EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1-2 जून 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अर्थव्यवस्था की वृद्धि से संबंधित आंकड़े जारी, 2021-22 में वृद्धि दर 8.7 प्रतिशत

केंद्र सरकार के सांख्यिकी मंत्रालय ने भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि से संबंधित आंकड़े 31 मई को जारी किये थे. इन आंकड़े के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 8.7 प्रतिशत रही थी. और इस प्रकार भारत दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गई है.

वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 8.7 प्रतिशत रही थी. यह सरकार की तरफ से जारी 8.9 प्रतिशत के विकास दर के अनुमान से कम है. वित्त वर्ष 2020-21 में विकास दर -6.6 प्रतिशत रही थी. पढ़ें पूरा आलेख…»

चीन को पीछे छोड़ अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना

वाणिज्य मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2021-22 में हुए द्विपक्षीय व्यापार के आंकड़े हाल ही में जारी किये थे. इन आंकड़ों के अनुसार अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है. भारत के साथ व्यापार के मामले में अमेरिका ने चीन को पीछे छोड़ा है.

2021-22 में अमेरिका और भारत का द्वपिक्षीय व्यापार बढ़कर 119.42 अरब डॉलर पर पहुंच गया. 2020-21 में यह आंकड़ा 80.51 अरब डॉलर का था. पढ़ें पूरा आलेख…»


75वां कान फिल्‍मोत्‍सव 2022: फिल्म ट्राएंगल ऑफ़ सैडनेस को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

75वां कांस फिल्म समारोह (75th Cannes Film Festival 2022) 17 मई से 28 मई तक फ्रांस के ग्रैंड लुमियर थिएटर में आयोजित किया गया था. यह इस फिल्‍मोत्‍सव का 75वाँ आयोजन था.

पुरस्कार विजेताओं का चयन फ्रांसीसी अभिनेता विन्सेंट लिंडन की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय जूरी ने किया था. इस जूरी में भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी शामिल थी.

इस समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘पाल्म-डे ओर’ (The Palme d’Or) रूबेन ओस्टलंड द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ट्राएंगल ऑफ़ सैडनेस’ (Triangle of Sadness) को दिया गया.

भारतीय फिल्‍म निर्माता शौनक सेन को इस महोत्‍सव में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के लिए ‘लोए द् ओर’ (L’Oeil d’Or) पुरस्‍कार दिया गया है. शौनक सेन को यह पुरस्‍कार उनके वृत्‍तचित्र ‘ऑल दैट ब्रीद्ज़’ (All That Breathes) के लिए दिया गया है. पढ़ें पूरा आलेख…»


प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम को 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी

सरकार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) को 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दी है. अब यह कार्यक्रम पन्द्रहवें वित्त आयोग की अवधि वर्ष 2021-22 से वर्ष 2025-26 तक जारी रहेगा. इसके लिए लगभग 13.54 हजार करोड रुपये का परिव्यय स्वीकृत किया गया है.

सरकार ने इस योजना को संशोधित करने का निर्णय लिया है. इसके अनुसार विनिर्माण इकाइयों के लिए अधिकतम परियोजना लागत 25 लाख डॉलर से बढ़ाकर 50 लाख डॉलर और सेवा इकाइयों के लिए 10 लाख डॉलर से बढ़ाकर 20 लाख डॉलर कर दी है.

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम: एक दृष्टि

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय इस कार्यक्रम को लागू कर रहा है. इसका उद्देश्य गैर-कृषि क्षेत्र में छोटे उद्यम लगाकर बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना है.

वर्ष 2008-09 में यह कार्यक्रम लागू होने के बाद से 7.80 लाख सूक्ष्म उद्यमों को 20 हजार करोड रुपये की सब्सिडी दी गई है. इससे लगभग 64 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं.


कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने की वैश्विक पहल ‘फर्स्ट मूवर्स कोलिशन’ में शामिल हुआ भारत

भारत कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने की वैश्विक पहल ‘फर्स्ट मूवर्स कोलिशन’ (First Movers Coalition) में शामिल हुआ है. यह पहल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन और विश्व आर्थिक फोरम (WEF) द्वारा COP26 में शुरू की गई थी.

