्पोर्ट फॉर गुड फाउंडेशन के डैमलर और रिचीमॉन्ट ने इसकी शुरुआत की थी. पहला लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 25 मई 2000 को दिए गए थे.
  • इस अवॉर्ड में प्रमुख कैटेगरी लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर, लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्सवूमन ऑफ द ईयर, लॉरेस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर, लॉरेस वर्ल्ड कमबैक ऑफ द ईयर और लॉरेस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर है.

देशभर में ‘मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड दिवस’ मनाया गया

19 फरवरी को देशभर में ‘मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड दिवस’ मनाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी 2015 को राजस्थान के हनुमानगढ से मृदा स्वास्थ्य कार्ड (Soil Health Card) योजना का शुभारंभ किया था. इस योजना के पांच वर्ष पूरे हो चुके हैं.

मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड: एक दृष्टि

  • इस योजना का उद्देश्य प्रत्‍येक दो वर्ष में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करना है ताकि मिट्टी में पोषक तत्‍वों की कमी दूर करने के उपाय किये जा सकें.
  • इस योजना का शुभारंभ करते हुए श्री मोदी ने कहा था कि किसानों को मिट्टी की सेहत की जानकारी होनी चाहिए. उन्होंने कहा था कि यदि मिट्टी सेहतमंद नहीं होगी, तो कृषि उपज नहीं बढ़ेगी.
  • मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड के तहत दो चरणों में 22 करोड़ से अधिक किसानों को मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड जारी किए गए. सरकार ने इस योजना पर अब तक सात सौ करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की है.

अफ़ग़ानिस्तान राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी को विजेता घोषित किया गया

अफ़ग़ानिस्तान में हाल ही में हुए राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गये हैं. इस चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी को विजेता घोषित किया गया है. चुनाव परिणाम की घोषणा अफ़ग़ानिस्तान के इंडिपेंडेंट इलेक्शन कमिशन ने 19 फरवरी को की.

अफ़ग़ानिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए 28 सितंबर 2019 को मतदान हुए थे. साल 2001 में अमरीकी बलों ने तालिबान को सत्ता से उखाड़ फेंका था. उसके बाद यह चौथी बार चुनाव कराए गए थे. इस चुनाव में अफ़ग़ानिस्तान के 9.6 मिलियन मतदाताओं में से केवल 1.8 मिलियन मतदाताओं ने ही मतदान किया था.

इस चुनाव में अशरफ़ ग़नी को 50.64% मत मिले और उनके प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला अब्दुल्ला को 39.52% वोट मिले. वहीं, अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने देश में ताजा राष्ट्रपति चुनाव परिणामों को मानने से इंकार कर दिया है और उन्होंने खद को ही विजेता घोषित कर दिया है.

इसके अलावा तालिबान ने भी अशरफ गनी की जीत को खारिज कर दिया है और अमेरिका की शांति योजना पर सवाल खड़े किए हैं. इस योजना में हिंसा में कमी करने और स्थाई समझौते पर अमेरिका और तालिबान के बीच 29 फरवरी तक हस्ताक्षर करने का आह्वान किया है. चुनावी नतीजे की घोषणा ऐसे वक्त में हुई है जब तालिबान से शांति समझौते की कोशिश चल रही है.


विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं से वार्ता बैठक की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने 18 फरवरी को यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं के साथ वार्ता बैठक की. इस बैठक में भारत की विदेश नीति प्राथमिकताओं तथा क्षेत्रीय और वैश्विक परिदृश्‍य पर बातचीत हुई. दोनों पक्ष जलवायु परिवर्तन, रक्षा, सुरक्षा, संपर्क, डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था तथा व्‍यापार और निवेश क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए.

विदेश मंत्री की यह यात्रा ऐसे समय में हुई है जब यूरोपीय संसद ने भारत के नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ रखे गए प्रस्‍तावों पर मतदान मार्च तक के लिए स्‍थगित कर दिया है. श्री जयशंकर मार्च में भारत यूरोपीय संघ शिखर सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के शामिल होने से पहले की तैयारियों की समीक्षा के लिए 17 फरवरी को ब्रसेल्‍स पहुंचे थे.


