EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप 2019: भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, पांच पदक जीते

September 22, 2019/by Team EduDose

विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप (World Wrestling Championships) 2019 प्रतियोगिता 14 सितम्बर से 22 सितम्बर तक कजा़किस्‍तान के नूर सुल्‍तान में आयोजित किया गया. भारत ने इस प्रतियोगिता में एक रजत और चार कांस्य पदक के साथ कुल पांच पदक जीते. इसके साथ भारत के चार पहलवानों ने टोकियो ओलिंपिक-2020 के लिए भी क्वालीफाई किया. विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के इतिहास में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. भारत ने इससे पहले 2013 में तीन पदक जीते थे.

1. विनेश फोगाट ने कांस्य पदक जीता

विनेश फोगाट ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप के 53 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता. उन्होंने 18 सितम्बर को खेले गए अपने रेपचेज कांस्य पदक मुकाबले में दो बार की कांस्य पदक विजेता मिस्र की मारिया प्रेवोलार्की को 4-1 से हराकर यह पदक अपने नाम किया.

विनेश का किसी भी वर्ल्ड चैम्पियनशिप में यह पहला पदक है. विनेश ने इससे पहले राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में खिताब जीते थे लेकिन विश्व चैंपियनशिप में अभी तक पदक जीतने में नाकाम रही थीं.

2. बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक जीता

बजरंग पूनिया ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता. बजरंग ने 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में यह पदक जीता. उन्होंने कांस्य पदक के लिए हुए स्पर्धा में मंगोलिया के तुल्गा तुमुर ओचिर को 8-7 से पराजित कर यह पदक अपने नाम किया.

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बजरंग का यह तीसरा पदक था. वह इस चैंपियनशिप में तीन पदक जीतने वाले वह भारत के पहले पहलवान बन गये हैं. बजरंग ने इससे पहले 2013 में कांस्य और 2018 में रजत पदक जीता था. बजरंग ने 2018 में जकार्ता में हुए एशियाई खेल और ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ में भी स्वर्ण पदक जीता था.

3. दीपक पूनिया ने रजत पदक जीता

भारत के पहलवान दीपक पूनिया ने विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता. दीपक को 86 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में 22 सितम्बर को ईरान के हसन याजदानी चाराटी का सामना करना था, लेकिन चोट की वजह से वह मुकाबला नहीं कर पाए, जिस कारण उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

20 साल के दीपक पूनिया ने सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टेफन सेइचमुथ को 8-2 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी. दीपक मौजूदा चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान रहे.

पूनिया विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने हाल ही में जूनियर विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया था.

4. रवि दहिया ने कांस्य पदक जीता

पहलवान रवि दहिया ने भी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता. रवि सेमीफाइनल में रूस के विश्व चैंपियन जौर उगएव से हार गये थे लेकिन बाद में कांस्य पदक जीतने में सफल रहे.

5. राहुल अवारे ने कांस्य पदक जीता

भारत के राहुल बालासाहेब अवारे ने कांस्य पदक जीता. राहुल ने 61 किलोग्राम भार वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में अमेरिका के टेलर ली ग्राफ को 11-4 से पराजित कर पदक जीता. ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बावजूद राहुल तोक्यो ओलिंपिक-2020 में खेलने नहीं जा पाएंगे 61 किग्रा भार वर्ग ओलिंपिक कोटा नहीं है.

भारत के विनेश फोगाट, बरजंग पुनिया, रवि दहिया और दीपक पूनिया ने 2020 टोकियो ओलम्पिक के लिए क्‍वालीफाई किया

  1. विनेश फोगाट: विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के दौरान फोगाट ने 2020 टोकियो ओलम्पिक खेलों के लिए क्‍वालीफाई किया. उन्‍होंने 18 सितम्बर को विश्‍व चैम्पियनशिप के 53 किलोग्राम वर्ग में पूर्व रजत पदक विजेता अमरीका की सारा हिल्‍डेब्रांट को 8-2 से पराजित कर यह सफलता पाई.
  2. बजरंग पूनिया: विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में बजरंग पूनिया ने क्वार्टरफाइनल में उत्तर कोरिया के जोंग सोन को 8-1 से हरा कर ओलंपिक कोटा हासिल करने में सफलता प्राप्त की.
  3. रवि दहिया: 57 किग्रा वर्ग में रवि दहिया ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जापान के युकी ताकहाशी को 6-1 से मात देकर सेमीफाइनल के साथ-साथ ओलिंपिक कोटा भी हासिल किया.
  4. दीपक पूनिया: दीपक पूनिया ने पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं. उन्होंने सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टेफन सेइचमुथ को 8-2 से पराजित कर ओलिंपिक कोटा हासिल किया.
विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप: भारत का प्रदर्शन
  • भारत ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप अभी तक मात्र एक स्वर्ण पदक जीता है. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने 2010 में मॉस्को में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था.
  • 2013 में भारत ने इस प्रतियोगिता में तीन पदक हासिल किये थे. तब अमित दाहिया, बजरंग और संदीप तुलसी यादव ने पदक जीते थे.


होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-09-22 19:10:032019-09-23 22:46:23विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप 2019: भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, पांच पदक जीते

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top