EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: CEC

ज्ञानेश कुमार ने 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया

February 20, 2025/by Team EduDose
  • ज्ञानेश कुमार ने 19 फ़रवरी को 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के रूप में पदभार ग्रहण किया. उनका कार्यकाल 26 जनवरी, 2029 तक रहेगा.
  • ज्ञानेश कुमार मार्च 2024 से निर्वाचन आयुक्त के पद पर कार्यरत थे और उन्हें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में पदोन्नत किया गया था. वे 1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं.
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के 18 फ़रवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद ज्ञानेश कुमार को निर्वाचन आयोग के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
  • वर्तमान में सुखबीर सिंह संधू एक अन्य निर्वाचन आयुक्त हैं, जबकि विवेक जोशी को 17 फ़रवरी को निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया था.
  • ज्ञानेश कुमार निर्वाचन आयोग के सदस्यों की नियुक्ति के नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं.
  • कानून के मुताबिक, मुख्य निर्वाचन आयुक्त या निर्वाचन आयुक्त 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं या फिर छह वर्ष के लिए आयोग में रह सकते हैं.

भारत निर्वाचन आयोग (ECI): एक दृष्टि

  • भारत निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त एवं अर्ध-न्यायिक संस्थान है जिसका गठन भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से चुनाव प्रक्रियाओं के संचालन के लिए किया गया था.
  • देश का संविधान 26 जनवरी 1950 से लागू किया गया. लेकिन भारत निर्वाचन आयोग को एक संवैधानिक संस्‍था के रूप में स्‍थापित करने वाला संविधान का अनुच्‍छेद 324 उन गिने-चुने प्रावधानों में से है जिन्‍हें पूरे दो महीने पहले 26 नवम्‍बर 1949 को लागू कर दिया गया था.
  • भारत निर्वाचन आयोग का गठन अनुच्‍छेद 324 के तहत ही भारत के गणतंत्र बनने के एक दिन पहले 25 जनवरी 1950 को हो गया था.
  • भारत निर्वाचन आयोग विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति आदि का चुनाव संचालित करता है. ग्रामपंचायत, नगरपालिका, महानगर परिषद् और तहसील एवं जिला परिषद् के चुनाव सम्बंधित राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाता है.
  • मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्तों (EC) की नियुक्ति की प्रक्रिया में बदलाव करने के लिए संसद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और कार्यकाल) विधेयक 2023 पारित किया था. इस विधेयक के मुताबिक, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एक चयन समिति की सिफ़ारिश पर CEC और EC की नियुक्ति करेंगे.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-02-20 20:52:522025-02-21 21:11:11ज्ञानेश कुमार ने 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया

सुशील चंद्रा ने भारत के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

April 15, 2021/by Team EduDose

चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने 15 अप्रैल को भारत के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी थी. उनकी नियुक्ति 13 अप्रैल से प्रभावी होगी. चंद्रा ने मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा का स्थान लिया है.

सुशील चंद्रा 1980 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी रह चुके है. चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्ति से पहले वह (Central Board of Direct Taxes – CBDT) के अध्यक्ष के पद पर थे. सुशील चंद्रा 65 वर्ष की उम्र यानी 14 मई 2022 तक मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर बने रहेंगे.

भारत निर्वाचन आयोग (ECI): एक दृष्टि

  • भारत निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त एवं अर्ध-न्यायिक संस्थान है जिसका गठन भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से चुनाव प्रक्रियाओं के संचालन के लिए किया गया था.
  • देश का संविधान 26 जनवरी 1950 से लागू किया गया. लेकिन भारत निर्वाचन आयोग को एक संवैधानिक संस्‍था के रूप में स्‍थापित करने वाला संविधान का अनुच्‍छेद 324 उन गिने-चुने प्रावधानों में से है जिन्‍हें पूरे दो महीने पहले 26 नवम्‍बर 1949 को लागू कर दिया गया था.
  • भारत निर्वाचन आयोग का गठन अनुच्‍छेद 324 के तहत ही भारत के गणतंत्र बनने के एक दिन पहले 25 जनवरी 1950 को हो गया था.
  • भारत निर्वाचन आयोग विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति आदि का चुनाव संचालित करता है. ग्रामपंचायत, नगरपालिका, महानगर परिषद् और तहसील एवं जिला परिषद् के चुनाव सम्बंधित राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाता है.

मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति भारत का राष्ट्रपति करता है. मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या आयु 65 साल, जो पहले हो, का होता है. अन्य चुनाव आयुक्तों का कार्यकाल 6 वर्ष या आयु 62 साल, जो पहले हो, का होता हैं.

