EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
5-6 अगस्त 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

तोक्‍यो में पैरालिंपिक खेलों का समापन, भारत का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन

जापान की राजधानी तोक्‍यो में पैरालिंपिक खेलों (Paralympic Games) 2020 का समापन हो गया. इसका आयोजन 24 अगस्त से 5 सितम्बर 2021 तक किया गया था. भारतीय खिलाडि़यों ने इस पैरालंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन किया. भारत ने 5 स्‍वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्‍य पदक सहित कुल 19 पदक जीते. टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत ने शूटिंग में 5, एथलेटिक्स में 8, बैडमिंटन में 4 और तीरंदाजी और टेबल टेनिस में एक-एक पदक जीते. पदक तालिका में भारत 24वें स्‍थान पर रहा. पढ़ें पूरा आलेख…»

सेना ने ‘स्काई स्ट्राइकर’ खरीदने के लिए भारत और इजराइल के संयुक्त उद्यम से अनुबंध किया

भारतीय सेना ने 100 से अधिक ‘स्काई स्ट्राइकर’ खरीदने के लिए भारतीय कंपनी अल्फा डिजाइन टेक्नोलॉजीज और इजराइल की कंपनी एलबिट सिस्टम के संयुक्त उद्यम से अनुबंध किया है. अनुबंध के तहत इन ‘स्काई स्ट्राइकर’ का निर्माण बेंगलुरु में किया जाना है.

स्काई स्ट्राइकर: मुख्य बिंदु

  • स्काई स्ट्राइकर एक मानव रहित ‘घूमने वाला हथियार’ (हवाई वाहन) है जो लंबी दूरी तक सटीक और सामरिक हमले करने में सक्षम है. यह विस्फोटक वारहेड के साथ लाइन-ऑफ-विजन ग्राउंड लक्ष्यों से परे संलग्न करने के लिए बनाया गया है.
  • यह ‘स्काई स्ट्राइकर’ एक ‘आत्मघाती ड्रोन’ की तरह काम करता है, जो विस्फोटकों के साथ लक्ष्य को मारकर खुद भी नष्ट हो जाता है. यह खुद 5 किलो वारहेड के साथ निर्दिष्ट लक्ष्यों का पता लगाकर उन पर हमला कर सकता है.
  • इनकी मारक क्षमता करीब 100 किलोमीटर तक है. यह 20 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य क्षेत्र तक 10 मिनट में पहुंचकर मिशन को अंजाम देने के बाद लौट सकते हैं.
  • यह बहुत ही धीमी आवाज के साथ कम ऊंचाई पर उड़ सकता है, जो इसे मौन, अदृश्य और आश्चर्यजनक हमलावर बनाता है. लॉन्च करने से पहले इस पर ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लोड किया जाता है.
  • यह उड़ान भरने के बाद ग्राउंड कंट्रोल रूम की मंजूरी मिलने के बाद ही लक्ष्य को टार्गेट करता है. इसे लॉन्च करने के बाद ग्राउंड कंट्रोल रूम लक्ष्य भी बदल सकता है और किसी भी मिशन को रद्द करके उसे वापस भी बुला सकता है.

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने अपने पद से त्यागपत्र की घोषणा की

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने 4 सितम्बर को अपने पद से त्यागपत्र की घोषणा की. कोविड-19 के सरकारी प्रबंधन को लेकर लोगों में व्याप्त अक्रोश के बाद उन्होंने अपना त्यागपत्र दिया है.

इससे पहले उन्होंने जापान में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पद के लिए इस महीने होने वाले चुनाव में भाग नहीं लेने की घोषणा की थी. इस चुनाव का विजेता ही इस साल होने वाले आम चुनावों में पार्टी का नेतृत्व करेगा. जापान में आम चुनाव इस वर्ष 30 नवम्बर तक होने हैं.

एक साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबे के प्रधानमंत्री पद से हट जाने के बाद सुगा जापान के प्रधानमंत्री बने थे.


पूर्वोतर के 5 कार्बी आंगलांग विद्रोही समूहों ने केंद्र सरकार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया

पूर्वोत्तर के 5 कार्बी आंगलांग विद्रोही समूहों ने केंद्र सरकार के साथ ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किया है. ये समझौते गृह मंत्री अमित शाह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा और 5 संगठनों के नेताओं की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गये.

इस समझौते के तहत 1,000 उग्रवादी आत्मसमर्पण करेंगे. इससे कार्बी अनलांग क्षेत्र में शांति बनी रहेगी. इस समझौते के बाद असम सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपए खर्च करेगी. नए समझौते के तहत, पहाड़ी जनजाति के लोग भारतीय संविधान की अनुसूची 6 के तहत आरक्षण के हकदार होंगे.

कार्बी समूह क्या है?

कार्बी आंगलोंग असम का विद्रोही और प्रमुख जातीय समूह है. यह समूह कई गुटों और टुकड़ों से घिरा हुआ है. कार्बी समूह का इतिहास 1980 के दशक के उत्तरार्ध से हत्याओं, जातीय हिंसा, अपहरण और कराधान से जुड़ा रहा है.


प्रधानमंत्री ने रूस में पूर्वी आर्थिक मंच के छठे पूर्ण सत्र को सम्‍बोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 3 सितम्बर को रूस में आयोजित ‘पूर्वी आर्थिक मंच’ (Eastern Economic Forum) के छठे पूर्ण सत्र को वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से सम्‍बोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा है कि ऊर्जा क्षेत्र में भारत-रूस की साझेदारी विश्‍व के ऊर्जा बाजारों में स्थिरता लाने में मदद कर सकती है. उन्होंने ‘एक्ट ईस्ट नीति’ के तहत रूस के साथ भारत की विश्वसनीय भागीदारी की प्रतिबद्धता को दोहराया.

