चंडीगढ़ के डॉक्टर भूषण कुमार और सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट, गुजरात को कुष्ठ रोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार-2021 से सम्मानित किया गया है. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने यह पुरस्कार 13 अप्रैल को नई दिल्ली में प्रदान किया.
उपराष्ट्रपति ने कहा कि डॉक्टर भूषण कुमार और सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट दोनों ही कुष्ठ रोग के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने और पीड़ित लोगों की देखभाल के लिए निष्ठा से काम कर रहे हैं.
यह वार्षिक पुरस्कार गांधी मेमोरियल लेप्रोसी फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया था. यह सम्मान उन व्यक्तियों व संगठनों के कार्य को मान्यता और महत्व देने के लिए है जिन्होंने इस बीमारी और इससे जुड़े पूर्वाग्रहों से लड़ने के लिए अथक प्रयास किया है.
https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png00Team EduDosehttps://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.pngTeam EduDose2022-04-14 19:56:332022-04-15 20:25:35डॉक्टर भूषण कुमार और सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट को अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार