संयुक्त राष्ट्र में नियुक्त चार राजनयिकों को ‘दिवाली-पावर ऑफ वन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया
संयुक्त राष्ट्र में नियुक्त चार प्रसिद्ध राजनयिकों को ‘दिवाली-पावर ऑफ वन’ पुरस्कार से 8 दिसम्बर को सम्मानित किया गया. उन्हें यह पुरस्कार सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण दुनिया बनाने की दिशा में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है.
इन राजनयिकों में:
- कजाखस्तान के पूर्व विदेश मंत्री एवं संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि कैरात अब्दराखमानोव
- साइप्रस के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि निकोलस एमिलीयू
- स्लोवाकिया के स्थायी प्रतिनिधि फ्रांतीसेक रूजिका और
- यूक्रेन के स्थायी प्रतिनिधि वी येलचेंको शामिल हैं.
इन सभी राजनयिकों को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक समारोह के दौरान इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
‘दिवाली-पावर ऑफ वन’ पुरस्कार: एक दृष्टि
- ‘दिवाली-पावर ऑफ वन’ पुरस्कार से उन लोगों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र के उन मूल्यों को कायम रखा है जिसके लिए यह वैश्विक संस्था जानी जाती है.
- इस पुरस्कार को ‘कूटनीति के ऑस्कर’ के रूप में जाना जाता है. इसे 2017 में दिवाली फाउंडेशन यूएसए, इंक ने शुरू किया था.