अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 के तारीखों की घोषणा, भारत में आयोजित किया जायेगा

फुटबॉल के लिए विश्व नियामक संस्था फीफा ने अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 के तारीखों की घोषणा कर दी है. नई तारीखों के मुताबिक इसका आयोजन भारत में 11 से 30 अक्टूबर, 2022 के दौरान किया जायेगा. इससे पहले इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत में 2020 में किया जाना था, परन्तु कोरोनावायरस संक्रमण के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था.

भारत में होने वाला आयोजन फीफा ने अंडर-17 महिला विश्व कप का 7वां संस्करण होगा. यह भारत में होने वाला दूसरा फीफा टूर्नामेंट होगा. इससे पहले 2017 में अंडर-17 पुरुष विश्व कप का आयोजन किया गया था.

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स 〉