चंद्रिमा शाह भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की पहली महिला अध्यक्ष बनीं
चंद्रिमा शाह भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की पहली महिला अध्यक्ष बनीं
चंद्रिमा शाह को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (Indian National Science Academy) का अध्यक्ष चुना गया है. वह इस संसथान की पहली महिला अध्यक्ष होंगे. चंद्रिमा शाह 2020 से अपना कार्यभार संभालेंगी और उनका कार्यकाल 2022 तक होगा. वे अजय कुमार सूद की जगह लेंगी.
भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (INSA): एक दृष्टि
- भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी भारतीय वैज्ञानिकों की सर्वोच्च संस्था है. इस अकादमी का मुख्य उद्देश्य भारत में विज्ञान व उसके प्रयोग को बढ़ावा देना है. INSA की स्थापना 07 जनवरी 1935 को कलकत्ता में हुई थी.
- INSA का मुख्यालय साल 1946 तक एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल में था. इसका मुख्यालय साल 1951 में दिल्ली में स्थानांतरित कर दिया गया था.