EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
29-31 मई 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

राजस्थान रॉयल्स को पराजित कर गुजरात टाइटंस IPL 2022 क्रिकेट का विजेता बना

IPL 2022 क्रिकेट का खिताब गुजरात टाइटंस (GT) ने जीत लिया. 29 मई को खेले गये फाइनल में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से पराजित कर खिताब विजेता बना. यह मैच गुजरात में अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था.

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स पहले खेलते हुए 9 विकेट खोकर 130 रन बनाये थे। इसके जवाब से गुजरात टाइटंस ने 3 विकेट खोकर 18.1 ओवरों लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. पढ़ें पूरा आलेख…»

गांधीनगर में विश्‍व के पहले नैनो तरल यूरिया संयंत्र का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 28 मई को गुजरात में नैनो तरल यूरिया संयंत्र का उद्घाटन किया. यह विश्‍व का पहला नैनो तरल यूरिया संयंत्र है जो गांधीनगर के कलोल में लगाया गया है. यह संयंत्र इफको (IFFCO) द्वारा शुरू किया गया है.

175 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया इस अति आधुनिक नैनो फर्टिलाइजर प्लांट से किसानों को फसल की पैदावार बढ़ाने में मदद मिलेगी. इस प्लांट से प्रतिदिन 500 मिली लीटर नैनो तरल यूरिया की करीब डेढ़ लाख बोतलों का उत्पादन किया जाएगा. पढ़ें पूरा आलेख…»


लवलीना बोरगोहेन IBA एथलीट कमेटी की अध्यक्ष चुनी गईं

अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (IBA) ने भारतीय महिला बॉक्सर (मुक्केबाज) लवलीना बोरगोहेन को IBA एथलीट समिति की अध्यक्ष और भारतीय मुक्केबाज शिव थापा को सदस्य के रूप में चुना गया है.

लवलीना को 2022 महिला विश्व चैम्पियनशिप में हुए चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा वोट मिले थे और इस तरह उन्हें बोर्ड की अध्यक्ष के रूप में चुना गया है.

लवलीना बोरगोहेन टोक्यो ओलंपिक 2021 की कांस्य पदक विजेता हैं. ओलंपिक में पदक जीतने वाली वह तीसरी भारतीय मुक्केबाज हैं. इससे पहले विजेंदर सिंह (2008 कांस्य)  और एमसी मैरी कॉम (2012 कांस्य) ने ओलंपिक में यह उपलब्धि प्राप्त की थी.


अंतर्राज्यीय परिषद का पुनर्गठन किया गया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अध्यक्ष

सरकार ने हाल ही में अंतर्राज्यीय परिषद (ISC) का पुनर्गठन किया है. इस परिषद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अध्यक्ष और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और 16 केंद्रीय मंत्री सदस्य हैं.

राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, वीरेंद्र कुमार, हरदीप सिंह पुरी, नितिन गडकरी, एस जयशंकर, अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, प्रल्हाद जोशी, अश्विनी वैष्णव, गजेंद्र सिंह शेखावत, किरेन रिजिजू और भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्रियों में शामिल हैं.

सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित की अध्यक्षता में अंतर्राज्यीय परिषद की स्थायी समिति का भी पुनर्गठन किया है. आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस समिति के सदस्य होंगे. सदस्यों में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, वीरेंद्र कुमार और गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल होंगे.