ब्रिटेन में अंक आधारित वीजा प्रणाली की घोषणा, जनवरी 2021 से लागू होगी

ब्रिटेन में अंक आधारित वीजा प्रणाली की घोषणा की गयी है. ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल ने देश की नई अंक आधारित वीजा प्रणाली के शुभारंभ की 19 फरवरी को घोषणा की. इसका उद्देश्‍य भारत सहित दुनियाभर के ‘होनहार और श्रेष्‍ठ’ लोगों को आकर्षित करना है. सुश्री पटेल भारतीय मूल की सबसे वरिष्‍ठ कैबिनेट मंत्री हैं. नई प्रणाली पहली जनवरी 2021 से लागू होगी.

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (EU) से अलग होने (ब्रेक्जिट) के बाद लागू हो रही यह नई प्रणाली यूरोपीय संघ और भारत जैसे अन्‍य देशों पर समान रूप से लागू होगी. इसके तहत विशिष्‍ट कौशल, योग्‍यताओं, वेतन और व्‍यवसाय के लिए अंक दिए जाएंगे. सबसे अधिक या पर्याप्‍त अंक प्राप्‍त करने वालों को ही वीजा दिया जाएगा.


19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

प्रत्येक वर्ष 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाती है. 19 फरवरी 1630 में शिवनेरी दुर्ग में उन्का जन्म हुआ था. छत्रपति शिवाजी को एक कुशल रणनीतिकार और निपुण प्रशासक के रूप में याद किया जाता है.

छत्रपति शिवाजी: एक दृष्टि

  • छत्रपति शिवाजी महाराज ने पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी.
  • उन्होंने दक्कन में हिंदू राज्य की स्थापना की थी, जो कई वर्ष औरंगज़ेब के मुगल साम्राज्य से संघर्ष किया.
  • 1674 ई.में रायगढ़ में उनका राज्याभिषेक हुआ और वे छत्रपति बन गये.
  • शिवाजी ने समर-विद्या में अनेक नवाचार किये और गुरिल्ला वॉर की नयी शैली विकसित की.
  • उन्होंने प्राचीन हिन्दू राजनीतिक प्रथाओं को पुनर्जीवित किया और फारसी के स्थान पर मराठी और संस्कृत को राजकाज की भाषा बनाया.
  • 3 अप्रैल 1680 को महज 50 साल की उम्र में वीर छत्रपति शिवाजी महाराज ने लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

ओडिशा का डेढ़ लाख करोड़ रुपए का बजट: ओडिशा के वित्तमंत्री निरंजन पुजारी ने डेढ़ लाख करोड़ रुपए का वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया. श्री पुजारी ने कहा कि ओडिशा सरकार ने बजट पेश करने की प्रक्रिया में कागज की लागत कम करने के लिए पहली बार, डिजिटल तरीका अपनाया है.

अंडर-17 महिला विश्व कप फुटबॉल भारत की मेजबानी में: भारत पहली बार अंडर-17 महिला विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. यह टूर्नामेंट 2 से 21 नवम्बर तक देश के पांच शहरों अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता और नवी मुंबई में आयोजित होगा. विश्व कप का फाइनल नवी मुंबई में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी.

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2020: एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2020 प्रतियोगिता 18 से 23 फरवरी तक दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है. प्रतियोगिता के पहले दिन सुनील कुमार ने ग्रीको रोमन स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता. 87 किलोग्राम वजन वर्ग में सुनील ने फाइनल में किर्गिस्तान के अजत सालिदिनोव को पराजित किया. एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2020 में पुरूषों और महिलाओं की फ्री-स्‍टाइल और ग्रीको-रोमन मुकाबले में 10-10 प्रतिस्‍पर्द्धायें होंगी.

पाकिस्तान को ‘ग्रे लिस्ट’ में बने रहने देने की सिफारिश: वित्तीय कार्रवाई कार्यदल (FATF) के सब-ग्रुप ने आतंकवाद की वित्तीय मदद रोकने में विफल रहने पर पाकिस्तान को ‘ग्रे लिस्ट’ में बने रहने देने की सिफारिश की है. हालांकि, आखिरी फैसला 21 फरवरी को किया जाएगा. आतंकवादियों को आर्थिक मदद रोकने की दिशा में काम करने वाली संस्था FATF की बैठक पेरिस में 16 फरवरी से शुरू हुई और यह 21 फरवरी तक चलेगी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top