EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
25 फरवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2020 दिल्ली में आयोजित किया गया

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2020 प्रतियोगिता 18 से 23 फरवरी तक दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेला गया. इस चैम्पियनशिप में पुरूषों और महिलाओं की फ्री-स्‍टाइल और ग्रीको-रोमन मुकाबले में 10-10 प्रतिस्‍पर्द्धायें आयोजित किये गये थे. नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने के कारण भारत सरकार ने चीन के खिलाडिय़ों को वीजा जारी नहीं किया था जिससे वहां के पहलवान इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाए.

पदक तालिका में भारत तीसरे स्थान पर

इस प्रतियोगिता में भारत ने 5 स्‍वर्ण, 6 रजत और 9 कांस्‍य पदक सहित कुल 20 पदक जीते और पदक तालिका में भारत तीसरे स्थान पर रहा. 8 स्‍वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्‍य पदक सहित कुल 16 पदक लेकर जापान पहले स्थान पर और 7 स्‍वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्‍य सहित कुल 17 पदकों के साथ ईरान दूसरे स्थान पर रहा.

भारतीय दल द्वारा जीते स्वर्ण पदक

  1. सुनील कुमार ने ग्रीको रोमन स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता. 87 किलोग्राम वजन वर्ग में सुनील ने फाइनल में किर्गिस्तान के अजत सालिदिनोव को पराजित किया.
  2. दिव्या काकरान ने 68 किलो भारवर्ग में जापान की नारुहा मत्सुयुकी को 6-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता.
  3. पिंकी ने 55 किलो भार वर्ग में मंगोलियाकी डुलगुन बोलोरमा को हराकर स्वर्ण पदक जीता.
  4. सरिता मोर ने 59 किलो भार वर्ग में मंगोलिया की बात से तसेग को हरा कर स्वर्ण अपने नाम किया.
  5. रवि दहिया ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में पुरुषों की फ्री-स्‍टाईल कुश्‍ती में ताजिकिस्‍तान के हिक्‍मातुल्‍लो वोहिदोफ को तकनीकी आधार पर हराकर स्‍वर्ण जीता.

डी गुकेश ने ’34वें कान्स ओपन शतरंज टूर्नामेंट’ का खिताब जीता

भारत के 13 साल के ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने ’34वें कान्स ओपन शतरंज टूर्नामेंट’ का खिताब जीत लिया है. 22 फरवरी को फ्रांस के कान्स में खेले गये अंतिम दौर में फ्रांस के हरुत्युन बार्गसेघयान को हराकर 7.5 अंक के साथ यह खिताब जीता. गुकेश ने बार्गसेघयान को 50 चाल में हराया. गुकेश इस प्रतियोगिता के दौरान अजेय रहे. उन्होंने बार्गसेघयान के अलावा चीन के चोंगशेंग झेंग को भी हराया.

तमिलनाडु के इस खिलाड़ी ने पिछले हफ्ते डेनमार्क के हिलरोड में 110वें एनिवर्सिरी ओपन टूर्नमेंट के रूप में अपना पहला ओपन खिताब जीता था. गुकेश वर्ष 2019 में डेनमार्क में हिलेरोड 110 वीं वर्षगांठ ओपन स्पर्धा टूर्नामेंट को जीतकर दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर भी बने थे.


डॉ. नीति कुमार को ‘SERB महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2020’ से सम्मानित किया जायेगा

CSIR-सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टिट्यूट की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नीति कुमार को ‘SERB महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2020’ से नवाजा गया है. उन्हें यह पुरस्कार 28 फरवरी को विज्ञान भवन में होने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह के दौरान भारत के राष्ट्रपति प्रदान करेंगे. पुरस्कार के तहत साइंटिस्ट को विज्ञान और इंजिनियरिंग अनुसंधान बोर्ड 15 लाख रुपये की धनराशि देती है.

डॉ. नीति कुमार को यह पुरस्कार मलेरिया की रोकथाम के लिए वैकल्पिक दवाओं और नवीन लक्ष्यों की खोज के लिए मिला है. वह मानव मलेरिया परजीवी में प्रोटीन क्वॉलिटी कंट्रोल मशीनरी को समझने के लिए शोध कर रही हैं.

