सरकार ने मॉस्को में ISRO की प्रौद्योगिकी सम्पर्क इकाई स्थापित करने को मंजूरी दी
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने रूस की राजधानी मॉस्को में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की प्रौद्योगिकी सम्पर्क इकाई स्थापित करने को 31 जुलाई को मंजूरी दी. इस इकाई से अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग कार्यक्रमों में मदद मिलेगी.