EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
23-24 जुलाई 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

32वां ओलम्पियाड खेल 2020 टोक्यो में आयोजित किया जा रहा है

टोक्यो ओलंपिक 2020 (32वां ओलम्पियाड के खेल) का आयोजना 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 के बीच टोक्यो, जापान में किया जा रहा है. इन खेलों का उद्घाटन 23 जुलाई को जापान की राजधानी टोक्‍यो में नव-निर्मित नेशनल स्टेडियम में किया जायेगा. पढ़ें पूरा आलेख…»

भारत ने आकाश-NG और एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल MP-ATGM का सफल परीक्षण किया

भारत ने 21 जुलाई को दो स्वदेशी मिसाइलों का सफल परीक्षण किया था. इनमें से एक जमीन से हवा में मार करने वाली नई पीढ़ी की आकाश मिसाइल (आकाश-NG) और दूसरी कम वजन वाली, मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MP-ATGM) है. यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा किया गया था.

मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MP-ATGM)

स्वदेशी रूप से विकसित MP-ATGM का परीक्षण आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में छठा परीक्षण किया गया. मिसाइल ने लक्ष्य बनाकर रखे गए टैंक पर सटीक हमला कर उसे नष्ट कर दिया.

MP-ATGM का विकास भारतीय कंपनी वीईएम टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड की साझेदारी में DRDO ने किया है.

इस परीक्षण ने सेना के लिए तीसरी पीढ़ी की स्वदेशी मैन पोर्टबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल हासिल करने का रास्ता बना दिया है.

आकाश मिसाइल (आकाश-NG)

DRDO ने सुपरसोनिक आकाश-NG (न्यू जेनरेशन) मिसाइल का दूसरा सफलतापूर्वक परीक्षण एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर), चांदीपुर, ओडिशा तट से किया.

आकाश-NG की मारक क्षमता 40-50 किमी तक है. 96 प्रतिशत स्वदेशी तकनीक पर आधारित यह देश का सबसे महत्वपूर्ण मिसाइल सिस्टम है, जिसे अब दूसरे देशों को भी निर्यात करने की मंजूरी सरकार से मिल चुकी है.

आकाश-NG की सतह से हवा में हमला करने वाली इस मिसाइल का उपयोग भारतीय वायुसेना द्वारा हवाई खतरों को रोकने के उद्देश्य से किया जाता है.


भारतीय फुटबॉलर संदेश झिंगन को AIFF फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया

भारतीय फुटबॉलर संदेश झिंगन को AIFF फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21 चुना गया है. झिंगन भारतीय फुटबॉल टीम के सेंट्रल डिफेंडर हैं. पहली बार किसी सेंट्रल डिफेंडर को यह अवॉर्ड मिला है. यह अवॉर्ड उन्हें क्लब के कोचों के वोटों के आधार पर दिया गया. इससे पहले उन्हें 2014 में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिल चुका है.

मौजूदा समय में संदेश झिंगन एक प्रोफेशनल फुटबॉल खिलाड़ी हैं और एटीके मोहन बगान क्लब की ओर से खेलते हैं. झिंगन को 2015 में सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह मिली थी. उन्होंने पांच बार सीनियर टीम की कमान भी संभाली है. फुटबॉल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर भारत सरकार से झिंगन को वर्ष 2020 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया था.


22 जुलाई: राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस, राष्ट्रीय झण्डा से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

प्रत्येक वर्ष 22 जुलाई को राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस (National Flag Adoption Day) मनाया जाता है. इसी दिन 1947 में भारतीय संविधान सभा की बैठक में तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था. पढ़ें पूरा आलेख…»


23 जुलाई: राष्ट्रीय प्रसारण दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day) मनाया जाता है. 1927 में आज के ही दिन देश का पहला रेडियो प्रसारण एक निजी कंपनी- इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (IBC) के तहत बॉम्बे केंद्र से किया गया था. पढ़ें पूरा आलेख…»


23 जुलाई: बाल गंगाधर तिलक और चन्द्रशेखर आजाद की जयंती

लोकमान्य तिलक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के पहले लोकप्रिय नेता थे. बाल गंगाधर तिलक ने ही सबसे पहले ब्रिटिश राज के दौरान पूर्ण स्वराज की मांग उठाई थी. अंग्रेजों ने तिलक को 1906 में विद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर 6 साल की सजा सुनाई और बर्मा के एक जेल में डाल दिया था. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

लोकसभा में अंत:देशीय पोत विधेयक-2021 पेश

लोकसभा में 22 जुलाई को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री ने अंत:देशीय पोत विधेयक-2021 पेश किया. यह विधेयक अंत:देशीय पोत अधिनियम 1917 की जगह लेगा. विधेयक की एक प्रमुख विशेषता राज्यों द्वारा बनाए गए अलग-अलग नियमों के बजाय पूरे देश के लिए एक एकीकृत कानून बनाना है. विधेयक एक ही इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल पर जहाज, पोत पंजीकरण, चालक दल के सदस्‍यों का विवरण दर्ज करने के लिए एक केंद्रीय डेटाबेस प्रदान करता है.

तीन और राफेल भारत पहुंचे

फ्रांस के इस्ट्रेस एयरबेस से उड़ान भरकर तीन राफेल जेट्स नॉन स्टॉप 8,000 किलोमीटर की यात्रा पूरी करके 21 जुलाई को भारत पहुंच गए. तीनों राफेल विमानों को रास्ते में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) एयरफोर्स के एयरबस 330 मल्टी-रोल ट्रांसपोर्ट टैंकरों से ओमान की खाड़ी में मध्य हवा में ईंधन दिया गया. गौरतलब हो कि भारत ने 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 2016 में फ्रांस के साथ सौदा किया था.

मालदीव के विदेश मंत्री भारत की यात्रा पर

मालदीव के विदेश मंत्री और संयुक्त राष्ट्र की 76वीं महासभा के निर्वाचित अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद 21-24 जुलाई तक भारत की यात्रा पर हैं. इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय, बहुपक्षीय, क्षेत्रीय और परस्पर हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर कल बातचीत करेंगे. दोनों मंत्रियों के द्विपक्षीय सहयोग के समूचे विषयों की समीक्षा भी किये जाने की संभावना है.

लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय के गठन को मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय के गठन को मंजूरी दी है. इस विश्वविद्यालय के गठन में 750 करोड़ रुपये की लागत आएगी. चार साल में इस विश्वविद्यालय का पहला चरण पूरा हो जाएगा.

स्टील के लिए 6,322 करोड़ रुपये का PLI

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्पेशलिटी स्टील के लिए 6,322 करोड़ रुपये के उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (Production Linked Incentive – PLI) योजना को मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इस क्षेत्र से घरेलू निर्यात और विनिर्माण को बढ़ावा देना है. यह PLI पांच वर्षों में प्रदान किया जायेगा. इस योजना से देश में हाई ग्रेड स्पेशियलिटी स्टील के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा. यह विनिर्माण को बढ़ावा देगा और आयात को कम करने में मदद करेगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top