डॉ. नीति कुमार CSIR-सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टिट्यूट (CDRI) के डिवीजन ऑफ मॉलिक्यूलर पैरासिटॉलजी ऐंड इम्युनॉलजी में कार्यरत हैं. उन्हें इनोवेटिव यंग बायोटेक्नोलॉजिस्ट अवार्ड (DBT-IYBA 2015), भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी द्वारा INSA मेडल फॉर यंग साइंटिस्ट (2010) आदि जैसे कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हो चुके हैं.

SERB महिला उत्कृष्टता पुरस्कार: एक दृष्टि

यह पुरस्कार 40 वर्ष से कम आयु की महिला वैज्ञानिक को दिया जाता है, जिन्हें विभिन्न राष्ट्रीय अकादमियों से सम्मान प्राप्त हुआ है. महिला शोधकर्ताओं को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड द्वारा 3 वर्षों के लिए 5 लाख प्रति वर्ष के अनुसंधान अनुदान की सहायता दी जाएगी.


24 फ़रवरी: केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस

प्रत्येक वर्ष 24 फ़रवरी को केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस (Central Excise Day) मनाया जाता है. यह दिवस केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के अंतर्गत केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क विभाग द्वारा मनाया जाता है. यह दिवस 24 फ़रवरी, 1944 को केन्द्रीय उत्पाद शुल्क तथा नमक क़ानून लागू किए जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य आम लोगों में उत्पाद शुल्क और सेवा शुल्क की अहमियत बताना है. देश का औद्योगिक विकास तभी संभव है जब देशवासी उत्पाद शुल्क उत्पाद कर भरते हैं, इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत को समझते हुए यह दिन मनाया जाता है.

केन्द्रीय उत्पाद शुल्क विभाग 1855 में अंग्रेज़ों द्वारा स्थापित भारत के सबसे पुराने विभाग में से एक है. वर्ष 1996 से पहले ‘केंन्द्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम’ को ‘केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और नमक अधिनियम’ के रूप में जाना जाता था.


फिल्म अभिनेता मनोज कुमार को ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ लंदन ने सम्मानित किया गया

फिल्म अभिनेता मनोज कुमार को ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ लंदन ने सम्मानित किया गया है. कुमार को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए WBR गोल्डन ऐरा ऑफ बॉलीवुड से नवाजा गया. कुमार को यह पुरस्कार वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अध्यक्ष संतोष शुक्ला, उपाध्यक्ष उस्मान खान और प्रोफेसर राजीव शर्मा ने दिया.

मनोज कुमार को भारत सरकार ने 1992 में पद्मश्री से और 2015 में दादा साहब फाल्के से सम्मानित किया था. मनोज को देशभक्ति की फिल्मों के लिए जाना जाता है. वे ‘हरियाली और रास्ता’, ‘वो कौन थी’, ‘हिमालय की गोद में’, ‘उपकार’ जैसी बड़ी हिट फिल्में दे चुके हैं.

हाल ही में संस्था ने दिलीप कुमार का भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया था. उन्हें यह अवॉर्ड वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन द्वारा उनके जन्मदिन पर प्रदान किया गया था. दिलीप कुमार को 1994 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

सतत विकास लक्ष्‍य पर नीति आयोग गुवाहाटी का सम्‍मेलन: नीति आयोग 24 से 26 फरवरी तक गुवाहाटी में सतत विकास लक्ष्‍य: पूर्वोत्‍तर राज्यों की भागीदारी, सहयोग और विकास सम्‍मेलन 2020 का आयोजन कर रहा है. सम्‍मेलन का उद्घाटन पूर्वोत्‍त्‍र राज्‍यों के सभी मुख्‍यमंत्रियों और अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा.

ईरान आम चुनाव: ईरान में कट्टरपंथियों ने आम चुनाव में जीत का दावा किया है. 290 सदस्यीय संसद में कट्टरपंथियों ने 219 सीटें प्राप्त की हैं. 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद हुए चुनावों में इस बार अब तक का सबसे कम 42.6 प्रतिशत मतदान हुआ.

भारत-न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टैस्‍ट मैच: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच दो टैस्‍ट मैचों की क्रिकेट सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन में खेला गया. इस मैच में न्‍यूजीलैंड ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूज़ीलैंड ने 2 टेस्ट की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. ये न्यूज़ीलैंड की 100वीं टेस्ट जीत है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top