EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

उद्धव ठाकरे ने महाराष्‍ट्र के 18वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली

November 28, 2019/by Team EduDose

महाराष्‍ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 28 नवम्बर को 18वें मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली. राज्‍यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह मध्‍य मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित किया गया था. शपथ ग्रहण समारोह में राज्‍यपाल ने शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस पार्टी के 2-2 नेताओं को मंत्री के रूप में भी शपथ दिलाई. राज्‍यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने मुख्‍यमंत्री ठाकरे को तीन दिसम्‍बर तक विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने को कहा है.

कालिदास कोलंबकर को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ

शपथ ग्रहण समारोह से पहले विधानसभा के विशेष अधिवेशन में आज 285 नवनिर्वाचित सदस्‍यों को अस्‍थायी अध्‍यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) कालीदास कोलांबकर ने शपथ दिलायी. पूर्व-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद राज्यपाल कोश्यारी ने BJP विधायक कालिदास कोलंबकर को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई थी.

मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ‘महा विकास अघाड़ी’ का नेतृत्व करेंगे

मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे, शिवसेना, NCP और कांग्रेस के समर्थन से हाल ही में गठित ‘महा विकास अघाड़ी’ गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद मुंबई में ‘महा विकास अघाड़ी’ गठबंधन का औपचारिक तौर पर गठन किया गया था. उद्धव ठाकरे को इस गठबंधन ने अपना नेता चुना था.

288 सीटों वाली विधानसभा में BJP 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. शिवसेना ने 56, NCP ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं. इस राज्य में सरकार बनाने के लिए न्यूनतम 145 विधायकों के समर्थन की जरूरत थी, जिसे महा विकास अघाड़ी के गठन से पूरा किया गया.

महाराष्ट्र विधानसभा में किसी भी दल को बहुमत नहीं

  1. महाराष्ट्र विधानसभा के लिए हाल ही में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुआ था. इस चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिवसेना गठबंधन ने मिलकर चुनाव लड़ा था. इस गठबंधन ने 161 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया था, किन्तु मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति नहीं बन पाने के कारण नये विधानसभा का गठन नहीं किया जा सका था.
  2. राज्य में किसी भी दल के संवैधानिक तरीके से सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होने के कारण राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 356 का इस्तेमाल करते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन की 12 नवम्बर को अनुशंसा की थी. इस अनुसंशा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दी थी.
  3. महाराष्‍ट्र में 23 नवम्बर को देवेन्‍द्र फडणवीस ने मुख्‍यमंत्री और अजित पवार ने उप-मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. शपथ ग्रहण समारोह राज्य में राष्‍ट्रपति शासन समाप्‍त करने के मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद आयोजित किया गया था. राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार के कई विधायकों के समर्थन के आश्वासन पर यह सरकार का गठन किया गया था.
  4. मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने 26 नवम्बर को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी. उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र विधान सभा में 27 नवम्बर को शक्ति परीक्षण कराने का आदेश दिया था.

उद्धव ठाकरे: एक दृष्टि

  • उद्धव ठाकरे फिलहाल विधायक नहीं हैं. मुख्यमंत्री बनने के बाद 6 महीनों के भीतर ही उन्हें विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना जरूरी होगा.
  • वह मनोहर जोशी और नारायण राणे के बाद महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री पद पर काबिज होने वाले शिवसेना के तीसरे नेता ठाकरे परिवार के पहले सदस्‍य हैं.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-11-28 23:57:402019-11-29 00:06:44उद्धव ठाकरे ने महाराष्‍ट्र के 18वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top