पहला आकाशीय अभ्यास ‘अंतरिक्ष अभ्यास-2024’ का आयोजन किया
भारत ने 11 से 13 नवंबर 2024 तक पहला आकाशीय अभ्यास ‘अंतरिक्ष अभ्यास-2024’ का आयोजन किया था. यह आयोजन एकीकृत रक्षा कार्मिक मुख्यालय की रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी (Defence Space Agency) ने किया था. इस अभ्यास का उद्देश्य नवीनतम अंतरिक्ष-आधारित तकनीकों का उपयोग कर देश के सशस्त्र बलों की तत्परता और क्षमताओं को मजबूत करना था. […]
