वार्षिक
यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए
एडुडोज वीकली समसामयिकी और विश्व घटना चक्र में आप पाएंगे, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राज्य, खेलकूद, पुरष्कार, विज्ञान, और अर्थव्यवस्था से संवंधित वे सभी न्यूज़ और ऑनलाइन टेस्ट जिनके पूछे जाने की संभावना आगामी परीक्षाओं में है.

थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त किये गये
/by Team EduDoseथलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत 27 सितम्बर को चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (COSC) के अध्यक्ष नियुक्त किये गये. इससे पहले यह पद वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ के पास था. धनोआ 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. वर्तमान में थलसेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत वरिष्ठतम सेनाध्यक्ष हैं. जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर 2019 […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित किया
/by Team EduDoseप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 74वें सत्र को संबोधित किया. प्रधानमंत्री मोदी का संयुक्त राष्ट्र महासभा में यह दूसरा संबोधन था. पिछली बार 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था. संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदी में ही अपनी बात रखी. […]
26 सितम्बर: परमाणु हथियारों के कुल उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस
/by Team EduDoseप्रत्येक वर्ष 26 सितम्बर को परमाणु हथियारों के कुल उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Total Elimination of Nuclear Weapons) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य वैश्विक परमाणु हथियार परीक्षणों के प्रभावों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना और एक सुरक्षित दुनिया को प्राप्त करने के लिए एक कदम के […]
भारत की ट्रैक ऐंड फील्ड ऐथलीट पीटी उषा को IAAF वेटरन पिन से सम्मानित किया गया
/by Team EduDoseभारत की ट्रैक ऐंड फील्ड ऐथलीट पीटी उषा को 25 सितम्बर को विश्व ऐथलेटिक्स संचालन संस्था (The International Association of Athletics Federations) द्वारा ‘वेटरन पिन’ से सम्मानित किया गया. IAAF प्रमुख सेबेस्टियन ने दोहा में आयोजित 52वें IAAF कांग्रेस के दौरान वेटरन पिन भेंट की. एशिया से तीन खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया […]
सितम्बर माह का अंतिम बृहस्पतिवार: विश्व समुद्री दिवस
/by Team EduDoseप्रत्येक वर्ष सितम्बर के अंतिम बृहस्पतिवार को “विश्व समुद्री दिवस” (World Martitime Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस के मनाने के उद्देश्य समुद्री सुरक्षा तथा समुद्री उद्योग पर प्रकाश डालना है. इस वर्ष विश्व समुद्री दिवस का विषय (थीम) “समुद्री समुदाय में महिलाओं का सशक्तिकरण” (Empowering Women in the Maritime Community) है. […]
पंकज आडवाणी और आदित्य मेहरा की जोड़ी IBSF विश्व स्नूकर टीम चैम्पियनशिप का विजेता बना
/by Team EduDoseभारत के पंकज आडवाणी और आदित्य मेहरा की जोड़ी ने IBSF विश्व स्नूकर टीम चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है. म्यांमार के मांडले में 25 सितम्बर को खेले गये फाइनल में पंकज और आदित्य ने थाइलैंड की दूसरे नम्बर की टीम को पराजित किया. पंकज आडवाणी का यह 23वां स्वर्ण पदक है. आदित्य मेहरा का […]
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद का पुनर्गठन किया गया
/by Team EduDoseसरकार ने प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (Economic Advisory Council) का पुनर्गठन किया है. परिषद का कार्यकाल दो वर्ष का होगा और 26 सितम्बर से प्रभावी होगा. डॉक्टर बिबेक देबराय प्रधानमंत्री की पुनर्गठित आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष और रतन पी वाटल सदस्य सचिव बने रहेंगे. इनके अलावा दो अंशकालिक सदस्य होंगे. डॉक्टर आशिमा गोयल […]
क्रिस्टालिना जॉर्जीएवा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की नई प्रबंध निदेश नियुक्त की गयीं
/by Team EduDoseअंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने क्रिस्टालिना जॉर्जीएवा को अपना नया प्रबंध निदेशक तथा कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है. क्रिस्टालिना ने क्रिस्टीन लागार्द का स्थान लिया है. उनकी नियुक्ति 1 अक्टूबर 2019 से प्रभावी होगी. जॉर्जीएवा का चयन IMF के 24 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड ने किया. बुल्गालिया की जॉर्जीएवा जनवरी 2017 से विश्व बैंक […]
पहला कैरीकॉम-भारत शिखर सम्मेलन न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया
/by Team EduDoseन्यूयॉर्क में भारत-कैरिकॉम नेताओं की पहली बैठक 25 सितम्बर को हुई. इस बैठक में 15 कैरिकॉम देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया. बैठक का आयोजन भारत की पहल पर हुआ था. सेंट लूसिया के प्रधानमंत्री ने इस बैठक की अध्यक्षता की थी. प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मेलन में कैरेबियाई समुदाय के नेताओं से मुलाकता की. […]
पोनुंग डोमिंग अरुणाचल प्रदेश से लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नत होने वाली पहली महिला बनी
/by Team EduDoseमेजर पोनुंग डोमिंग अरुणाचल प्रदेश से लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नत होने वाली पहली महिला सेना अधिकारी बनी हैं. उन्हें इससे पहले अरुणाचल प्रदेश से पहला आर्मी मेजर बनने का गौरव मिला हुआ था. पोनुंग डोमिंग 2008 में लेफ्टिनेंट के रूप भारतीय सेना में दाखिल हुई थीं और साढ़े चार साल के भीतर वो […]