अंतर्राज्यीय परिषद: एक दृष्टि

  • न्यायमूर्ति आरएस सरकारिया की अध्यक्षता में वर्ष 1988 में गठित आयोग ने अंतर्राज्यीय परिषद स्थापित किये जाने की सिफारिश की थी.
  • अंतर्राज्यीय परिषद के अध्यक्ष, प्रधानमंत्री और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री इसके सदस्य होते हैं. विधानसभा नहीं रखने वाले केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासक इसके सदस्य होते हैं. इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री द्वारा मनोनीत केंद्रीय मंत्रिपरिषद में कैबिनेट रैंक के छह मंत्री भी इसके सदस्य होते हैं.
  • अंतर्राज्यीय परिषद का कार्य देश में सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने और उसका समर्थन करने के लिये एक मज़बूत संस्थागत ढाँचा तैयार करना है. अंतर्राज्यीय परिषद में केंद्र-राज्य तथा अंतर-राज्य संबंधों के सभी लंबित मुद्दों पर विचार किया जाता है. परिषद की एक वर्ष में कम-से-कम तीन बार बैठक हो सकती है.
  • अंतर्राज्यीय परिषद का एक स्थायी समिति भी होता है. स्थायी समिति की स्थापना वर्ष 1996 में परिषद के विचारार्थ मामलों के निरंतर परामर्श और प्रसंस्करण के लिये की गई थी. इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अध्यक्ष और पांच केन्द्रीय मंत्री सदस्य होते हैं.

भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास ‘बोंगोसागर’ आयोजित किया गया

भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘बोंगोसागर’ का आयोजन 24 से 27 मई तक किया गया था. यह बोंगोसागर अभ्यास का तीसरा संस्करण जो दो चरणों में बंगाल की उत्तरी खाड़ी में आयोजित किया गया था.

इस नौसैनिक अभ्यास का प्रथम चरण ‘बंदरगाह चरण’ 24 से 25 मई तक, जबकि इसका दूसरा चरण ‘समुद्र चरण’ 26 से 27 मई तक आयोजित किया गया था. इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच संयुक्त परिचालन कौशल विकसित करना था.

इस अभ्यास में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व स्वदेश निर्मित अपतटीय गश्ती पोत सुमेधा और गाइडेड मिसाइल कार्वेट कोरा ने किया. गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट बीएनएस अली हैदर और अबू उबैदा ने बांग्लादेश नौसेना का प्रतिनिधित्व किया.


ISSF जूनियर विश्‍व कप निशानेबाजी प्रतियोगिता: भारत पहले स्थान पर

ISSF जूनियर विश्‍व कप (ISSF WORLD CUP JUNIOR) 2022 निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारतीय दल ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है.

भारत ने 13 स्वर्ण, 15 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 33 पदक जीते. 4 स्वर्ण, 2 रजत और 5 स्वर्ण सहित 11 पदकों के साथ इटली दूसरे स्थान पर रहा. पोलैंड ने पदक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया. उसने 4 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते.

ISSF जूनियर विश्‍व कप 2022

ISSF जूनियर विश्‍व कप 2022, 9 मई से 20 मई तक जर्मनी के सुहल में खेला गया था. इस प्रतियोगिता में भारतीय दल का नेतृत्व निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने किया था.


अनवर हुसैन को WTO की समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

भारतीय प्रतिनिधि अनवर हुसैन शेख को विश्व व्यापार संगठन (WTO ) में तकनीकी बाधाओं की समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वह दस साल बाद समिति की अध्यक्षता करने वाले भारतीय प्रतिनिधि हैं. वह मेक्सिको की एलिसा मारिया ओल्मेडा डी एलेजांद्रो का स्थान लेंगे.

विश्व व्यापार संगठन की परिषदें और समिति आधिकारिक तौर पर अपने स्वयं के अध्यक्ष का चुनाव करती हैं. WTO के सदस्य 23 मई, 2022 को 14 सहायक निकायों के अध्यक्षों के नामों की सूची पर अनौपचारिक सहमति पर पहुंचे.

विश्व व्यापार संगठन: एक दृष्टि

विश्व व्यापार संगठन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार नियमों से संबंधित वैश्विक संगठन है. यह वैश्विक निर्यात और आयात के लिए नियम तैयार करता है और व्यापार से संबंधित मुद्दों पर देशों के बीच विवादों पर निर्णय लेता है. भारत सहित 164 देश इसके सदस्य हैं. भारत 1995 से इसका सदस्य है.


