EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
21-22 मई 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

राष्ट्रपति ने जमैका तथा सेंट विंसेंट और ग्रेनेडीन्‍स की यात्रा संपन्न की

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 14 से 21 मई तक जमैका तथा सेंट विंसेंट औऱ ग्रेनेडीन्‍स की यात्रा पर थे. यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन दो कैरेबियाई देशों की पहली यात्रा थी.

राष्‍ट्रपति कोविंद की दोनों देशों की यह यात्रा खास है क्योंकि यह दोनों देश कैरेबियन क्षेत्र में काफी अहम स्‍थान रखते हैं. इन देशों राज्‍य प्रमुख स्‍तर की यह पहली यात्रा भारत और कैरिबियन क्षेत्र के बढते परस्‍पर संबंधों की प्रतीक हैं.

जमैका

  • राष्ट्रपति 14 से 18 मई तक जमैका में थे. इस दौरान उन्होंने जमैका के गवर्नर जनरल सर पैट्रिक एलन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की.
  • जमैका और भारत के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं. राष्ट्रपति की यह यात्रा भारत और जमैका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुई.
  • राष्‍ट्रपति राम नाथ‍ कोविन्‍द ने 17 मई को जमैका की संसद के दोनों सदनों की संयुक्‍त बैठक को संबोधित किया. उन्होंने जमैका के प्रधानमंत्री एन्‍ड्रयू होलनैस से मुलाकात भी की.

सेंट विंसेंट औऱ ग्रेनाडीन्स (एसवीजी)

  • श्री कोविंद 18 मई से 21 मई तक सेंट विंसेंट औऱ ग्रेनाडीन्स (एसवीजी) की यात्रा पर थे. इस दौरान श्री कोविंद सेंट विंसेंट औऱ ग्रेनाडहन्स की गवर्नर जनरल सूसन डौगन और प्रधानमंत्री डॉ. रॉल्फ गोंजाल्विस सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी भेंट की.
  • सांस्कृतिक और एतिहासिक रूप से भी भारत सेंट विंसेंट और ग्रेनेडीन्स से जुड़ा हुआ है. भारतीय मूल के लोग 19वीं शताब्दी में गिरमिटिया मजदूर के रूप में इस द्वीप पर लाए गए थे. उन व्यक्तियों के वंशज अब स्थानीय समुदाय का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.
  • यात्रा के दूसरे दिन कल वहां की गवर्नर जनरल डेम सुज़न डॉगन से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की.
  • दोनों पक्षों ने कर संग्रह से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान और सहयोग तथा प्राचीन कालडेर समुदाय के उन्नयन की परियोजना के लिए सहमति पत्र पर भी हस्ताक्षर किए.

जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग का चुनाव क्षेत्रों से संबधित आदेश लागू

जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग का चुनाव क्षेत्रों से संबधित आदेश 20 मई से लागू हो गया. केन्द्र सरकार की ओर से इसी दिन इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी.

परिसीमन आयोग की अध्यक्षता सेवानिवृत न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई ने की. आयोग में पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चन्द्र और जम्मू-कश्मीर के चुनाव आयुक्त केके गुप्ता भी शामिल थे.

जम्मू कश्मीर परिसीमन आयोग की रिपोर्ट: मुख्य बिंदु

  • राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अनुसार विधानसभा की 7 सीटें बढ़ाई जानी हैं. इससे विधानसभा में सदस्यों की संख्या 83 से बढ़कर 90 की जानी हैं. परिसीमन आयोग ने जम्मू संभाग में 6 व कश्मीर संभाग में 1 विधानसभा सीट को बढ़ाया है.
  • केंद्र शासित प्रदेश बनने से पहले विधानसभा में सीटों की संख्या 87 थी जिसमें चार सीटें लद्दाख की थीं. लद्दाख के अलग होने से 83 सीटें रह गईं, जो बढ़ने के बाद 90 हो जाएंगी. आयोग ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के लिए आरक्षित 24 सीटों का परिसीमन नहीं किया है.
  • पहली बार अनुसूचित जनजाति के लिए जम्मू कश्मीर में 9 विधानसभा सीटों को आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति के लिए पहले की तरह ही 7 विधानसभा सीटें आरक्षित रखी गई हैं. दो सीटों पर कश्मीर पंडित समुदाय और पीओजेके विस्थापितों के सदस्यों को मनोनीत किया जाएगा.
  • जम्मू-कश्मीर की लोकसभा सीटों में भी परिसीमन आयोग ने फेरबदल किया है. अब कश्मीर व जम्मू दोनों संभागों के हिस्से ढाई-ढाई लोकसभा सीटें (कुल 5 सीट) होंगी. पहले जम्मू संभाग में उधमपुर डोडा व जम्मू तथा कश्मीर में बारामुला, अनंतनाग व श्रीनगर की सीटें थीं. प्रत्येक लोकसभा सीट में 18 विधानसभा सीटें होंगी.

