Tag Archive for: Agriculture

विपणन वर्ष 2020-21 के लिए रबी फसलों का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य में वृद्धि

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 2020-21 विपणन वर्ष के लिए रबी फसलों का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (MSP) बढ़ाने का‍ निर्णय लिया है. गेंहू का एमएसपी 85 रुपए प्रति क्विंटल बढाकर 1925 रुपए कर दिया गया है. अब यह लागत मूल्‍य से 109 फीसदी ज्‍यादा है. इसी तरह चने के न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य में 255 रुपए, जौ के समर्थन मूल्‍य में 85 रुपए, सरसों तेल के समर्थन मूल्य में 255 रुपए और सूरजमुखी के समर्थन मूल्‍य में 270 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है.

विपणन वर्ष 2020-21 के लिए रबी फसलों का MSP

फसलप्रति क्विंटल MSPवृद्धि
गेहूं192585
जौ152585
सरसों4425225
चना4875255
कुसुभ5215270
मसूर की दाल4800325

भारत का प्रथम अंतर्राष्‍ट्रीय सहकारी व्‍यापार मेला नई दिल्‍ली में शुरू हुआ

भारत का प्रथम अंतर्राष्‍ट्रीय सहकारी व्‍यापार मेला 11 अक्टूबर को नई दिल्‍ली में शुरू हुआ. कृषि मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने इस मेले का उद्घाटन किया. इस मेले में 36 देशों के संगठन भाग ले रहे हैं. इस मेले में भारत की 150 से ज्‍यादा सहकारी समितियां हिस्‍सा ले रही हैं.

तीन दिन का यह मेला सहकारी समितियों के उत्‍पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के बड़े मंच की भूमिका निभाएगा और इससे गांवों और किसानों की समृद्धि बढ़ेगी.