आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव

हाल ही में संपन्न 18वीं लोकसभा के चुनाव के साथ दौरान आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी कराए गए थे.

अरुणाचल प्रदेश

  • अरुणाचल प्रदेश में 60 सदस्यीय विधान सभा है. हालाँकि, चुनाव 50 सीटों के लिए हुआ था, क्योंकि पेमा खांडू सहित 10 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे.
  • जिन 50 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें से भाजपा ने 36 सीटें जीतीं, जिससे उसकी विधान सभा में सीटों की कुल संख्या 46 हो गई.
  • पेमा खांडू पहले कांग्रेस पार्टी में थे और 2016 में वे अपने 43 विधायकों के साथ कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, तब से भाजपा राज्य में सत्ता में है.

सिक्किम

  • मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम कांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 2024 सिक्किम विधान सभा चुनाव में भारी जीत हासिल की. एसकेएम ने 32 विधानसभा सीटों में से 31 सीटें जीतीं.
  • सिक्किम के पांच बार के मुख्यमंत्री और आठ बार के विधायक सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पवन कुमार चामलिंग, पोकलोक कामरंग और नामचेयबंग दोनों विधानसभा क्षेत्रों से हार चुनाव गए.
  • पवन चामलिंग 1994 से 2019 तक सिक्किम के मुख्यमंत्री थे. पवन चामलिंग भारत के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहें है. बीजू जनता दल के नवीन पटनायक और ओडिशा के निवर्तमान मुख्यमंत्री, भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहें हैं.

ओडिशा

  • ओडिशा में भाजपा को 78 विधानसभा सीटों पर जीत मिली. सत्तारुड़ बीजद को 51, कांग्रेस को 14 और अन्य को 4 सीटों पर जीत मिली. ओडिशा विधानसभा में कुल 147 सीटें हैं. सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 74 सीटों की जरूरत है.
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपनी विधानसभा सीट से भी चुनाव हार गए. बीते 24 साल से ओडिशा की सत्‍ता में काबित सीएम पटनायक अब तक एक भी बार चुनाव नहीं हारें थे.

आंध्र प्रदेश

  • आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी)-भाजपा गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है. टीडीपी सबसे बड़ी पार्टी बनी और 135 सीटें जीतीं. वहीं JnP को 21 और भाजपा को 8 सीटें मिली. सत्तारुड YSRCP को 11 सीटें मिलीं.
  • आंध्र प्रदेश विधानसभा में कुल 175 सीटें हैं. सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 88 सीटों की जरूरत है.