प्राची यादव ने दिव्यांग जनों के ICF नौकायन विश्व कप में कांस्य पदक जीता

प्राची यादव ने दिव्यांग जनों के ICF नौकायन विश्व कप में कांस्य पदक जीता है. वे नौकायन विश्व कप पदक जीतने वाली पहली दिव्यांग भारतीय हैं. प्राची ने एक मिनट चार सेकंड और 71 मिली सेकंड का समय लिया.

इस प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया की सुजान सीपेल प्रथम स्थान पर रही. कनाडा की ब्रायना हेनेसी दूसरे स्थान पर रही.

यह प्रतियोगिता 26 मई से 29 मई तक पोलैंड के पॉज़्नान में खेला गया था. भारत ने इस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

उज्जैन में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की 59वीं महासभा

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने 29 मई को उज्जैन में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की 59वीं महासभा का शुभारंभ किया. श्री कोविन्द उज्जैन में सरकारी आयुर्वेद महाविद्यालय के भवन का भी उद्घाटन किया.

17वां मुंबई अंतरराष्‍ट्रीय वृत्‍तचित्र, लघु फिल्‍म और एनिमेशन फिल्‍म समारोह

17वां मुंबई अंतरराष्‍ट्रीय वृत्‍तचित्र, लघु फिल्‍म और एनिमेशन फिल्‍म समारोह 29 मई से 4 जून तक मुंबई में आयोजित किया जा रहा. इस द्विवार्षिक समारोह के लिए 30 देशों से 808 फिल्‍में प्राप्‍त हुई हैं. सामारोह की सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म को ‘गोल्‍डन कॉन्‍च अवार्ड’ दिए जाएंगे.

शौनक सेन को कान फिल्‍म महोत्‍सव में ‘लोए द् ओर, पुरस्‍कार

भारतीय फिल्‍म निर्माता शौनक सेन को कान फिल्‍म महोत्‍सव में ‘लोए द् ओर’ पुरस्‍कार दिया गया है. शौनक सेन को यह पुरस्‍कार उनके वृत्‍तचित्र ‘ऑल दैट ब्रीद्ज़’ के लिए दिया गया है.

भारतीय निर्यातकों और विदेशी खरीदारों के लिए एक वेबसाइट

वाणिज्‍य और उद्योग राज्‍य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भारतीय निर्यातकों और विदेशी खरीदारों के लिए एक वेबसाइट (Indian Business Portal.in) की शुरूआत की है. इस पोर्टल से छोटे और मझोले निर्यातक, कारीगर और किसान अपने उत्‍पाद बेचने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच का लाभ उठा सकेंगे.

रक्षामंत्री ने पनडुब्‍बी INS खंडेरी के काम-काज की समीक्षा की

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने स्कॉर्पियन श्रेणी की पनडुब्‍बी INS खंडेरी के काम-काज की समीक्षा की. मुंबई में मझगांव गोदी में बनी इस पनडुब्‍बी ने सितम्‍बर 2019 से काम करना शुरू किया था. भारतीय नौसेना के पास स्कॉर्पियन श्रेणी की चार पनडुब्बियां हैं.

उत्‍तराखंड में समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए सम‍िति

उत्‍तराखंड सरकार ने राज्‍य में समान नागरिक संहिता लागू करने का मसौदा तैयार करने के लिए पांच सदस्‍यों की  सम‍िति गठि‍त की है. उच्‍चतम न्‍यायालय की अवकाश-प्राप्‍त न्‍यायाधीश रंजना देसाई समिति की अध्यक्ष होंगी.

दो कार्डिनल भारत से शामिल किए जाएंगे

पोप फ्रांसिस ने कहा कि वे 27 अगस्‍त को 21 नए कार्डिनल नियुक्‍त करेंगे. इनमें दो कार्डिनल भारत से शामिल किए जाएंगे. कार्डिनल विश्‍व भर में गिरजाघरों का प्रतिनिधित्‍व करते हैं. इनमें विभिन्‍न संस्‍कृतियों और परिवेश से संबंधित व्‍यक्‍त‍ि शामिल होंगे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top