EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
11-12 नवम्बर 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अमरीका अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में सदस्य देश के रूप में शामिल हुआ

अमरीका अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) में सदस्य देश के रूप में शामिल हो गया है. वह इस गठबंधन की रूपरेखा संधि पर हस्ताक्षर करने वाला 101वां देश है. अमरीकी राष्ट्रपति के विशेष जलवायु दूत जॉन केरी ने 10 नवम्बर को ग्लासगो में 26वें जलवायु परिवर्तन संधि में शामिल देशों के सम्मेलन (UNFCCC COP26) में अमरीका के इस निर्णय की घोषणा की.

सौर गठबंधन का उद्देश्य सौर ऊर्जा को प्रमुख वैश्विक ऊर्जा स्रोत बनाना है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने नवंबर 2015 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन संधि में शामिल देशों के 21वें सम्मेलन (UNFCCC COP21) में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की घोषणा की थी.

यह गठबंधन सौर ऊर्जा की कुशल खपत के लिए काम करने और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है.

जानिए क्या है अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन…»

अफगानिस्तान पर भारत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बैठक

अफगानिस्तान की स्थिति पर भारत की अध्यक्षता में 10 नवम्बर को ‘दिल्ली क्षेत्रीय सुरक्षा संवाद’ आयोजित किया गया था. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की इस बैठक की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल ने की थी.

इस संवाद में रूस, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान ने भाग लिया था. पाकिस्तान और चीन को भी बैठक के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन ये दोनों देश इस बैठक में शामिल नहीं हुए.

इस बैठक में अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम से उत्पन्न सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गयी. बैठक में अफगानिस्‍तान में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने का समर्थन किया गया. अफगानिस्‍तान की जमीन का इस्‍तेमाल आतंकवादियों को शरण और प्रशिक्षण देने तथा योजना और धन मुहैया न कराने पर बल दिया गया.


वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्‍त किया गया

सरकार ने वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्‍त किया है. अभी वे पश्चिमी नौसेना कमान में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं. वे वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह का स्थान लेंगे जो 30 नवम्बर को सेवा निवृत्‍त हो रहे हैं.


नेपाल के सेना प्रमुख को भारतीय सेना के जनरल के मानद पद से सम्मानित किया गया

नेपाल के सेना प्रमुख प्रभु राम शर्मा को भारतीय सेना के जनरल के मानद पद से सम्मानित किया गया है. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 10 नवम्बर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में उन्हें सम्मानित किया. जनरल प्रभु राम शर्मा 9-11 नवम्बर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर थे.

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने सेना प्रमुख मनोज नरवणे को नवंबर 2020 में नेपाल सेना के मानद जनरल के पद से सम्मानित किया था.


राष्ट्रपति ने वर्ष 2021 के पद्म पुरस्‍कार प्रदान किए, पद्म पुरस्कार की पूरी सूची

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 9 नवम्बर 2021 को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में पद्म पुरस्‍कार 2021 (Padma Awards-2021) प्रदान किए. केन्‍द्र सरकार ने 2021 में गणतंत्र दिवस की पूर्व-संध्या पर 119 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी. इनमें 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. पढ़ें पूरा आलेख…»


10 नवम्बर: शांति व विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस

प्रत्येक वर्ष 10 नवम्बर को दुनियाभर में ‘शांति व विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस’ मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व और प्रासंगिकता को रेखांकित करना है. इस वर्ष यानी 2021 में इस दिवस का विषय (Theme) ‘जलवायु-अनुकूल समुदायों का निर्माण’ (Building Climate-Ready Communities) है.

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) की सामान्य सभा ने वर्ष 2001 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी. इसे 2002 में पहली बार मनाया गया था.


11 नवम्‍बर: राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस, मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती

प्रत्‍येक वर्ष 11 नवम्‍बर को भारत में राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस (National Education Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस स्‍वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर मनाया जाता है. उनका जन्म 11 नवम्‍बर 1888 को मक्का, सऊदी अरब में हुआ था. उन्होंने 1947 से 1958 तक स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारतीय कपास आयोग को 17408 करोड रुपए की राशि देने की स्वीकृति

मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने भारतीय कपास आयोग को प्रतिबद्ध मूल्य समर्थन के रूप में 17408 करोड रुपए की राशि देने की स्वीकृति दे दी है. 2014-15 से 2020-21 के अक्तूबर से सितंबर तक के कपास सत्र के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य के संदर्भ में हुई हानि की क्षतिपूर्ति में होने वाले व्यय को मंजूरी दी गई है.

एथेनॉल की खरीद प्रणाली को भी स्‍वीकृति

मंत्रिमंडल ने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कम्‍पनियों द्वारा एथेनॉल की खरीद प्रणाली को भी स्‍वीकृति दे दी है. इस कार्यक्रम के अंतर्गत 2025 तक देशभर में 20 प्रसेंट एथेनॉल ब्‍लैंडिंग करने का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया है.

वायुसेना कमांडर सम्मेलन

द्वि-वार्षिक वायुसेना कमांडर सम्मेलन 10 नवम्बर को आयोजित किया गया था. बैठक को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मेक इन इंडिया के माध्यम से स्वदेशीकरण के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों पर जोर दिया. सम्मेलन में रक्षामंत्री ने वायुसेना की उच्चस्तरीय तैयारियों को बनाए रखने, परिचालन और शांति के समय कार्य करने में व्यावसायिकता के उच्च मानकों को प्रदर्शित करने के लिए भारतीय वायुसेना की प्रशंसा की.

राज्यपालों और उपराज्यपालों का 51वां सम्मेलन

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में राज्यपालों और उपराज्यपालों के 51वें सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों और उपराज्यपालों के अतिरिक्‍त उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी सम्मेलन में भाग लेंगे.

स्कूली छात्रों में शिक्षा के स्तर का आकलन करने के लिये राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण

स्कूली छात्रों में शिक्षा के स्तर का आकलन करने के लिये राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) 2021 का आयोजन 12 नवंबर को किया जायेगा. पिछला राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 13 नवंबर, 2017 को किया गया था. सर्वेक्षण 2021 के तहत तीसरी, पांचवीं, आठवीं एवं 10वीं कक्षा के छात्रों के शैक्षणिक स्तर का आकलन किया जाता है.

चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा पर महाभियोग

चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा (Sebastian Pinera) पर पेंडोरा पेपर्स (Pandora Papers) के आरोपों के कारण चिली संसद में महाभियोग चलाया गया.

15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस (Janjatiya Gaurav Divas) के रूप में घोषित किया है. 15 नवंबर को श्री बिरसा मुंडा की जयंती है, जिन्हें देश भर के आदिवासी समुदायों द्वारा भगवान (गॉड) के रूप में सम्मानित किया जाता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top