EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: Global Hunger Index

वैश्विक भूख सूचकांक, भारत 123 देशों में से 102वें स्थान पर

October 24, 2025/by Team EduDose

वैश्विक भूख सूचकांक (Global Hunger Index – GHI) 2025 की रिपोर्ट अक्टूबर 2025 में जारी की गई थी. यह सूचकांक कंसर्न वर्ल्डवाइड और वेल्टहंगरहिल्फ़ नामक दो यूरोपीय गैर-सरकारी संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाशित किया जाता है. GHI स्कोर अल्पपोषण, बच्चों की कमजोरी और बच्चों के बौनेपन जैसे संकेतकों पर आधारित है.

GHI 2025 में भारत

  • वैश्विक भूख सूचकांक (GHI) 2025 में भारत 123 देशों में से 102वें स्थान पर है. भारत का स्कोर 25.8 है, जो भूख की ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. वर्ष 2024 के वैश्विक भूख सूचकांक (GHI) में, भारत 27.3 अंकों के साथ 127 देशों में 105वें स्थान पर था.
  • वैश्विक GHI स्कोर
  • वैश्विक GHI स्कोर: 18.3 है, जो भुखमरी की ‘मध्यम’ (Moderate) श्रेणी में आता है. यह स्कोर वर्ष 2016 के 19.0 के स्कोर से काम है, जो वैश्विक स्तर पर भुखमरी में कमी को दर्शाता है.
  • वर्तमान धीमी गति को देखते हुए, वर्ष 2030 तक शून्य भुखमरी (संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य-2) के लक्ष्य को प्राप्त करना कठिन लग रहा है.
  • वैश्विक स्तर पर शीर्ष देश: आर्मेनिया, बेलारूस, बोस्निया और हर्जेगोविना, बुल्गारिया, चिली और चीन हैं जिनका GHI स्कोर 5 से कम है. वहीं अंतिम स्थान पर 123वाँ देश सोमालिया, 121वाँ  दक्षिण सूडान और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य है.
  • 42 देशों में भुखमरी का स्तर ‘गंभीर’ या ‘खतरनाक’ माना गया है, जिसमें 7 देशों (बुरुंडी, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, हैती, मेडागास्कर, सोमालिया, दक्षिण सूडान और यमन) में यह स्तर ‘भयावह’ (Alarming) है.

वैश्विक भूख सूचकांक (GHI)

  • GHI का पूरा नाम Global Hunger Index है. यह वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर भूख को व्यापक रूप से मापने के लिए डिज़ाइन किया गया है.
  • GHI का प्रकाशन आयरलैंड स्थित मानवीय संगठन कंसर्न वर्ल्डवाइड (Concern Worldwide) और जर्मनी स्थित सहायता एजेंसी वेल्टहंगरहिल्फ़ (Welthungerhilfe) द्वारा संयुक्त रूप से हर साल अक्टूबर में प्रकाशित किया जाता है.
  • इसका मुख्य उद्देश्य भूख से निपटने में हुई प्रगति और चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करना और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (SDG) 2 (वर्ष 2030 तक Zero Hunger) प्राप्त करने की दिशा में प्रगति का आकलन करना है.

GHI स्कोर

यह देशों को 0 से 100 के पैमाने पर रैंक करता है:

  • 0 सबसे अच्छा स्कोर है (कोई भूख नहीं).
  • 100 सबसे खराब स्कोर है (अत्यधिक भूख).

स्कोर जितना कम होता है, उस देश में भूख की स्थिति उतनी ही बेहतर मानी जाती है.

GHI स्कोर और भुखमरी की श्रेणियाँ

GHI स्कोर के आधार पर, देशों को पाँच श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है:

GHI स्कोर की सीमाभुखमरी की श्रेणी (Severity Level)
9.9 या कामनिम्न (Low)
10.0 – 19.9मध्यम (Moderate)
20.0 – 34.9गंभीर (Serious)
35.0 – 49.9खतरनाक (Alarming)
50.0 या अधिकअत्यंत खतरनाक (Extremely Alarming)

GHI स्कोर की गणना

GHI स्कोर की गणना चार संकेतकों के आधार पर की जाती है:

  1. अल्पपोषण (Undernourishment): अपर्याप्त कैलोरी सेवन वाली आबादी का अनुपात.
  2. बाल ठिगनापन (Child Stunting): 5 वर्ष से कम आयु के वे बच्चे जिनकी उम्र के हिसाब से लंबाई कम है.
  3. बाल दुबलापन (Child Wasting): 5 वर्ष से कम आयु के वे बच्चे जिनका लंबाई के अनुपात में वज़न कम है.
  4. बाल मृत्यु दर (Child Mortality): 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर.

GHI स्कोर की निष्पक्षता एक विवादास्पद मुद्दा

  • GHI स्कोर पूरी तरह से निष्पक्ष नहीं माना जाता है, क्योंकि इसकी कार्यप्रणाली (methodology) को लेकर कई आलोचनाएँ हैं.
  • GHI गणना के संकेतक पूरी आबादी में भुखमरी की वास्तविक स्थिति को पर्याप्त रूप से नहीं दर्शाते.
  • बाल कुपोषण केवल भोजन की कमी के कारण नहीं होता, बल्कि स्वच्छता, मातृ स्वास्थ्य, टीकाकरण और पर्यावरणीय कारकों जैसे अन्य सामाजिक-आर्थिक पहलुओं से भी प्रभावित होता है.
  • भारत में बाल दुबलापन की दर ऐतिहासिक रूप से उच्च रही है, जो GHI स्कोर को गंभीर रूप से प्रभावित करती है.
  • GHI स्कोर भारत की विशाल आबादी और आनुवंशिक/अन्य गैर-पोषण संबंधी कारकों को ध्यान में नहीं रखती है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

May 13, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 10-12 मई 2026

May 8, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 07-09 मई 2026

May 7, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 04-06 मई 2026

May 4, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 01-03 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-10-24 10:32:492025-10-24 10:32:49वैश्विक भूख सूचकांक, भारत 123 देशों में से 102वें स्थान पर

नवीनतम सामायिक आलेख

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

March 17, 2026

नागोया प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन पर भारत की पहली राष्ट्रीय रिपोर्ट

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top