संबोधन के मुख्य बिंदु

  • पूर्वी आर्थिक मंच (EEF) के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भारत और रूस गगनयान कार्यक्रम के माध्‍यम से अंतरिक्ष अन्‍वेषण में भागीदार हैं.
  • प्रधानमंत्री ने इस बात का उल्‍लेख किया कि देश का सबसे बड़ा शिपयार्ड, मझगांव डॉक लिमिटेड दुनिया के कुछ सबसे महत्वपूर्ण वाणिज्यिक पोतों के निर्माण के लिए रूस के ज़्वेज़्दा के साथ साझेदारी करेगा.
  • श्री मोदी ने रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र के विकास के लिए राष्ट्रपति पुतिन के दृष्टिकोण की सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत इस सपने को साकार करने में रूस का एक विश्वसनीय भागीदार होगा.
  • उन्‍होंने रूस के व्लादिवोस्तोक को सही मायने में यूरेशिया और प्रशांत का संगम बताया. श्री मोदी ने कहा कि भारतीय सभ्‍यता में संगम का एक विशेष महत्‍व है, जिसका अर्थ है नदियों, लोगों और विचारों का संगम.

पूर्वी आर्थिक मंच (EEF)

पूर्वी आर्थिक मंच एक वार्षिक बैठक है जिसका आयोजन रूस के सुदूर पूर्व स्थित व्लादिवोस्तोक में किया जाता है.


5 सितंबर: शिक्षक दिवस, शिक्षकों को राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार से सम्मानित किया गया

प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में पर मनाया जाता है. यह दिवस देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्‍णन के जन्मदिवस के अबसर पर मनाया जाता है. शिक्षक दिवस मानाने की शुरुआत 1962 से हुई थी. पढ़ें पूरा आलेख…»


5 सितम्बर: अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस

प्रत्येक वर्ष 5 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस (International Day of Charity) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में व्यक्तियों, धर्मार्थ, परोपकारी दान संबंधी गतिविधियों के लिए जागरूकता बढ़ाना है. यह दिवस मदर टेरेसा की पुण्यतिथि के दिन मनाया जाता है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

05 से 17 सितंबर 2021: शिक्षक पर्व

इस वर्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (MoE) शिक्षकों के बहुमूल्य योगदान को मान्यता देने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को एक कदम और आगे ले जाने के लिए शिक्षक दिवस 05 सितंबर से 17 सितंबर तक ‘शिक्षक पर्व 2021’ के तौर पर मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गये

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता

एक अमरीकी डाटा इंटेलिजेंस एजेन्सी द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकप्रियता में 70 प्रतिशत की सर्वोत्कृष्ट रेटिंग मिली है जबकि मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रे मैनुअल लापेज़ ओब्राद 64 प्रतिशत के साथ दूसरे और इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्गागी 63 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं. जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल को 52 प्रतिशत के साथ चौथा और अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को 48 प्रतिशत के साथ पांचवा स्थान मिला है.

भारत नेपाल में 100 से ज्यादा इमारतों का पुनर्निर्माण करेगा

भारत और नेपाल के बीच एक समझौता हुआ है, जिसके तहत 2015 के विनाशकारी भूकंप से क्षतिग्रस्त 14 सांस्कृतिक विरासत और 103 स्वास्थ्य क्षेत्र की परियोजनाओं के पुनर्निर्माण किया जाएगा. इन परियोजनाओं के पुनर्निर्माण में 420 करोड़ नेपाली रुपये की लागत होगी.

DCGI ने स्‍वदेशी कोविड वैक्‍सीन ‘कॉर्बेवैक्‍स’ के क्‍लीनिकल परीक्षण की मंजूरी दी

भारतीय औषध महानियंत्रक (DCGI) ने स्‍वदेशी कोविड वैक्‍सीन ‘कॉर्बेवैक्‍स’ के दो क्‍लीनिकल परीक्षण की मंजूरी दे दी है. वैक्‍सीन निर्माता ‘बायोलॉजिकल ई’ को पांच से अठारह वर्ष के उम्र के बच्‍चों पर दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति मिली है.

रक्षा प्रदर्शनी का 12वां संस्करण गुजरात में

भारतीय रक्षा मंत्रालय का द्विवार्षिक कार्यक्रम ‘रक्षा प्रदर्शनी -2022’ का 12वां संस्करण गुजरात के गांधीनगर में 10-13 मार्च, 2022 को होगा. रक्षा प्रदर्शनी (डिफेंस एक्सपो) का पिछला संस्करण फरवरी 2020 में लखनऊ में आयोजित किया गया था. रक्षा प्रदर्शनी-2022 का उद्देश्य रक्षा के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने और 2024 तक पांच बिलियन अमेरिकी डॉलर के रक्षा निर्यात का लक्ष्य पाने के लिए माहौल का निर्माण करना है.

अमरीका में समुद्री तूफान ‘इडा’

अमरीका में समुद्री तूफान ‘इडा’ ने काफी तबाही मचाई है. पूर्वोत्‍तर के चार प्रांतों में तूफान के कारण कई लोगों की मौत हो गई. अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि जलवायु संकट से निपटने के लिए ऐतिहासिक निवेश करना होगा. उन्‍होंने कहा कि अमरीका जलवायु परिवर्तन से जुडी तबाही का सामना कर रहा है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top