EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
15 नवम्बर 2019

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

सुप्रीम कोर्ट ने शबरिमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मामले की सुनवाही बड़ी बेंच को दिया

सुप्रीम कोर्ट ने शबरिमला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश के मामले की सुनवाही के लिए सात जजों की बड़ी बेंच को दे दिया है. यह संवैधानिक बेंच इस मामले के साथ-साथ मस्जिद में मुस्लिम, अज्ञारी में पारसी महिलाओं और दाऊदी बोहरा समुदाय की महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर भी फैसला लेगी.

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी साफ किया है कि महिलाओं के प्रवेश का पिछला फैसला फिलहाल बरकरार रहेगा. CJI रंजन गोगोई ने कहा कि धार्मिक प्रथाओं को सार्वजनिक आदेश, नैतिकता और संविधान के भाग 3 के अन्य प्रावधानों के खिलाफ नहीं होना चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने लिंग आधारित भेदभाव माना था
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने 28 सितंबर 2018 को अपने फैसले में शबरिमला मंदिर में 10 से 50 वर्ष की आयु वाली महिलाओं और लड़कियों के प्रवेश पर लगी रोक को लिंग आधारित भेदभाव माना था. कोर्ट ने हिंदू धर्म की सदियों पुरानी इस परंपरा को गैरकानूनी और असंवैधानिक कहा था.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर हिंसक विरोध के बाद 56 पुनर्विचार याचिकाओं सहित करीब 60 याचिकाएं अदालत में दाखिल हुईं जिन पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने सुनवाई की.


सुप्रीम कोर्ट ने रफाल लड़ाकू विमानों की खरीद के मामले में जांच की याचिका को नामंजूर किया

सुप्रीम कोर्ट ने 36 रफाल लड़ाकू विमानों की खरीद के मामले में न्‍यायालय की निगरानी में जांच की मांग संबंधी पुनर्विचार याचिकाओं को आज खारिज कर दिया. न्‍यायालय ने कहा कि पुनर्विचार याचिकाएं सुनवाई लायक नहीं है. तीन न्‍यायाधीशों की पीठ ने रफाल सौदे में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग भी नामंजूर कर दी. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एस के कौल और जस्टिस के एम जोसेफ की पीठ ने फैसला सुनाया.

इन याचिकाओं में 14 दिसम्‍बर 2018 के उस फैसले पर पुनर्विचार की मांग की गई थी जिसमें न्‍यायालय ने कहा था कि रफाल खरीद के निर्णय से संबंधित प्रक्रिया में संदेह का कोई सवाल ही नहीं है.

न्‍यायालय में दायर पुनर्विचार याचिकाओं में पूर्व केन्‍द्रीय मंत्रियों यशवंत सिन्‍हा और अरूण शौरी तथा अधिवक्‍ता प्रशांत भूषण की याचिकाएं भी शामिल थीं. याचिका में आरोप लगाया गया है कि रफाल सौदे से जुड़े महत्‍वपूर्ण तथ्‍यों को दबाया गया है, इसलिए इसकी आपराधिक जांच की जानी चाहिए.


हरियाणा में मंत्रिमंडल का पहला विस्‍तार किया गया

हरियाणा में 14 नवम्बर को मंत्रिमंडल का पहला विस्‍तार किया गया. इस विस्‍तार में दस मंत्रियो को शामिल किया गया है. इनमें छह कैबिनेट मंत्री और चार राज्‍य मंत्री हैं. हरियाणा के राज्‍यपाल एसएन आर्य ने चंडीगढ़ में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

दस मंत्रियों को शामिल किए जाने के बाद हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्‍या 12 हो गई है. शपथ लेने वालों में आठ भाजपा के जबकि एक जननायक जनता पार्टी और एक निर्दलीय विधायक शामिल है.


39वां भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेला नई दिल्‍ली में शुरू

39वां भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेला 14 से 27 नवम्बर तक नई दिल्‍ली में प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है. इस वर्ष मेले का मुख्‍य विषय है- ‘सुगमता के साथ व्यापार’. केन्‍द्रीय सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्योग मंत्री नीतिन गडकरी ने व्‍यापार मेले का उद्घाटन किया.

14 दिनों तक चलने वाले इस व्‍यापार मेले में ऑस्‍ट्रलिया, ईरान, ब्रिटेन, वियतनाम, बहरीन, बांग्‍लादेश, भूटान, चीन, हांगकांग, इंडोनेशिया जैसे देश भाग ले रहे है.

इस साल भागीदार देश के रूप में अफगानिस्‍तान आया है और दक्षणि कोरिया को खास देश के रूप में शामिल किया गया है. बिहार और झारखंड विशेष राज्‍य के रूप में इस साल मेले में शामिल हैं.


प्रसिद्ध गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन

महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का 14 नवम्बर को पटना में निधन हो गया. वे 77 वर्ष के थे. उन्हें भारत के आइंस्टीन के रूप में जाना जाता है.

दुनियाभर से चर्चित गणितज्ञों में शुमार वशिष्ठ नारायण सिंह ने 1969 में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की. इसके बाद वह वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर बन गए. वशिष्ठ नारायण ने नासा में भी काम किया, लेकिन वह 1971 में भारत लौट आए.

भारत लौटने के बाद वशिष्ठ नारायण ने आईआईटी कानपुर, आईआईटी बंबई और आईएसआई कोलकाता में नौकरी की. 1975 में वह मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनिया रोग से पीड़ित हो गए थे.


