EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1-3 फरवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

वित्‍त वर्ष 2021-22 के लिए केन्द्रीय आम बजट का सार

वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने 1 फरवरी को लोकसभा में वित्‍त वर्ष 2021-22 के लिए आम बजट पेश किया. पहली बार केन्द्रीय आम बजट डिजिटल माध्यम से पेश किया गया था. 2021-22 के लिये कुल 34,83,236 करोड़ रुपये के व्यय का बजट पेश किया है. यह चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान 34,50,305 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक है. इसमें पूंजी व्यय 5,54,236 करोड़ रुपये है, जो 2020-21 के संशोधित अनुमान 4,39,163 करोड़ रुपये से कहीं अधिक है. पढ़ें पूरा आलेख…»

म्‍यामांर में सेना ने तख्‍तापलट कर सत्‍ता पर कब्‍जा किया

म्‍यामांर में हाल ही में सेना ने सत्‍ता पर कब्‍जा कर लिया है. सेना के कमांडर-इन-चीफ मिन आंग ह्लाइंग ने तख्‍तापलटने के बाद एक साल के आपातकाल की घोषणा कर दी. तख्‍तापलट के बाद सेना ने देश की वरिष्‍ठ नेता आंग सान सू ची, राष्ट्रपति यू विन मिंत सहित सत्‍ताधारी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी के कई अन्‍य नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों को हिरासत में ले लिया. इस बीच, सेना ने 11 सदस्‍यीय नये मंत्रिमंडल की घोषणा की है.

घटनाक्रम: एक दृष्टि

  • म्यांमार की सेना ने नवंबर 2020 में हुए चुनाव में भरी गड़बड़ी होने की आशंका जताई थी. जिसमें सत्तारूढ़ नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी को भरी बहुमत मिला था.
  • उल्लेखनीय हैं कि म्यांमार में1962 से 2011 तक सैन्य शासन रहा है. 2010 में म्यांमार में आम चुनाव के बाद म्यांमार में ‘लोकतांत्रिक सरकार’ बानी थी.
  • भारत, ऑस्‍ट्रेलिया, ब्रिटेन, अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों ने म्‍यांमार में सैन्‍य तख्‍तापलट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • अमरीका ने म्‍यांमा में सेना के सत्‍ता पर कब्‍जा करने और आंग सांग सू की समेत कई नेताओं को हिरासत में लिये जाने के बाद म्यांमार के खिलाफ प्रतिबंधों को फिर से लागू करने की चेतावनी दी है.
  • म्यांमा में सैन्य कार्रवाई पर विश्‍व की तीव्र प्रतिक्रिया को देखते हुए आज संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई गयी है.

प्रधानमंत्री ने प्रबुद्ध भारत पत्रिका के वार्षिक समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 फरवरी को प्रबुद्ध भारत पत्रिका के 125वें वार्षिक समारोह को संबोधित किया. यह कार्यक्रम उत्तराखंड के मायावती स्थित अद्वैत आश्रम ने आयोजित किया है.

प्रबुद्ध भारत एक मासिक पत्रिका है. इसका प्रकाशन रामकृष्ण मिशन करता है. इसे 1896 में स्वामी विवेकानंद ने शुरू किया था. यह पत्रिका भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा के संदेश का प्रचार-प्रसार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है.

प्रबुद्ध भारत का प्रकाशन मद्रास से आरंभ किया गया था, जहां से यह दो वर्षों तक प्रकाशित होता रहा. इसके बाद इसे अल्‍मोड़ा से प्रकाशित किया गया. बाद में अप्रैल 1899 से इस पत्रिका का प्रकाशन ‘अद्वैत आश्रम’ स्थानान्तरित कर दिया गया और तब से यह लगातार प्रकाशित हो रही है.

प्रबुद्ध भारत में सुभाष चन्द्र बोस, बाल गंगाधर तिलक, सिस्टर निवेदिता, श्री अरविंदो, पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसी महान विभूतियां लेख लिखते रहे हैं.


रक्षा मंत्री ने तेजस के नये संयंत्र का उद्घाटन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु में 2 फरवरी को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के हल्‍के युद्धक विमान (तेजस) तैयार करने वाले दूसरे संयंत्र का उद्घाटन किया. रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में जोर देते हुए कहा कि रक्षा उपकरणों के उत्पादन पर भारत अपनी रक्षा के लिए अन्य देशों पर निर्भर नहीं रह सकता है.

भारतीय सेना 48 हजार करोड़ रुपये में हिदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से 73 तेजस MK-1A और 10 तेजस प्रशिक्षण विमान खरीदने के लिए समझौता किया है. इस सौदे से आत्‍मनिर्भर भारत कार्यक्रम को बल मिलेगा. तेजस के नये संयंत्र में प्रतिवर्ष 16 तेजस विमानों का उत्पादन किया जा सकेगा.


