प्रज्‍ज्‍वलित अमर जवान ज्‍योति को राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक की लौ के साथ विलय किया गया

नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर पांच दशक से प्रज्‍ज्‍वलित ‘अमर जवान ज्‍योति’ को ‘राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक’ की लौ के साथ 21 जनवरी को विलय कर दिया गया. ज्योति विलय समारोह एकीकृत रक्षा प्रमुख एयर मार्शल बलभद्र राधाकृष्ण की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इंडिया गेट, अमर जवान ज्योति और राष्ट्रीय समर स्मारक: एक दृष्टि इंडिया […]

भारत के सहयोग निर्मित मॉरीशस में कई परियोजनाओं का शुभारम्भ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने वर्चुअल माध्यम से 21 जनवरी को मॉरीशस में कई परियोजनाओं का शुभारम्भ किया था. ये परियोजनाएं भारत के सहयोग से शुरू की गयी हैं. मुख्य बिंदु दोनों प्रधानमंत्री ने मॉरीशस में सामाजिक आवास इकाई परियोजना का उद्घाटन किया था. उन्होंने मॉरीशस में सिविल […]

स्विट्ज़रलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक आयोजित की गयी

स्विट्ज़रलैंड के दावोस में 17 से 21 जनवरी तक विश्व आर्थिक मंच की बैठक आयोजित की गयी थी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई देशों के प्रमुख इस सम्मेलन को संबोधित कर अपने दृष्टिकोण साझा किये. इनमें जापान, ऑस्ट्रेलिया, इस्रायल के प्रधानमंत्री के अलावा चीन और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भी शामिल थे. मुख्य बिंदु […]

21 जनवरी: मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का स्‍थापना दिवस

प्रत्येक वर्ष 21 जनवरी को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा अपना स्‍थापना दिवस मनाते हैं. वर्ष 1972 में इसी दिन तीनों राज्‍यों को उत्‍तर-पूर्व क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के अन्‍तर्गत पूर्ण राज्‍य का दर्जा मिला था. भारत की आजादी (15 अगस्त, 1947) से पहले, भारत की सीमाओं से लगे हुए लगभग सभी राज्यों को शांतिपूर्ण वार्ताओं […]

इंडोनेशिया ने अपनी राजधानी जकार्ता से बदलकर नुसंतारा करने को मंजूरी दी

इंडोनेशिया ने अपनी राजधानी को बदलने का फैसला किया है. नई राजधानी का नाम नुसंतारा (Nusantara) होगा. इंडोनेशिया की संसद ने 19 जनवरी 2022 को इसकी मंजूरी दी थी. राष्ट्रपति जोको विडोडो साल 2019 में पहली बार नई राजधानी बसाने से संबंधित बिल संसद में लाए थे. नुसंतारा, ईस्ट कालीमंतन इलाके में है, जो बोर्नियो […]