EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
13-14 जून 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अमेरिका और ब्रिटेन ने नए अटलांटिक चार्टर पर हस्ताक्षर किए

अमेरिका और ब्रिटेन ने एक नए अटलांटिक चार्टर (New Atlantic Charter) पर हस्ताक्षर किए हैं. ये हस्ताक्षर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी पहली व्यक्तिगत बैठक के दौरान किये. इसका उद्देश्य वैश्विक चुनौतियों पर एक साथ काम करने है.

जी-7 लीडर्स समिट

अमेरिका और ब्रिटेन के शीर्ष नेताओं की यह बैठक ‘जी-7 लीडर्स समिट’ की पूर्व संध्या पर 10 जून को ब्रिटेन में कॉर्नवाल के कार्बिस बे के समुद्र तटीय रिसॉर्ट में हुई थी. जनवरी 2021 में सत्ता में आने के बाद बाइडन की यह पहली विदेश यात्रा थी.

नया अटलांटिक चार्टर

नए चार्टर में अवैध वित्त, हिंसक संघर्ष और उग्रवाद, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक स्वास्थ्य संकट जैसे कोविड-19 महामारी सहित आधुनिक समय के खतरों को रेखांकित किया गया है.

अटलांटिक चार्टर क्या है?

मूल अटलांटिक चार्टर पर 1941 में तत्कालीन ब्रिटिश प्रधान मंत्री विंस्टन चर्चिल और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट द्वारा हस्ताक्षरित किया गया था. इस चार्टर का मुख्य उद्देश्य मुक्त व्यापार, निरस्त्रीकरण आदि था. इस चार्टर पर 26 मित्र देशों के एक समूह ने अपना समर्थन दिया था.

इस चार्टर को 1945 में संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम माना जाता है. इस चार्टर ने ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त कर दिया और नाटो और टैरिफ एंड ट्रेड पर सामान्य समझौता (General Agreement on Tariffs and Trade – GATT) का गठन किया.

कोस्टारिका की अर्थशास्त्री रेबेका ग्रीनस्पैन को अंकटाड का महानिदेशक नियुक्त किया गया

संयुक्तराष्ट्र महासभा ने व्यापार एवं विकास का संगठन (UNCTAD) के महानिदेशक पद पर कोस्टारिका की महिला अर्थशास्त्री रेबेका ग्रीनस्पैन (Rebeca Grynspan) की नियुक्ति किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. रेबेका इसका नेतृत्व संभालने वाली पहली महिला और मध्य अमेरिकी क्षेत्र की पहली व्यक्ति होंगी. इस पद के लिए रेबेका का नामांकन संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने किया था.

रेबेका ग्रीनस्पैन, वर्तमान में इबेरो-अमेरिकी शिखर बैठकों की तैयारी करने वाले मंच इबेरो-अमेरिकन जेनरल सेक्रेटेरिएट की महासचिव हैं. वह 2010-14 तक UNDP (संयुक्तराष्ट्र विकास कार्यक्रम) की उप-प्रशासक रही थीं.

UNCTAD क्या है?

UNCTAD, व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र का एक संगठन है. इसका पूर्ण रूप United Nations Conference on Trade and Development है. इसका मुख्यालय जिनेवा में है. इसे 1964 में स्थायी अंतर-सरकारी निकाय के रूप में स्थापित किया गया था.

UNCTAD, संयुक्त राष्ट्र सचिवालय का एक हिस्सा है. इस संगठन का मुख्य कार्य दुनिया में व्यापार एवं विकास को बढ़ावा देना है.


महत्वाकांक्षी जिला कार्यक्रम पर संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने भारत में चलाये जा रहे महत्वाकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) पर हाल ही में एक रिपोर्ट प्रस्तुत की है. यह रिपोर्ट भारत में UNDP के स्‍थानीय प्रतिनिधि शोको नोडा ने 11 जून को नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉक्टर राजीव कुमार और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत को सौंपी. रिपोर्ट के अनुसार महत्वाकांक्षी (ADP) जिलों में स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा और कृषि और जल संसाधनों में बड़े पैमाने पर सुधार दर्ज किया गया है.

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु

  • इस रिपोर्ट में ADP को स्थानीय क्षेत्र के विकास का एक सफल मॉडल’ बताया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, ADP के ठोस प्रयास के कारण देश के उपेक्षित और वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित जिले ने पिछले तीन वर्षों में अधिक वृद्धि के है और विकास के साथ विकास के सकारात्मक मार्ग पर अग्रसर हैं.
  • इसमें महत्वाकांक्षी जिला कार्यक्रम की प्रगति दर्शाई गई है और अधिक सुधार के बारे में सिफारिश की गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कई जिलों में विकास में तेजी लाने के लिए यह कार्यक्रम प्रेरक सिद्ध हुआ है.
  • महत्वाकांक्षी जिलों और सामान्य जिलों के बीच तुलना करते हुए रिपोर्ट में इन जिलों की प्रगति को बेहतर बताया गया है. रिपोर्ट में इस कार्यक्रम के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता की सराहना की गई है.