चुनाव आयुक्त का सम्मान और वेतन भारत के सर्वोच्च न्यायलय के न्यायधीश के सामान होता है. मुख्य चुनाव आयुक्त को संसद द्वारा महाभियोग के जरिए ही हटाया जा सकता हैं.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-04-15 23:28:242021-04-18 15:35:30सुशील चंद्रा ने भारत के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

भारत के निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा को FEMBoSA के फोरम के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया

January 25, 2020/by Team EduDose

भारत के निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा को दक्षिण एशियाई देशों के निर्वाचन प्रबंधन निकायों (FEMBoSA) के फोरम के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. उनहोंने 24 जनवरी को फोरम के अध्यक्ष के रूप में 2020 के लिये कार्यभार संभाल लिया. फोरम की नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक बैठक में अरोड़ा ने निवर्तमान अध्यक्ष बांग्लादेश के निर्वाचन अधिकारी के एम नुरुल हुडा से कार्यभार संभाला.

दक्षिण एशियाई देशों के निर्वाचन प्रबंधन निकायों (FEMBoSA) का फोरम

FEMBoSA फोरम का गठन सार्क देशों के निर्वाचन निकायों की मई 2012 में आयोजित बैठक के दौरान किया गया था. इस फोरम में भारतीय निर्वाचन आयोग के अलावा अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के निर्वाचन निकाय भी सदस्य हैं. बैठक में पाकिस्तान ने शिरकत नहीं की. जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद द्विपक्षीय तनाव के कारण पाकिस्तान को आमंत्रित नहीं किया गया था. फोरम की पिछली बैठक सितंबर 2018 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित की गयी थी.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-01-25 23:53:212020-01-26 00:21:36भारत के निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा को FEMBoSA के फोरम के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन

November 11, 2019/by Team EduDose

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त तिरूनेल्‍लई नारायणअय्यर शेषन का 11 नवम्बर को निधन हो गया. वे 86 वर्ष के थे. शेषन ने 1990 से 1996 के बीच 10वें मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर अपनी सेवाएं दी थीं.

भारतीय चुनावी राजनीति की दिशा बदलने में शेषन का अहम योगदान माना जाता है. भारतीय चुनाव व्यवस्था में शुचिता और पारदर्शिता लाने का श्रेय शेषन को ही जाता है. मतदाता फोटो पहचान पत्र शेषन द्वारा उठाये गए कई सुधारात्‍मक कदमों में से एक है.

टीएन शेषन तमिलनाडु काडर के 1955 बैच के IAS ऑफिसर थे. लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान को देखते हुए 1996 में उन्‍हें मैगसेसे पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-11-11 23:28:362019-11-11 23:28:36पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन

वैश्विक संगठन ‘एसोसियेशन ऑफ़ वर्ल्ड इलेक्शन बॉडीज’ की अध्यक्षता भारत को सौंपी गई

September 4, 2019/by Team EduDose

विभिन्न देशों की निर्वाचन संस्थाओं के वैश्विक संगठन ‘एसोसियेशन ऑफ़ वर्ल्ड इलेक्शन बॉडीज’ (AWEB) के महासभा की बैठक 3 सितम्बर को बंगलुरु में संपन्न हुई. इस बैठक में 45 देशों के 110 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. बैठक में AWEB की अगले दो साल के लिए अध्यक्षता भारत को सौंपी गई. इसके तहत भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने AWEB के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला. महासभा ने दक्षिण अफ़्रीका के निर्वाचन आयोग को संगठन के उपाध्यक्ष और कोरिया गणराज्य की निर्वाचन संस्था को महासचिव पद की ज़िम्मेदारी देने के प्रस्ताव को मंज़ूरी प्रदान की.

भारत से रोमानिया इस संगठन की अध्यक्षता कर रहा था. संगठन की महासभा की 2017 में बुखारेस्ट में सम्पन्न बैठक में भारत को अगले अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चुना गया था. संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष और रोमानिया के निर्वाचन प्राधिकरण के सलाहकार आईएम रेदूलेस्कु ने अरोड़ा को संगठन का आधिकारिक ध्वज प्रदान कर कार्यभार सौंपा.


होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-09-04 23:55:352019-09-05 12:37:13वैश्विक संगठन ‘एसोसियेशन ऑफ़ वर्ल्ड इलेक्शन बॉडीज’ की अध्यक्षता भारत को सौंपी गई

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top