भारत के रवि प्रकाश को हाल ही में ‘ब्रिक्स-यंग इनोवेटर प्राइज’ दिया गया

भारत के रवि प्रकाश को हाल ही में ‘ब्रिक्स-यंग इनोवेटर प्राइज’ (BRICS Young Innovator Prize) का प्रथम पुरस्कार दिया गया है. उन्हें यह पुरस्कार ‘मिल्क चिल्लिंग यूनिट’ (Milk Chilling Unit) के अविष्कार के लिए दिया गया है. इस पुरस्कार स्वरुप उन्हें 25,000 अमेरिकी डॉलर धनराशी दी गयी है.

रवि प्रकाश द्वारा तैयार की गयी ‘मिल्क चिल्लिंग यूनिट’ Nano Fluid Based Phase Change Material तकनीक पर आधारित है. यह मशीन दूध निकालने के तुरंत बाद ही कच्चे दूध के तापमान को 37 डिग्री सेलसियस से 7 डिग्री सेलसियस तक सिर्फ़ 30 मिनट के भीतर पहुंचा देती है.


14 नवम्बर: बाल दिवस

प्रत्येक वर्ष 14 नवम्बर को बाल दिवस (Children’s Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. भारत में बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है. बाल दिवस जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर बच्चों के प्रति उनके स्नेह के रूप में मनाया जाता है.

1964 से पहले भारत में प्रत्येक वर्ष 20 नवम्बर को बाल दिवस मनाया जाता था. यह बाल दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा निश्चित किया गया था. वर्ष 1964 में जवाहरलाल नेहरु की मृत्यु के बाद भारत में 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप में मनाने पर सहमति बनी.


14 नवंबर: विश्व मधुमेह दिवस

प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस सर फ्रेडरिक बैंटिंग के जन्मदिन पर मनाया जाता है. बैंटिंग ने 1922 में चार्ल्स बेस्ट के साथ इंसुलिन की खोज की थी.

दुनियाभर में तेजी से बढ़ती मधुमेह से जूझने और जागरुकता फैलाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2019 के विश्व मधुमेह दिवस का विषय (थीम) “फैमिली एंड डायबिटीज” है.

विश्व मधुमेह दिवस को अंतरराष्‍ट्रीय मधुमेह संघ (IDF) और विश्‍व स्वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने 1991 में शुरू किया गया था. यह दिन पहली बार 1991 में मनाया गया था. इस दिवस को 2006 में संयुक्त राष्ट्र का आधिकारिक दिवस घोषित किया गया.

क्या है मधुमेह? मधुमेह मेटाबोलिक बीमारियों का एक समूह है, जिसमें खून में ग्लूकोज या ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है. ऐसा तब होता है, जब शरीर में इंसुलिन ठीक से न बने या शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के लिए ठीक से प्रतिक्रिया न दें.


नीता अंबानी मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की ट्रस्टी बनने वाली पहली भारतीय बनीं

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को न्यूयॉर्क स्थित मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के ट्रस्ट में चुना गया है. वह इस म्यूजियम में ट्रस्टी बनने वाली पहली भारतीय बन गई हैं. नीता अंबानी के ट्रस्टी बनने की घोषणा म्यूजियम के चेयरमैन डैनियल ब्रोडस्की ने 12 नवम्बर को की.

इंडियन आर्ट और कल्चर को संरक्षित व प्रोत्साहित करने की नीता अंबानी की प्रतिबद्धता के कारण नीता अंबानी को चुना गया है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

ब्राजील के राष्‍ट्रपति गणतंत्र दिवस 2020 समारोह में मुख्‍य अतिथि: ब्राजील के राष्‍ट्रपति जायर बोल्‍सनारो को 2020 के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि होंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील में आयोजित BRICS सम्मलेन के दौरान उन्हें आमंत्रित किया जिसे उन्‍होंने स्‍वीकार कर लिया.

अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह का दृश्‍य-श्रव्‍य गीत जारी: सूचना और प्रसारण सचिव अमित खरे ने भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह की गोल्‍डन जुबली के उपलक्ष्‍य में दृश्‍य-श्रव्‍य गीत जारी किया. यह फिल्‍म समारोह गोवा में इस महीने की 20 से 28 तारीख तक होगा. इस गीत में, समारोह में दिखाई जाने वाली सकारात्‍मक सामाजिक प्रभाव वाली फिल्‍मों के अंश दर्शाए गए हैं. गीत में पचास से अधिक फिल्‍मों के अंशों को नौ रसों के साथ संयोजित किया गया है.

अमेरीकी राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ महाभियोग जांच: अमेरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ महाभियोग जांच में पहली बार वॉशिंगटन में सार्वजनिक सुनवाई हो रही है. राष्ट्रपति ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन पर जांच शुरु करने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदमीर ज़ेलेन्स्की पर दबाव बनाया था. हालांकि ट्रंप इससे लगातार इनकार करते रहे हैं.

चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल शिलांग में शुरू: मेघालय में चौथा इंडिया इंटरनेशनल चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल शिलांग में 13 नवम्बर को शुरू हुआ है. चार दिन के इस समारोह का उद्घाटन मुख्‍यमंत्री कोनराड के. संगमा ने किया. इस समारोह के आयोजन से राज्‍य के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, क्‍योंकि देश क विभिन्‍न भागों से लोग इसे देखने आते हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top