क्या होता है परिसीमन?

  • विधायी निकाय वाले क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों की सीमा तय करने की प्रक्रिया परिसीमन कहलाती है. केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद प्रदेश में एक बार फिर परिसीमन के लिए आयोग बनाया गया है. इस बार सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जज रंजना प्रकाश देसाई इस आयोग के अध्यक्ष हैं.
  • जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार परिसीमन 1995 में हुआ था. उस समय जम्मू-कश्मीर में 12 जिले और 58 तहसीलें हुआ करती थीं. वर्तमान में प्रदेश में 20 जिले हैं और 270 तहसील हैं. पिछला परिसीमन 1981 की जनगणना के आधार पर हुआ था. इस बार परिसीमन 2011 की जनगणना के आधार पर किया गया है.

निर्वाचन आयोग ‘चुनावी सत्यनिष्ठा पर लोकतंत्र समूह’ का नेतृत्व करेगा

भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने ‘चुनावी सत्यनिष्ठा पर लोकतंत्र समूह’ का नेतृत्व करने की बात कही है. इसके तहत निर्वाचन आयोग 100 लोकतांत्रिक देशों की साझेदारी से विभिन्न देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के साथ अपने अनुभव और विशेषज्ञता को साझा करेगा.

मुख्य बिंदु

  • चार सदस्यीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे से मुलाकात की थी. इसमें चुनाव आयोग से अनुरोध किया गया था कि वह दुनिया भर में चुनाव प्रबंधन निकायों को प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण कार्यक्रम और ऐसे अन्य निकायों की जरूरतों के अनुसार तकनीकी परामर्श प्रदान करें.
  • निर्वाचन आयोग ने बताया कि ‘लोकतंत्र के लिए शिखर सम्मेलन’ के तहत भारत से ‘चुनावी सत्यनिष्ठा पर लोकतंत्र समूह’ का नेतृत्व करने का अनुरोध किया गया. इसके साथ ही दुनिया के अन्य लोकतंत्रों के साथ अपने ज्ञान, तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभवों को साझा करने का आह्वान किया गया.
  • निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया गया कि वह दुनियाभर में चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) को प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रम और ऐसे अन्य निकायों की जरूरतों के अनुसार तकनीकी परामर्श प्रदान करे.
  • भारत के नेतृत्व वाले समूह में साझेदार बनने के लिए न्यूजीलैंड, फिनलैंड और यूरोपीय संघ ने रुचि व्यक्त की है और अन्य इच्छुक लोकतांत्रिक देश भी इसमें शामिल हो सकते हैं.

20 मई 2021 को चौथा विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 20 मई को ‘विश्व मधुमक्खी दिवस’ (World Bee Day) मनाया जाता है. मानवीय गतिविधियों के कारण मधुमक्खी और अन्य परागणकों जैसे तितलियों, चमगादड़ और हमिंग-बर्ड का जीवन खतरे में है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य मधुमक्खी और अन्य परागणकों के महत्व, तथा संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.

मधुमक्खियां सबसे बड़ी परागणकर्ता (pollinator) हैं. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विश्व की लगभग 35% कृषि अभी भी परागणकों पर निर्भर है.

इस वर्ष यानी 2022 में विश्व मधुमक्खी दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘बी एंगेज्ड: मधुमक्खियों और मधुमक्खी पालन प्रणालियों की विविधता का उत्सव मनाना’ (Bee Engaged: Celebrating the diversity of bees and bee keeping systems) है.


21 मई: राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस, राजीव गांधी की पुण्यतिथि

भारत में प्रत्येक वर्ष 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस (National Anti-Terrorism Day) मनाया जाता है. यह दिवस पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के दिन मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के पथ से दूर रखना, शांति और मानवता का संदेश फैलाना, लोगों को जागरूक करना, एकता को बढ़ावा देना, युवाओं में देशभक्ति जगाना और आम लोगों की पीड़ा को उजागर करना है.


