EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता पुरस्कारों की घोषणा

August 15, 2019/by Team EduDose

प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों की घोषणा 14 अगस्त को की गयी. राष्‍ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर रामनाथ कोविंद ने सशस्‍त्र बलों के कार्मिकों और अर्द्धसैनिक बलों के सदस्‍यों को 132 पुरस्‍कार देने की मंजूरी दी. इनमें दो कीर्ति चक्र, एक वीर चक्र, 14 शौर्य चक्र, सेना के लिए आठ पदक, 90 सेना पदक, 5 नौसेना पदक, 7 वायुसेना पदक और 5 युद्ध सेवा पदक शामिल हैं.

CRPF के हर्षपाल सिंह को कीर्ति चक्र: CRPF के डेप्युटी कमांडेंट हर्षपाल सिंह को भी उनकी वीरता के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा. हर्षपाल सिंह को यह पुरस्कार पिछले साल सितंबर में जम्मू में जैश-ए-मोहम्मद के तीन खूंखार आतंकवादियों को मार गिराने के लिए मिला है.

इस वर्ष ये सम्मान भारतीय वायुसेना के बालाकोट एयर स्ट्राइक और पाकिस्तान के हमले को विफल करने में उल्लेखनीय बहादुरी का प्रदर्शन करने वाले योद्धाओं को भी दिया गया है.

अभिनंदन बर्धमान को वीर चक्र: वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन बर्धमान को वीर चक्र से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है. यह सम्मान जमीन, समुद्र या वायु में दुश्मन की उपस्थिति में उल्लेखनीय बहादुरी का प्रदर्शन करने वाले योद्धाओं को दिया जाता है.

अभिनंदन ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद सीमा पर पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों पर जबरदस्त हमला किया था. अभिनंदन ने मिग-21 बाइसन के जरिए पाकिस्तानी के अत्याधुनिक F-16 विमान को मार गिराया था. अभिनंदन के इस करिश्मे की हर तरफ चर्चा हुई थी क्योंकि F-16 विमान मिग-21 की तुलना में बेहद उन्नत और शक्तिशाली था. हालांकि इस दौरान अभिनन्दन भी दुर्घटना का शिकार हो गये और उनका विमान पाक-अधिकृत कश्मीर में जा गिरा. अभिनंदन को पाकिस्तान ने कैद कर लिया था, लेकिन भारत के कूटनीतिक प्रयासों के बाद पाकिस्तान को उन्हें छोड़ने पर विवश होना पड़ा था.

बालाकोट एयर स्ट्राइक में शामिल 5 पायलट को वायु सेना मेडल: बालाकोट एयर स्ट्राइक को अंजाम देने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वायुसेना के विंग कमांडर अमित रंजन, स्क्वॉड्रन लीडर्स राहुल बोसाया, पंकज भुजडे, बीकेएन रेड्डी और शशांक सिंह को ‘वायु सेना मेडल’ से सम्मानित किया गया है. ये सभी मिराज 2000 लड़ाकू विमान के पायलट हैं. इन सभी पायलटों ने बड़ी ही सटीकता के साथ पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के ठिकानों पर हमला किया और उसे नेस्तनाबूद कर दिया. ये सभी बहादुर पायलट दुश्मन को नुकसान पहुंचाकर सुरक्षित भारतीय सीमा में लौट आए थे.

मिंटी अग्रवाल को युद्ध सेवा मेडल: महिला स्क्वॉड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल को युद्ध सेवा मेडल दिया जाएगा. मिंटी को यह पुरस्कार बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई संघर्ष के दौरान दिए गए उनके योगदान के लिए दिया गया है. मिंटी अग्रवाल ने विकट परिस्थितियों में गजब सूझ-बूझ दिखाई थी और विंग कमांडर अभिनंदन का बखूबी साथ दिया.

बालाकोट एयर स्ट्राइक: एक दृष्टि
भारत ने 26 फरवरी को बालाकोट और पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद और चकोटी में आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई में भारतीय वायु सेना ने इन जगहों पर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी प्रशिक्षण शिविरों को हवाई हमले के जरिए पूरी तरह से नष्ट कर दिया. इस हमले में काफी संख्या में जैश के आतंकियों को मार गिराया गया था. भारतीय वायुसेना ने यह हमला मिराज-2000 लड़ाकू विमानों से 1000 पौंड वजन के लेजर गाइडेड बम से किया था.

भारत ने बालाकोट एयर स्ट्राइक जम्मू-काश्मीर के पुलवामा में किये गये हमले में शामिल हुए आतंकियों के शिविरों पर किया था. पुलवामा हमला पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा 14 फरवरी 2019 को किया गया था. इस हमले में CRPF के 40 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे. इस आतंकी हमले के बाद पाक अधिकृत कश्मीर (POK) से सैकड़ों आतंकियों और उनके ट्रेनर्स को पाकिस्तान के बालाकोट में छिपा दिया गया था. दरअसल, उसने यह तैयारी 2016 में की गई सर्जिकल स्ट्राइक को सोचकर की थी, पर इस बार भारतीय वायुसेना की कार्यवाही उसकी उम्मीद से परे निकला.

बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी 2019 को भारत पर बदले की नीयत से हमले की कोशिश की. उसे भारतीय वायुसेना ने बखूबी नाकाम किया था. भारतीय पायलट्स पड़ोसी देश के जेट्स को बॉर्डर पार तक खदेड़ कर आए.


होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

May 13, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 10-12 मई 2026

May 8, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 07-09 मई 2026

May 7, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 04-06 मई 2026

May 4, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 01-03 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-08-15 23:37:122019-09-03 14:57:09स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता पुरस्कारों की घोषणा

नवीनतम सामायिक आलेख

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

March 17, 2026

नागोया प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन पर भारत की पहली राष्ट्रीय रिपोर्ट

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top