फर्स्ट मूवर्स कोलिशन: मुख्य बिंदु

  • इस पहल का उद्देश्य भारी उद्योगों और लंबी दूरी वाले परिवहन क्षेत्रों में कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना है. इस पहल के लक्षित क्षेत्रों में एल्यूमीनियम, विमानन, रसायन, कंक्रीट, शिपिंग, स्टील और ट्रकिंग शामिल हैं.
  • वैश्विक स्तर पर कार्बन उत्सर्जन में भारी उद्योगों और लंबी दूरी के परिवहन क्षेत्रों की भागीदारी 30 प्रतिशत है. इन क्षेत्रों में उत्सर्जन मध्य शताब्दी तक लगभग 50% तक बढ़ जाने की उम्मीद है.
  • भारत के अलावा, डेनमार्क, इटली, जापान, नॉर्वे, सिंगापुर, स्वीडन और यूके इस गठबंधन में शामिल हुए हैं.

1 जून: विश्व दुग्ध दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस आर्थिक विकास, आजीविका और पोषण में दुग्ध उत्पादों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति लोगों में जागरुकता फ़ैलाने के लिए मनाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2022 के विश्व दूध दिवस का मुख्य विषय (थीम)- “जलवायु परिवर्तन संकट की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करना और इस बात पर प्रकाश डालना है कि डेयरी उद्योग ग्रह पर अपने प्रभाव को कैसे कम कर सकता है” है.


31 मई: विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 31 मई को ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ (World No-Tobacco Day) मनाया जाता है. इस दिवस के मानाने का उद्देश्य देश और दुनिया भर में तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दे कर लोगों को जागरूक करना है.

WHO ने इस वर्ष यानी 2022 में इस दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘जहरीले हो रहे हमारे ग्रह’ (Poisoning our planet) रखा था.


30 मई: गोवा स्थापना दिवस

प्रत्येक वर्ष 30 मई को गोवा अपना स्थापना दिवस (Goa Statehood Day) मनाता है. यह दिवस गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. 1987 में इसी दिन गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था.
भारतीय संसद ने 1963 में 12वें संविधान संशोधन पारित कर गोवा को भारत में आधिकारिक रूप से शामिल किया था. इस संविधान संशोधन के द्वारा गोवा, दमन व दिउ तथा दादरा व नगर हवेली को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया था. 30 मई 1987 को गोवा को दमन व दिउ से अलग करके गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था. गोवा देश का 25वां राज्य बना था. गोवा से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत के उपराष्‍ट्रपति तीन देशों की यात्रा पर

उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू तीन देशों- गेबॉन, सेनेगल और कतर की यात्रा पर हैं. उपराष्‍ट्रपति के साथ एक उच्‍च स्‍तरीय शिष्‍टमंडल भी गया है जिसमें स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री डॉ. भारती पवार, तीन सांसद- सुशील कुमार मोदी, विजयपाल सिंह तोमर और पी रवीन्‍द्रनाथ शामिल हैं.

यूरोपीय संघ ने रूस से तेल आयात पर प्रतिबंध पर सहमति व्‍यक्‍त की

यूरोपीय संघ के नेताओं ने इस वर्ष के अंत तक रूस से अधिकांश तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने पर सहमति व्‍यक्‍त की है. सहमति के अंतर्गत रूस से तेल आयात के दो तिहाई से भी अधिक पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. इससे रूस से लगभग 90 प्रतिशत तेल आयात प्रभावित होगा.

पार्श्‍व गायक कृष्‍णकुमार कुन्‍नत का निधन

केके के नाम से लोकप्रिय पार्श्‍व गायक कृष्‍णकुमार कुन्‍नत का निधन हो गया है. वे 53 वर्ष के थे. कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान अचानक गिरने के बाद केके को अस्‍पताल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दिल्‍ली में जन्‍मे केके ने हिन्‍दी, तमिल, तेलगू, कन्‍नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली, असमी और गुजराती भाषाओं में कई गीत गाए.

निशानेबाजी विश्‍व कप 2022 का अजरबैजान के बाकू में आयोजन

ISSF निशानेबाजी विश्‍व कप 2022 का आयोजन 27 मई से 7 जून तक अजरबैजान के बाकू में खेला जा रहा है. इस प्रतियोगिता में भारत की एलावेनिल वलारिवन, रमिता और श्रेया अग्रवाल की टीम ने 10 मीटर एयर राइफल स्‍पर्धा का स्‍वर्ण पदक जीत लिया है. फाइनल में भारतीय महिला टीम ने डेनमार्क को पराजित किया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top