महत्वाकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) क्या है?

महत्वाकांक्षी जिला कार्यक्रम (Aspirational Districts Programme) 2018 में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया था. इसका लक्ष्य समावेशी विकास के लिए नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना है.


अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना, यूएई UNSC का अस्थायी सदस्य चुना गया

संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद (UNSC) में गैर स्थायी सदस्यों के तौर पर 2022-23 के कार्यकाल के लिए अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को निर्विरोध चुना गया है.

UNSC के पांच गैर-स्थायी सदस्यों को चुनने के लिए चुनाव हुआ था. अस्थायी सदस्य के तौर पर इन देशों का कार्यकाल एक जनवरी 2022 से शुरू होगा. सभी पांचों देश निर्वरोध चुनाव जीत गए क्योंकि परिषद में आवंटित सीट के लिए अपने संबंधित क्षेत्र समूहों में वे इकलौते उम्मीदवार थे.

अफ्रीका और एशियाई देशों के लिए तीन सीटें उपलब्ध थी और इन सीटें पर गैबॉन, घाना और UAE ने जीत हासिल की. लातिन अमेरिका और कैरेबियाई समूह की सीट पर ब्राजील और पूर्वी यूरोप समूह की सीट पर अल्बानिया ने जीत हासिल की.

UNSC में गैर-स्थायी सदस्य के रूप में एस्टोनिया, नाइजर, सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस, ट्यूनीशिया और वियतनाम का दो साल का कार्यकाल 2021 में पूरा हो रहा हैं. इन सीटों को के लिए ये चुनाव कराये गये थे.

पढ़ें पूरा आलेख…»


13 जून: अंतरराष्ट्रीय एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस

प्रत्येक वर्ष 13 जून को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस’ (International Albinism Awareness Day) मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2021 में अंतरराष्ट्रीय एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस की थीम (मुख्य विषय)- ‘Strength Beyond All Odds’ हैं. पढ़ें पूरा आलेख…»


12 जून: विश्व बाल-श्रम निषेध दिवस

प्रत्येक वर्ष 12 जून को विश्व बालश्रम निषेध दिवस मनाया जाता है. 14 साल से कम उम्र के बच्‍चों को इस काम से निकालकर उन्‍हें शिक्षा दिलाने के उद्देश्‍य से यह दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2021 में ‘विश्व बाल-श्रम निषेध दिवस’ की थीम- ‘अभी कार्रवाई करें: बाल श्रम समाप्त करें’ है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

विनेश फोगाट ने वरसाई रैंकिंग श्रृंखला प्रतियोगिता का स्‍वर्ण पदक जीता

पहलवान विनेश फोगाट ने महिलाओं की 53 किलोग्राम फ्री-स्‍टाइल भार वर्ग में उक्रेन की क्रिस्टिना बेरेजा को हराकर पोलैंड में वरसाई रैंकिंग श्रृंखला प्रतियोगिता का स्‍वर्ण जीत लिया है.

इथियोपिया में 33 हजार कुपोषित बच्चे गंभीर जोखिम का सामना कर रहे हैं

संयुक्त राष्ट्र बाल एजेंसी-यूनिसेफ ने चेतावनी दी है कि इथियोपिया के टिग्रे में लगभग 33 हजार कुपोषित बच्चे गंभीर रोगों और मौत के जोखिम का सामना कर रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र एजेंसी की जारी अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र में तीन लाख 53 हजार लोग विषम स्थितियों में रह रहे हैं तथा अकाल और भुखमरी का सामना कर रहे हैं.

नाइजीरिया सरकार ने भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म ‘कू’ पर अपना अकाउंट बनाया

नाइजीरिया सरकार ने ट्विटर पर प्रतिबंध लगाने के बाद भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म कू पर अपना अकाउंट बनाया है. ट्विटर ने अलगाववादियों को दंडित करने की धमकी देने वाले राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी का ट्वीट हटा दिया था. इसके बाद नाइजीरिया ने पांच जून को इस सोशल मीडिया कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया था. राष्ट्रपति बुहारी ने अपने ट्वीट में 1967-70 के गृहयुद्ध का हवाला देते हुए कहा था कि अलगाववादी कार्रवाई में लगे लोगों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा.

नीरज चोपड़ा ने पुर्तगाल में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

भारत के नीरज चोपड़ा ने पुर्तगाल में लिस्बन के सिडडे डी लिस्बोआ में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है. पांच पुर्तगाली प्रतिभागियों के बीच केवल नीरज ने ही 80 मीटर से अधिक दूरी तक भाला फेंका.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top