20 मई: विश्व मेट्रोलॉजी दिवस

प्रत्येक वर्ष 20 मई को विश्व मेट्रोलॉजी दिवस (World Metrology Day ) मनाया जाता है.  इस दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य मेट्रोलॉजी, माप के विज्ञान और इसके अनुप्रयोग के बारे में जागरूकता पैदा करना है. यह दिन वैज्ञानिक क्षेत्रों, नवाचार, उद्योगों, व्यापार और अन्य क्षेत्रों में मेट्रोलॉजी के उपयोग पर प्रकाश डालता है.

विश्व मेट्रोलॉजी दिवस 2022 का मुख्य विषय (theme) ‘डिजिटल युग में मेट्रोलॉजी’ (Metrology in the Digital Era) है.

विश्व मेट्रोलॉजी दिवस का इतिहास

विश्व मेट्रोलॉजी दिवस मीटर कन्वेंशन (Metre Convention) पर हस्ताक्षर करने की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. इस कन्वेंशन पर 20 मई 1875 को हस्ताक्षर किया गया था.

कन्वेंशन ने माप के विज्ञान और इसके औद्योगिक, वाणिज्यिक और सामाजिक अनुप्रयोगों में वैश्विक सहयोग के लिए रूपरेखा निर्धारित की थी.


21 मई: अन्तर्राष्ट्रीय चाय दिवस, संयुक्त राष्ट्र ने भारत की पहल पर घोषित किया है

प्रत्येक वर्ष 21 मई को अन्तर्राष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य चाय मजदूरों की काम की स्थिति, मजदूरों के अधिकार, दिहाड़ी, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चर्चा को भी प्रोत्साहित करना है.

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस एक आदर्श वाक्य के साथ मनाया जाता है जो ‘फील्ड से लेकर कप तक’ (From Field to Cup) है. अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस 2022 की थीम ‘दुनिया भर में चाय का जश्न मनाना’ (Celebrating Tea Around The World) है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

तोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन

क्वाड देशों (भारत, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और जापान) का शिखर सम्मेलन 24 मई को जापान के तोक्यो में आयोजित किया जा रहा है. इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भाग लेंगे.

ए.टी.एम्‍स में कार्डलेस नकद निकासी सुविधा प्रदान कराने का निर्देश

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों और एटीएम ऑपरेटरों को सभी ए.टी.एम्‍स में कार्डलेस नकद निकासी सुविधा प्रदान कराने का निर्देश दिया है. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम से कहा गया है कि वह सभी बैंकों और ए.टी.एम. नेटवर्क्‍स को एकीकृत भुगतान इंटरफेस-UPI से जोड़ने में सहायता प्रदान करे.

मुजीब-द मेकिंग ऑफ द नेशन फिल्म का ट्रेलर जारी

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और बंगलादेश के सूचना मंत्री डॉ. हसन महमूद ने मिलकर भारत और बांगलादेश द्वारा बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान पर संयुक्त रूप से बनाई गई फीचर फिल्म का ट्रेलर जारी किया. श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का नाम मुजीब- द मेकिंग ऑफ द नेशन है. भारत और बांगलादेश की ओर से संयुक्त रूप से निर्मित यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर बनी है.

जी-7 ने यूक्रेन को वित्तीय सहायता देने पर सहमति व्यक्त की

विश्व के सात प्रमुख देशों के समूह जी-7 ने यूक्रेन को वित्तीय सहायता देने पर सहमति व्यक्त की है. जर्मनी में जी-7 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि रूस के विरुद्ध संघर्ष में आवश्यकता पूरी करने के लिए यूक्रेन को आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं. इससे पहले अमरीका की सीनेट ने यूक्रेन को 40 अरब डॉलर की सहायता की मंजूरी दी. इसमें सैन्य, आर्थिक और मानवीय सहायता शामिल है.

दावोस में विश्‍व आर्थिक मंच की बैठक

विश्‍व आर्थिक मंच की बैठक दावोस में 22 से 26 मई तक आयोजित किया जा रहा है. वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व करेंगे. भारत अगले वर्ष जी-20 का अध्‍यक्ष बनने जा रहा है इसलिए यह आयोजन महत्‍वपूर्ण है.

दिल्ली के गढ़ी मांडू इलाके में गौरेया ग्राम बनाया गया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गढ़ी मांडू इलाके में गौरेया ग्राम बनाया गया है, जहां प्राकृतिक आवास में पक्षियों का संरक्षण हो सकेगा. गौरेया ग्राम का मुख्य उद्देश्य गौरेया पक्षी को पारिस्थितिकी सहयोग देना है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top