Entries by Team EduDose

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2020 दिल्ली में आयोजित किया गया, भारत तीसरे स्थान पर

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप (Asian Wrestling Championship) 2020 प्रतियोगिता 18 से 23 फरवरी तक दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेला गया. इस चैम्पियनशिप में पुरूषों और महिलाओं की फ्री-स्‍टाइल और ग्रीको-रोमन मुकाबले में 10-10 प्रतिस्‍पर्द्धायें आयोजित किये गये थे. नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने के कारण भारत सरकार ने चीन के खिलाडिय़ों को वीजा […]

डी गुकेश ने ’34वें कान्स ओपन शतरंज टूर्नामेंट’ का खिताब जीता

भारत के 13 साल के ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने ’34वें कान्स ओपन शतरंज टूर्नामेंट’ (34th Cannes Open) का खिताब जीत लिया है. 22 फरवरी को फ्रांस के कान्स में खेले गये अंतिम दौर में फ्रांस के हरुत्युन बार्गसेघयान को हराकर 7.5 अंक के साथ यह खिताब जीता. गुकेश ने बार्गसेघयान को 50 चाल में हराया. […]

डॉ. नीति कुमार को ‘SERB महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2020’ से सम्मानित किया जायेगा

CSIR-सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टिट्यूट की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नीति कुमार को ‘SERB (Science and Engineering Research Board) महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2020’ से नवाजा गया है. उन्हें यह पुरस्कार 28 फरवरी को विज्ञान भवन में होने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह के दौरान भारत के राष्ट्रपति प्रदान करेंगे. पुरस्कार के तहत साइंटिस्ट को विज्ञान और इंजिनियरिंग […]

24 फ़रवरी: केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 24 फ़रवरी को केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस (Central Excise Day) मनाया जाता है. यह दिवस केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के अंतर्गत केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क विभाग द्वारा मनाया जाता है. यह दिवस 24 फ़रवरी, 1944 को केन्द्रीय उत्पाद शुल्क तथा नमक क़ानून लागू किए जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. इस दिवस […]

फिल्म अभिनेता मनोज कुमार को ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ लंदन ने सम्मानित किया गया

फिल्म अभिनेता मनोज कुमार को ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ लंदन ने सम्मानित किया गया है. कुमार को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए WBR गोल्डन ऐरा ऑफ बॉलीवुड से नवाजा गया. कुमार को यह पुरस्कार वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अध्यक्ष संतोष शुक्ला, उपाध्यक्ष उस्मान खान और प्रोफेसर राजीव शर्मा ने दिया. मनोज कुमार को […]

ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में भारत 77वें स्थान पर

संयुक्त राष्ट्र के विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), यूनिसेफ (UNICEF) और मेडिकल जर्नल लैंसेट ने हाल ही में ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स और फ्लोरिशिंग इंडेक्स पर रिपोर्ट जारी किया है. इस रिपोर्ट के अनुसार भारत ‘ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स’ में भारत 77वें स्थान पर और फ्लोरिशिंग इंडेक्स में दुनिया के 180 देशों में 131वें नंबर पर है. इसे […]

वैज्ञानिकों ने घोंघे की एक नई प्रजाति खोजी, ग्रेटा थनबर्ग का नाम दिया

ब्रुनेई में वैज्ञानिकों ने घोंघे की एक नई प्रजाति की खोज की है. इस प्रजाति का नाम पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के नाम पर ‘क्रास्पेडोट्रोपिस ग्रेटाथनबर्ग’ रखा गया है. यह घेंघा दो मिमी लंबा और एक मिमी चौड़ा है. घोंघों की यह प्रजाति ‘केनोगैस्ट्रोपॉड्स’ समूह से संबंधित है. जमीन पर रहने वाली इस प्रजाति पर […]

अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन 2020 का दिल्ली में आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन (IJC) 2020 का आयोजन 22-23 फरवरी को दिल्ली में किया गया. इस सम्मेलन में 47 देशों के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधिमंडल और अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के जज ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन का आयोजन सुप्रीम कोर्ट द्वारा किया गया था जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया […]

आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने चुनाव में हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया

आयरलैंड के प्रधानमंत्री भारतीय मूल के लियो वराडकर ने एक संसदीय मतदान में करारी हार मिलने के बाद 21 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. वराडकर को मतदान में पुन: निर्वाचन के लिए पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पाया. उन्होंने आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी हिगिन्स को अपना इस्तीफा सौंपा. वराडकर नई सरकार के […]

न्यूजीलैंड के रॉस टेलर तीनों फॉर्मेट में 100-100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने

न्यूजीलैंड के रॉस टेलर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और T-20) में 100 या ज्यादा मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि 21 फरवरी को न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में भारत के खिलाफ खेले गये अपने 100वें टेस्ट खेलते हुए हासिल की. टेलर ने अपना 100वां T-20 भी भारत […]