EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
11-12 जनवरी 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

चीन के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया-जापान ने एक बड़े रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

चीन के खिलाफ 10 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया और जापान ने एक बड़े रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए. यह समझौता दोनों देशों की सेनाओं को एक-दूसरे के एयरबेस, बंदरगाहों, रसद और बुनियादी सुविधाओं तक गहरी पहुंच की अनुमति देता है. इस डील से इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शक्ति संतुलन को साधने में मदद मिलने की संभावना है, क्योंकि चीन बहुत तेजी से अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ा रहा है.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने ऑनलाइन एक सम्मेलन में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए. यह अमेरिका के अलावा किसी भी देश के साथ जापान द्वारा हस्ताक्षरित ऐसा पहला रक्षा समझौता है.

मुख्य बिंदु

  • ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच हुए रक्षा समझौते के कारण दोनों देशों की सेनाएं एक साथ प्रशिक्षण, अभ्यास और संचालन में भी तेजी ला सकती हैं. ऐसे में अगर भविष्य में चीन के साथ कोई युद्ध होता है तो दोनों देश एक साथ मिलकर प्रभावी और तेज जवाबी कार्रवाई भी कर सकते हैं.
  • इसका उद्देश्य कानूनी बाधाओं को खत्म करना है, ताकि एक देश के सैनिकों को प्रशिक्षण और अन्य उद्देश्यों के लिए दूसरे में प्रवेश करने की अनुमति मिल सके.
  • इंडो-पैसिफिक में चीन की बढ़ती आक्रामकता से सबसे अधिक खतरा भारत को है. ऐसे में भारत से भी अपेक्षा की जा रही है कि वह दुनिया के बाकी चीन विरोधी देशों के साथ रक्षा सहयोग को मजबूत करे.

79वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2022 की घोषणा, ‘पावर ऑफ द डॉग’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

79वें गोल्‍डन ग्‍लोब पुरस्‍कार (79th Golden Globe Awards) की घोषणा 10 जनवरी को की गयी. पुरस्कार समारोह अमेरिका के कैलिफोर्निया (लॉस एंजिलिस) में आयोजित किया गया था.

इस समारोह में फिल्म ‘पावर ऑफ द डॉग’ (The Power of the Dog) ने दो सबसे बड़े पुरस्कार जीते हैं. इस फिल्‍म को ड्रामा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और जेन कैंपियन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्‍कर मिला.

विल स्मिथ ने अपनी फिल्म किंग रिचर्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्‍कार जीता. निकोल किडमैन ने बीइंग द रिकार्डोस के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेत्री के रूप में पांचवां गोल्डन ग्लोब जीता.

गोल्डन ग्लोब पुरस्कार 2021 के मुख्य विजेताओं की सूची

  1. बेस्ट फिल्म  (ड्रामा)  —   द पॉवर ऑफ द डॉग
  2. बेस्ट फिल्म (म्यूजिकल/ कॉमेडी)    —   वेस्ट साइड स्टोरी
  3. बेस्ट एक्टर (ड्रामा)   —   विल स्मिथ (किंग रिचर्ड)
  4. बेस्ट एक्ट्रेस (ड्रामा)   —   निकोल किडमैन (बीइंग द रिकार्डोस)
  5. बेस्ट डायरेक्टर  —     जेन कैंपियन (पावर ऑफ द डॉग)

10 जनवरी: विश्‍व हिंदी दिवस

प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्‍व हिंदी दिवस (World Hindi Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस विदेशों में हिन्‍दी के प्रयोग को बढावा देने के उद्देश्‍य से मनाया जाता है. 2006 में इसी दिन पहली बार नागपुर में प्रथम विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मेलन का आयोजन किया गया था. इस सम्मेलन की स्मृति में भारत सरकार ने 2006 से 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

नई दिल्ली में स्टार्टअप इंडिया नवाचार सप्‍ताह का शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में स्टार्टअप इंडिया नवाचार सप्‍ताह का वचुर्अल माध्‍यम से शुभारंभ किया. प्रस्तावित ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स (ONDC), पहल का उल्‍लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र का परिदृश्‍य बदलेगा. इससे बडी कंपनियों और छोटे स्टार्टअप के बीच अंतर कम होगा. भारत वैश्विक नवाचार सूचकांक में 2014 में 76वें स्‍थान के मुकाबले 2021 में 46वें स्थान तक पहुंचने में सफल हुआ है.

पुद्दुचेरी में राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 12 जनवरी को स्‍वामी विवेकानंद की जयंती पर पुद्दुचेरी में 25वें राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव का उद्घाटन करेंगे. उनकी जयंती राष्‍ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है. राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव का उद्देश्‍य युवाओं को राष्‍ट्र के विकास के लिए संगठित, सक्रिय और प्रेरित करना है.

पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी को हॉकी स्टिक और गेंद का चुनाव चिन्‍ह

पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की हाल में गठित पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी को  हॉकी स्टिक और गेंद का चुनाव चिन्‍ह आवंटित किया गया है. पूर्व मुख्‍यमंत्री ने पिछले वर्ष कांग्रेस छोड़ने के बाद नवंबर में पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था.

भरत सुब्रमण्यम भारत के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने

चौदह वर्षीय भरत सुब्रमण्यम भारत के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने हैं. उन्होंने 9 जनवरी, 2022 को इटली के कैटोलिका में एक कार्यक्रम में तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर मानदंड हासिल किया. उन्होंने चार अन्य राउंड के साथ नौ राउंड से 6.5 अंक हासिल किए और इस स्पर्धा में सातवें स्थान पर रहे.

झूलन गोस्वामी ऑल वूमेन मैच आधिकारिक टीम में राजदूत नियुक्त

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) ने झूलन गोस्वामी को क्रिकेट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए अपनी ऑल वूमेन मैच आधिकारिक टीम में एक राजदूत के रूप में नियुक्त किया है. LLC सेवानिवृत्त क्रिकेटरों के लिए पेशेवर क्रिकेट लीग है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top