EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: Chandrayaan

ISRO ने चंद्रयान-2 के संपर्क टूट चुके लैंडर ‘विक्रम’ का पता लगाया

September 8, 2019/by Team EduDose

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के 8 सितम्बर को ‘चंद्रयान-2’ मिशन के लैंडर ‘विक्रम’ का पता लगा लिया गया. ऑर्बिटर द्वारा भेजी तस्वीर से इसके चंद्रमा की सतह पर मौजूद होने का पता चला. ISRO के वैज्ञानिक लैंडर से सम्पर्क साधने की लगातार कोशिश में हैं.

उल्लेखनीय है कि ISRO द्वारा चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का अभियान 7 सितम्बर को अपनी तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं हो पाया था.

लैंडर ‘विक्रम’ को चांद की सतह पर उतारने की प्रक्रिया के दौरान जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया था. उस समय विक्रम चांद से महज 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था. ‘चंद्रयान-2’ मिशन के साथ गया ऑर्बिटर पूरी तरह सुरक्षित और सही है. ऑर्बिटर को सफलतापूर्वक चाँद की परिक्रमा के लिए स्थापित किया गया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

July 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जुलाई 2026

July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-09-08 23:23:572019-09-10 14:35:26ISRO ने चंद्रयान-2 के संपर्क टूट चुके लैंडर ‘विक्रम’ का पता लगाया

ISRO का चन्‍द्रयान-2 मिशन ज्यादातर उद्देश्यों में कामयाब रहा

September 7, 2019/by Team EduDose

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) द्वारा चाँद के अध्ययन के लिए भेजा गया चन्‍द्रयान-2 मिशन अपने ज्यादातर उद्देश्यों में कामयाब रहा है. तकनीकी कारणों से इस मिशन के लैंडर से संपर्क टूटने के कारण यह कुछ उद्देश्यों को छोड़कर सफल रहा.

चन्‍द्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ का 7 सितम्बर को चन्‍द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने से कुछ मिनट पहले ही धरती से सम्‍पर्क टूट गया था. ‘विक्रम’ के उतरने की निर्धारित प्रक्रिया से 2.1 किलोमीटर की दूरी रह जाने तक सामान्‍य थी. लैंडर ‘विक्रम’ को 2.30 बजे चंद्रमा पर उतरना था.

इस मिशन का आर्बिटर सफलतापूर्वक चन्द्रमा की सौ किलोमीटर ऊपर कक्षा में भली-भांति कार्य कर रहा है. यह ऑर्बिटर चांद की विकास यात्रा, सतह की संरचना, खनिज और पानी की उपलब्धता आदि के बारे में हमारी समझ को और बेहतर बनाने में मदद करेगा. इसकी उम्र 1 साल की मानी जा रही थी लेकिन वह करीब 7 साल तक सक्रिय रहेगा.

इस ऑर्बिटर में चंद्रमा की सतह की मैपिंग और उसके बाहरी वातावरण के अध्‍ययन के लिए आठ पेलोड लगे हैं. ऑर्बिटर में लगे ये आठ पेलोड्स और उसके कैमरे अब तक के सारे मून मिशन के कैमरों से ज्यादा रिजॉलूशन (0.3m) वाला है.

चन्‍द्रयान-2 मिशन: एक दृष्टि

  • इसरो ने चंद्रयान-2 मिशन को 22 जुलाई, 2019 को स्वदेश निर्मित रॉकेट जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-मार्क III (GSLV MK III) से अंतरिक्ष में भेजा था.
  • चन्‍द्रयान-2 में तीन प्रमुख हिस्से- ऑर्बिटर (वजन 2,379 किलोग्राम), लैंडर विक्रम (1,471 किलोग्राम) और एक रॉवर प्रज्ञान (27 किलोग्राम) है.
  • चंद्रयान-2 मिशन पर 14.1 करोड़ डॉलर (करीब 900 करोड़ रुपये) का खर्च आया जो अमेरिका के ऐतिहासिक अपोलो मून मिशन की लागत का महज एक छोटा सा हिस्सा है.
  • चंद्रयान-2 मिशन के तहत भेजा गया लैंडर ‘विक्रम’ भारत का पहला मिशन था जो स्वदेशी तकनीक की मदद से चंद्रमा पर खोज करने के लिए भेजा गया था. लैंडर का यह नाम भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम ए साराभाई पर दिया गया था.
  • चंद्रयान-2 मिशन में चंद्रमा की सतह पर लैंडर को उतरा जाना था जिसके भीतर रोवर ‘प्रज्ञान’ था. सौर ऊर्जा से चलने वाले प्रज्ञान को उतरने के स्थान से 500 मीटर की दूरी तक चंद्रमा की सतह पर चलने के लिए बनाया गया था.
  • इसरो के पूर्व अध्‍यक्ष जी माधवन नायर ने कहा है कि लैंडर ‘विक्रम’ के चंद्रमा की सतह पर नहीं उतर पाने के बावजूद चंद्रयान-2 ने अपने 95 प्रतिशत उद्देश्‍यों को प्राप्‍त किया है. उन्होंने कहा कि ऑर्बिटर चंद्रमा की कक्षा में सामान्‍य ढंग से काम कर रहा है. चंद्रयान -2 के कई उद्देश्य थे, जिनमें चंद्रमा की सतह पर उतरना भी शामिल था.
  • चंद्रयान-2 भारत का चंद्रमा पर दूसरा मिशन है. यह 2008 में चाँद पर भेजे गये गए मिशन ‘चंद्रयान-1’ का उन्नत संस्करण है. चंद्रयान-1 मिशन को केवल चन्द्रमा की परिक्रमा करने के लिए भेजा गया था.


होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

July 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जुलाई 2026

July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-09-07 23:19:162019-09-08 16:33:36ISRO का चन्‍द्रयान-2 मिशन ज्यादातर उद्देश्यों में कामयाब रहा

इसरो की ऐतिहासिक कामयाबी: ‘चन्द्रयान-2’ का सफल प्रक्षेपण कर इतिहास रचा

July 24, 2019/by Team EduDose
Read more
https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-07-24 13:48:132019-09-01 21:55:47इसरो की ऐतिहासिक कामयाबी: ‘चन्द्रयान-2’ का सफल प्रक्षेपण कर इतिहास रचा

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top