EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1-2 अगस्त 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

तोक्‍यो में पैरालिंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है

जापान की राजधानी तोक्‍यो में 24 अगस्त से 5 सितम्बर तक पैरालिंपिक खेलों (Paralympic Games) 2020 का आयोजन किया जा रहा है. जापान के राजा नारुहितो ने इन खेलों का शुभारंभ 24 अगस्त किया था. उद्घाटन समारोह का थीम – ‘हमारे पास पंख हैं’ (We Have Wings) था. उद्घाटन समारोह में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता टेकचंद भारत के ध्‍वजवाहक थे.

भारतीय निशानेबाज सिंहराज अधाना ने कांस्य पदक जीता
टोक्यो पैरालंपिक खेलों में सिंहराज अधाना ने कांस्य पदक जीता. सिंहराज ने पी1- पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में यह पदक जीता. पढ़ें पूरा आलेख…»

अमेरिका ने अफगानिस्तान में अपने सैन्य मिशन को समाप्त करने की घोषणा की

अमेरिका ने अफगानिस्तान में अपने 20 वर्ष के सैन्य मिशन को 31 अगस्त को समाप्त करने की घोषणा की. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की पूर्ण वापसी के लिए अंतिम समय सीमा 31 अगस्त निर्धारित की थी.

15 अगस्त 2021 को तालिबान ने अफगान शासन को परास्त कर देश की सत्ता अपने हाथ में ले ली थी. इसके बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग गए थे और 3,00,000 अफगान सशस्त्र बलों के सैनिकों ने बिना किसी लड़ाई के हार मान ली.

अमेरिकी सैन्य मिशन और अफगान युद्ध

अफगानिस्तान में तत्कालीन शासक तालिबान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य मिशन 2001 में शुरू हुआ था जिसे अफगान युद्ध के रूप में जाना जाता है. इसकी शुरुआत उस आक्रमण से हुई जिसके कारण अमेरिका और उसके सहयोगियों ने अफगानिस्तान के तालिबान शासित इस्लामिक अमीरात को गिरा दिया. तालिबान के आतंकवादियों के खिलाफ यह युद्ध नाटो और अफगान सशस्त्र बलों द्वारा लड़ा गया था. यह अमेरिका के इतिहास में सबसे लंबा युद्ध था.


नौ नये न्‍यायाधीशों ने उच्‍चतम न्‍यायालय के न्‍यायाधीश के रूप में शपथ ली

तीन महिला न्‍यायाधीशों सहित नौ नये न्‍यायाधीशों ने 31 अगस्त को उच्‍चतम न्‍यायालय में न्‍यायाधीश के रूप में शपथ ली. प्रधान न्‍यायाधीश एन.वी. रमन्‍ना ने नई दिल्‍ली में एक विशेष समारोह में नये न्‍यायाधीशों को शपथ दिलाई. नौ नये न्‍यायाधीशों के नियुक्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीशों की कुल संख्या 33 हो गयी है.

शपथ लेने वालों में कर्नाटक उच्‍च न्‍यायालय के पूर्व मुख्‍य न्‍यायाधीश अभय श्रीनिवास ओका, गुजरात उच्‍च न्‍यायालय के पूर्व मुख्‍य न्‍यायाधीश विक्रमनाथ, सिक्किम उच्‍च न्‍यायालय के पूर्व मुख्‍य न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति जितेन्‍द्र कुमार महेश्‍वरी, तेलंगाना उच्‍च न्‍यायालय न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति हिमा कोहली, और कर्नाटक उच्‍च न्‍यायालय की पूर्व न्‍यायाधीश बीवी नागरत्‍ना शामिल हैं.

इनके अलावा केरल उच्‍च न्‍यायालय के पूर्व न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति सी टी रवि कुमार, मद्रास उच्‍च न्‍यायालय के पूर्व न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति एम एम सुन्‍दरेश, गुजरात उच्‍च न्‍यायालय के पूर्व न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और पूर्व अपर सॉलिसिटर जनरल पी एस नरसिम्‍हा को न्‍यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई.

महिला न्यायाधीश

उच्‍चतम न्‍यायालय में तीन महिला न्‍यायाधीशों की नियुक्ति की गयी है. इस नियुक्ति के बाद उच्‍चतम न्‍यायालय में महिला न्यायाधीशों की संख्या चार हो गयी है. न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी सर्वोच्च न्यायालय में सेवारत महिला न्यायाधीश हैं. उच्‍चतम न्‍यायालय में पहली महिला न्यायाधीश एम. फातिमा बीवी थीं, जिन्हें 1989 में नियुक्त किया गया था.


सुरक्षा परिषद में अफगानिस्‍तान से संबंधित प्रस्ताव पारित

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 30 अगस्त को बैठक आयोजित कर एक प्रस्‍ताव पारित किया, जिसमें कहा गया है कि तालिबान से यह अपेक्षा की जाती है कि वे अफगान तथा विदेशी नागरिकों को सुरक्षित तरीके से देश छोड़ने की अनुमति देगा.

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने न्यूयॉर्क में 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता की. यह प्रस्ताव अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की ओर से लाया गया था.

प्रस्ताव में कहा गया है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए नहीं किया जाएगा. भारत अगस्त 2021 में सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

विदेश मंत्री स्लोवेनिया, क्रोएशिया और डेनमार्क की आधिकारिक यात्रा पर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 2 से 5 सितंबर तक स्लोवेनिया, क्रोएशिया और डेनमार्क की आधिकारिक यात्रा पर हैं. विदेश मंत्री की यात्रा तीन मध्य यूरोपीय देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करेगी और यूरोपीय संघ के साथ बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी.

राष्ट्रपति राम भारतीय ‘नौसेना उड्डयन’ को ‘राष्ट्रपति कलर’ से सम्मानित करेंगे

भारतीय सैन्य बलों के सर्वोच्च कमांडर और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 06 सितम्बर को INS हंसा, गोवा में आयोजित होने वाली औपचारिक परेड में भारतीय ‘नौसेना उड्डयन’ (नेवल एविएशन) को ‘राष्ट्रपति कलर’ से सम्मानित करेंगे. ‘नौसेना उड्डयन’ ने ऑपरेशन कैक्टस, ऑपरेशन जुपिटर, ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन पराक्रम में शामिल होकर खुद को प्रतिष्ठित किया है.

1 से 30 सितंबर: राष्ट्रीय पोषण माह

1 से 30 सितंबर तक के माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है. इस दौरान कई स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिसमें सबसे प्रमुख है बच्चे का पोषण युक्त स्वास्थ्य. यह आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में मनाया जाएगा.

कतर में भारत ने तालिबान के साथ बैठक की

कतर में भारत के राजदूत दीपक मित्‍तल ने दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय प्रमुख मोहम्‍मद अब्‍बास स्‍टेनक्जई के साथ बैठक की. यह बैठक अफगानिस्‍तान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा और शीघ्र वापसी पर केन्‍द्रि‍त रही.

अमेरिका ने अफगानिस्तान में अपने सैन्य मिशन को समाप्त करने की घोषणा की

अमेरिका ने अफगानिस्तान में अपने 20 वर्ष के सैन्य मिशन को 31 अगस्त को समाप्त करने की घोषणा की. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की पूर्ण वापसी के लिए अंतिम समय सीमा 31 अगस्त निर्धारित की थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top