देश की सीमाओं का इतिहास लिखे जाने की परियोजना को मंजूरी दी गयी

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देश की सीमाओं का इतिहास लिखे जाने की परियोजना को मंजूरी दी है. उन्‍होंने 17 सितम्बर को इस बारे में भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद, नेहरू स्‍मारक संग्रहालय और पुस्‍तकालय, राष्‍ट्रीय अभिलेखागार, गृहमंत्रालय, विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के विशेषज्ञों तथा वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ नई दिल्‍ली में बैठक की. इस परियोजना […]

लघु फिल्म ‘मोती बाग’ भारत से ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामित किया गया

भारत ने 92वें अकादमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर पुरस्कार) के लघु फिल्म (Documentary films) कैटिगरी में ‘मोती बाग’ (Moti Bagh) को नामित किया गया है. यह फिल्म उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल जिले के कल्जीखाल ब्लॉक स्थित सांगुड़ा गांव के 83 वर्षीय किसान विद्यादत्त शर्मा पर बनी है. मोती बाग: एक दृष्टि मोती बाग को केरल में आयोजित […]

बोस्टन के भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में नीना गुप्ता ने दो पुरस्कार जीते

बोस्टन के भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (India International Film Festival of Boston) में अभिनेत्री नीना गुप्ता ने दो पुरस्कार जीतने में सफलता पाई है. उनहोंने ‘बधाई हो’ फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता जबकि उनकी फिल्म ‘द लास्ट कलर’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया. फिल्म ‘बधाई हो’ के निर्देशक अमित शर्मा […]

अंजलि सिंह विदेश में किसी भी भारतीय दूतावास में नियुक्त भारत की पहली महिला सैन्य राजनयिक बनीं

विंग कमांडर अंजलि सिंह ने हाल ही में रूस में भारतीय दूतावास में ‘डिप्टी एयर अताशे’ के रूप में पदभार संभाला. उन्हें विदेश में किसी भी भारतीय मिशन में सैन्य राजनयिक के रूप में तैनात होने वाली पहली महिला भारतीय सशस्त्र बल अधिकारी होने का गौरव प्राप्त हुआ है. अंजलि सिंह भारतीय वायुसेना में एयरोनॉटिकल […]

सरदार सरोवर बांध उच्‍चतम स्‍तर 138.68 मीटर तक भर जाने के उपलक्ष्य पर नमामि देवी नर्मदे महोत्‍सव मनाया जा रहा है

गुजरात में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध अपनी उच्‍चतम स्‍तर 138.68 मीटर तक पूरा भर जाने की के उपलक्ष्‍य में राज्‍य में नमामि देवी नर्मदे महोत्‍सव मनाया जा रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 सितम्बर को नर्मदा जिले में केवडि़या स्थित बांध स्‍थल का दौरा किया. सरदार सरोवर बांध की […]