अरविन्‍द केजरीवाल ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल ने नये गठित विधानसभा के लिए मुख्‍यमंत्री के रूप में 16 फरवरी को शपथ ली. उपराज्‍यपाल अनिल बैजल ने दिल्‍ली के रामलीला मैदान में उन्‍हें और उनके मंत्रिमंडल के छह सदस्‍यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली के 7वें मुख्यमंत्री हैं. केजरीवाल ने अपने पिछले मंत्रिमंडल […]

जोशना चिनप्पा और सौरभ घोषाल ने 77वीं सीनियर राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप जीती

देश के शीर्ष स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा और सौरभ घोषाल ने 77वीं सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीता है. 15 फरवरी को चेन्नै में खेले गये इस प्रतियोगिता के फाइनल में जोशना चिनप्पा महिला वर्ग का और सौरभ घोषाल पुरुष वर्ग का विजेता बना. शीर्ष वरीय जोशना ने तन्वी खन्ना के खिलाफ 8-11, 11-6, 11-4, […]

प्रवासी वन्य जीवों की प्रजातियों के संरक्षण के लिए 13वां अधिवेशन गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है

‘प्रवासी वन्य जीवों की प्रजातियों के संरक्षण और संवर्धन’ के लिए संयुक्त राष्ट्र का 13वां अधिवेशन (13th Conference of Parties of the Convention on Conservation of Migratory Species of Wild Animals- CMS COP-13) भारत की मेजबानी में 15 से 22 फरवरी तक गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने […]

सुरक्षा नीति पर व्यापक विचार-विमर्श के लिये 56वां म्यूनिख़ सुरक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया

अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर व्यापक विचार-विमर्श के लिये 14-15 फरवरी को जर्मनी के म्यूनिख़ में 56वां म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (56th Munich Security Conference) आयोजित किया गया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बहुपक्षवाद को रचनात्मक राजनयिक संपर्क और आपसी समझ से ही मज़बूत […]

भारतीय शिक्षाविद गीता सेन को डैन डेविड पुरस्कार से सम्मानित किया गया

भारतीय शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्त्ता गीता सेन को प्रतिष्ठित ‘डैन डेविड पुरस्कार 2020’ से सम्मानित किया गया है. उन्हें इस पुरस्कार के “वर्तमान” श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया है. गीता सेन महिलाओं के अधिकारों, यौन स्वास्थ्य और गरीबी उन्मूलन के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है. डैन डेविड पुरस्कार: एक दृष्टि डैन डेविड पुरस्कार […]