Tag Archive for: India-Brazil

ब्राजील के राष्ट्रपति लुई इनासियो लूला दा सिल्वा की भारत यात्रा

ब्राजील के राष्ट्रपति लुई इनासियो लूला दा सिल्वा 18 से 22 फरवरी 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर थे. यह उनकी भारत की तीसरी राजकीय यात्रा थी. इससे पहले वे 2004 और 2007 में आ चुके हैं, और 2023 में G20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आए थे.

मुख्य बिन्दु

  • उन्होंने 19-20 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लिया.
  • उन्होंने नई दिल्ली में ‘ApexBrasil’ के पहले कार्यालय का उद्घाटन किया. ApexBrasil ब्राजील की व्यापार संवर्धन एजेंसी है.
  • 21 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विस्तृत चर्चा की और भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति बनी.
  • दोनों नेताओं ने वर्तमान द्विपक्षीय व्यापार ($15.2 बिलियन) को बढ़ाकर 2030 तक $30 बिलियन (लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये) करने का लक्ष्य रखा.
  • भारत के CSIR और ब्राजील के INPI के बीच ‘TKDL एक्सेस एग्रीमेंट’ पर हस्ताक्षर किए गए. इससे पेटेंट चोरी (Biopiracy) को रोकने और आयुर्वेद/योग जैसे पारंपरिक ज्ञान को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी.
  • ब्राजील के पास दुर्लभ खनिजों का विशाल भंडार है. दोनों देशों ने इन खनिजों की खोज और प्रसंस्करण (processing) में सहयोग करने पर सहमति जताई.
  • दोनों देशों (G4 समूह के सदस्य के रूप में) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए एक-दूसरे का समर्थन दोहराया.

विदेश मंत्री ने ब्राजील, पैराग्‍वे और अर्जेंटीना की यात्रा संपन्न की

विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर 22 से 27 अगस्त तक ब्राजील, पैराग्‍वे और अर्जेंटीना की सरकारी यात्रा पर थे. विदेश मंत्री की यह दक्षिण अमरीकी क्षेत्र की पहली यात्रा थे.

मुख्य बिन्दु

  • डॉक्‍टर जयशंकर ने इस यात्रा की शुरुआत पेराग्‍वे से की थी. पराग्‍वे में वहां के विदेश मंत्री जुलियो सिजर एरियोला के साथ आपसी सहयोग के नए क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया. विदेश मंत्री ने पराग्वे में महात्मा गांधी की एक आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया.
  • उन्होंने ऐतिहासिक ‘कासा डी ला इंडिपेंडेंशिया’ की यात्रा की, जहां से दो सदी से भी अधिक समय पहले दक्षिण अमेरिकी देश की आजादी का आंदोलन शुरू हुआ था.
  • विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने 24 अगस्त को ब्रासीलिया में ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस फ्रैंका के साथ बैठक में व्यापार और निवेश, पेट्रोलियम, जैव ईंधन और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा की.
  • डॉक्‍टर जयशंकर ने ब्राजील और अर्जेंटीना में वे इन देशों के विदेश मंत्रियों के साथ संयुक्‍त आयोग की आठवीं बैठक की सह-अध्‍यक्षता की.

भारत और ब्राजील के बीच 15 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए

भारत और ब्राजील के बीच 25 जनवरी को 15 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए. ये समझौते प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भारत की यात्रा पर आये ब्राजील के राष्‍ट्रपति जाईर मेसियस बोल्‍सोनारो के बीच नई दिल्‍ली में हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान हुए.

दोनों देशों के बीच ये समझौते स्‍वास्‍थ्‍य, जैव ऊर्जा सहयोग, सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान, भू-गर्भ और खनिज संसाधन सहित अनेक महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों में किए गए. इसके अलावा साइबर सुरक्षा, विज्ञान और तकनीकी, पशुधन और डेयरी क्षेत्र में भी समझौते हुए हैं. ब्राजील के राष्‍ट्रपति बोल्‍सोनारो भारत के 71वें गणतंत्र दिवस 2020 समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं.

दोनों नेताओं का संबोधन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ब्राजील, भारत के आर्थिक रूपातंरण में एक महत्‍वपूर्ण सहभागी है. उन्‍होंने कहा कि द्विपक्षीय व्‍यापार में वृद्धि की उच्‍च संभावना है. विकासशील देशों के रूप में भारत और ब्राजील आतंकवाद सहित बहुपक्षीय मुद्दों पर समान दृष्टिकोण रखते हैं. ब्राजील के राष्‍ट्रपति बोल्‍सोनारो ने कहा कि ब्राजील भारत के साथ आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए आगे भी प्रयास जारी रखेगा.

ब्राजील के राष्‍ट्रपति 71वीं गणतंत्र दिवस परेड़ के मुख्‍य अतिथि हैं

ब्राजील के राष्‍ट्रपति ज़ायर मेसियास बोल्‍सोनारो 24 से 27 जनवरी तक भारत यात्रा पर रहेंगे. श्री बोल्‍सोनारो 71वीं गणतंत्र दिवस परेड़ के मुख्‍य अतिथि हैं. उनके साथ सात मंत्रियों का एक शिष्‍टमण्‍डल भी आ रहा है. राष्ट्रपति बोल्सनारो का यह पहला भारत दौरा है. इससे पहले 1996 और 2004 में ब्राजील के राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि गणतंत्र दिवस में हिस्सा ले चुके हैं. राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, राष्‍ट्रपति बोल्‍सोनारो के सम्‍मान में 25 जनवरी को रात्रिभोज देंगे. श्री बोल्‍सोनारो प्रधानमंत्री, उपराष्‍ट्रपति और विदेशमंत्री से भी मिलेंगे.

26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था. भारतीय संविधान की प्रस्‍तावना भारत को एक सम्‍प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्‍य घोषित करती है. किसी देश को गणतंत्र तब माना जाता है जब उस देश के प्रमुख का निर्वाचन जनता द्वारा किया जाए.

आधुनिक गणराज्‍यों की स्‍थापना इस विचार के साथ की गई है जहां सम्‍प्रभुता लोगों में विद्यमान हो. गणतंत्र शब्‍द का प्रयोग नवजागरण काल के लेखकों ने उन राज्‍यों के लिए किया जहां राजतंत्र नहीं थे. प्राचीन समय में सबसे उल्‍लेखनीय गणराज्‍यों में से एक रोमन गणराज्‍य था. 2017 तक दुनिया के 159 देश अपने अधिकारिक नामों के रूप में गणतंत्र शब्‍द का प्रयोग करते हैं.

ब्राजील ने भारत और चीन के लोगों के लिए बिना वीजा आने की अनुमति दी

ब्राजील ने भारत और चीन के लोगों के लिए बिना वीजा के देश में आने की अनुमति देने के निर्णय किया है. इसकी घोषणा ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने 25 अक्टूबर को की.

ब्राजल सरकार इससे पहले अमेरिका, ऑस्‍ट्रेलिया, जापान और कनाडा के नागरिकों को लघु अवधि की पर्यटन और व्यापार यात्राओं के लिए वीजा की छूट दे रही थी. इस सूची में अगला देश भारत होगा. भारत और चीन दोनों ब्रिक्स के सदस्य हैं. ब्रिक्स के तीन अन्य देश ब्राजील, रूस और दक्षिण अफ्रीका हैं.