2 फरवरी: विश्व आर्द्र भूमि दिवस

प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को विश्व आर्द्र भूमि दिवस (World Wetlands Day) के रूप में मनाया जाता है. मानवता और ग्रह के लिए आर्द्रभूमि के मूल्य पर वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है.

विश्व आर्द्र भूमि दिवस 2021 का विषय ‘वेटलैंड्स एंड वाटर’ (Wetlands and Water) है.

1971 में इसी दिन ईरान के शहर रामसर में कैस्पियन सागर के तट पर आर्द्रभूमि पर एक अभिसमय (Convention on Wetlands) को अपनाया गया था. पहली बार ‘विश्व आर्द्रभूमि दिवस’ 2 फरवरी, 1997 को रामसर सम्मलेन के 16 वर्ष पूरे होने पर मनाया गया था.

आर्द्रभूमि क्या होता है?

आर्द्रभूमि (wetland) ऐसा भूभाग होता है जिसका बड़ा हिस्सा किसी जल से संतृप्त हो या उसमें डूबा रहे. आर्द्रभूमि के कई लाभ हैं. यह जल को प्रदूषण से मुक्त बनाती है. भारत में आर्द्रभूमि ठंडे और शुष्क इलाकों से लेकर मध्य भारत के कटिबंधीय मानसूनी इलाकों और दक्षिण के नमी वाले इलाकों तक फैली हुई है.

आर्द्रभूमि कार्बन के भंडारण और जलवायु परिवर्तन से जुड़े चरम मौसम की घटनाओं के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. वे बाढ़ को कम करती हैं, पीने के पानी की भरपाई करती हैं, कचरे को छानती हैं, शहरी हरे स्थान प्रदान करते हैं और आजीविका का स्रोत हैं.

2 फरवरी को विश्‍व आर्द्र भूमि दिवस है. यह दिन लोगों को पृथ्‍वी पर आर्द्र भूमि की जीवंत भूमिका के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भव्या लाल को नासा का कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया गया

भारतीय मूल की भव्या लाल को अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया गया है. सुश्री लाल के पास इंजीनियरिंग और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का व्यापक अनुभव है. अंतरिक्ष क्षेत्र में उनके योगदानों के लिए उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय वैमानिकी अकादमी का सदस्य भी चुना गया है.

गोरखपुर के चौरी-चौरा में चौरी-चौरा शताब्‍दी समारोह

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 3 फरवरी को गोरखपुर के चौरी-चौरा में वीडियो कान्‍फ्रेंस के माध्‍यम से चौरी-चौरा शताब्‍दी समारोह का उद्घाटन करेंगे. स्‍वतंत्रता संग्राम में चौरी-चौरा घटना के सौ वर्ष पूरे होने पर समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक डाक टिकट जारी करेंगे.

दिल्‍ली हाट में राष्ट्रीय जनजातीय उत्‍सव आदि महोत्सव

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली स्थित दिल्‍ली हाट में राष्ट्रीय जनजातीय उत्‍सव आदि महोत्सव के उद्घाटन किया. आदिवासी हस्तशिल्प की विस्तृत परंपरा के बारे में श्री नायडू ने इन उत्पादों को बढ़ावा देने और लोकप्रिय बनाने तथा अपनी आय के स्रोतों में सुधार करने के लिए आदिवासियों के प्राकृतिक कौशल को सामने लाने की आवश्यकता पर बल दिया.

पल्‍स पोलियो अभियान 2021 शुरू

देशभर में 31 जनवरी से पल्‍स पोलियो अभियान 2021 शुरू हो गया. राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रपति भवन में पांच वर्ष से कम आयु के बच्‍चों को पोलियो को खुराक पिलाकर इस अभियान की शुरूआत की. यह दिन पोलियो रविवार के नाम से भी जाना जाता है. देश में 13 जनवरी 2011 को हावड़ा में पोलियो का अंतिम मामला देखा गया था और अब भारत एक दशक से पोलियो मुक्‍त है.

8वां भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय सिल्क मेला का आयोजन

8वें भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय सिल्क मेले का आयोजन 31 जनवरी से 4 फरवरी तक किया जा रहा है. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने इसका उद्घाटन किया. यह मेला भारत का सबसे बड़ा रेशम मेला है. इसे इंडियन सिल्क एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया गया है. भारत दुनिया का एकमात्र देश है जो रेशम, शहतूत, एरी, तसर, और मुगा की सभी चार प्रमुख किस्मों का उत्पादन करता है.

भारत की पहली महिला अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला की पुण्यतिथि

1 फरवरी को कल्पना चावला की पुण्यतिथि है. वह अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली भारतीय मूल की पहली महिला थीं. 1 फरवरी 2003 को वह उन सात अंतरिक्ष यात्रियों में से एक थीं जिनकी धरती के वायुमंडल में दोबारा प्रवेश के दौरान अमेरिकी बोर्ड स्पेस शटल ‘कोलंबिया’ में उनकी मृत्यु हो गई थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top