EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
27 जनवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

पद्म पुरस्कार 2021 की घोषणा, जानिए पद्म पुरस्कार के बारे में, पद्म पुरस्कार 2021 की पूरी सूची

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने वर्ष 2021 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा की. इस वर्ष कुल 119 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए जायेंगे. 7 लोगों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा.

इस वर्ष पद्म विभूषण सम्मान पाने वाले सूची में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, मूर्तिकार सुदर्शन साहू और इस्‍लामी विद्वान वहीदुद्दीन खान शामिल है. जाने माने गायक स्‍वर्गीय एसपी बालासुब्रमण्‍यम को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्‍मान से अलंकृत किया जाएगा.

लोकसभा की पूर्व अध्‍यक्ष सुमित्रा महाजन, जानी-मानी पार्श्‍व गायिका के एस चित्रा, वरिष्‍ठ कन्‍नड़ कवि चन्‍द्रशेखर कम्‍बारा, और सेवा निवृत्‍त लोकसेवक नृपेन्‍द्र मिश्रा पद्म भूषण सम्मान पाने वाले सूची में शामिल हैं. गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री स्‍वर्गीय केशुभाई पटेल, असम के पूर्व मुख्‍यमंत्री स्‍वर्गीय तरुण गोगोई और पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री स्‍वर्गीय राम विलास पासवान को मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्‍मानित किया जाएगा.

102 व्‍यक्तियों को पद्मश्री से सम्‍मानित करने की घोषणा की गई है. इनमें समाजसेविका सिंधुताई सपकाल, ब्रिटिश फिल्‍म निर्देशक पीटर ब्रूक और ग्रीक इंडोलॉजिस्‍ट निकोलस कज़ानस शामिल हैं. गोवा की पूर्व राज्‍यपाल मृदुला सिन्‍हा, भारतीय मूल के स्‍पेनिश नागरिक के जेसूट प्रिस्‍ट और स्‍वर्गीय लेखक फादर वालेस को मरणोपरांत पद्मश्री से अलंकृत किया जाएगा.

जाने पद्म पुरस्कार के बारे में, पद्म पुरस्कार 2021 की पूरी सूची…»

26 जनवरी 2021: भारत का 72वां गणतंत्र दिवस

देश में 26 जनवरी 2021 को 72वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुख्‍य समारोह राष्‍ट्रीय राजधानी में राजपथ पर आयोजित किया गया. यहां हर साल की तरह देश की संस्कृति को दिखाने वाली झाकियों के साथ भारतीय सेना ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया. राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली.

गणतंत्र दिवस समारोह के तहत कार्यक्रमों की शुरूआत आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई. इसके बाद राष्ट्रपति द्वारा ध्वजारोहण किया गया.

इस साल कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए परेड के गुजरने के मार्ग को छोटा कर दिया गया था. परेड की शुरूआत हमेशा की तरह विजय चौक से हुई लेकिन यह लालकिले की बजाय नेशनल स्टेडियम में जाकर संपन्न हुई.

72वां गणतंत्र दिवस: एक दृष्टि

  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल होना था लेकिन ब्रिटेन में कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उन्‍हें अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था.
  • समारोह में 32 झांकियां प्रदर्शित की गई जिनमें से 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की, 9 विभिन्न मंत्रालयों और विभागों तथा अर्धसैनिक बलों की और 6 रक्षामंत्रालय की थीं.
  • इन झांकियों में कार्बन न्यूट्रल लद्धाख की परिकल्पना को प्रदर्शित करने वाली झांकी प्रदर्शित की गई थी.
  • राफाल लड़ाकू विमान गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष रूप से प्रदर्शित किए गए. परेड का समापन इस विमान की उड़ान से हुआ था.
  • पहली बार बांग्लादेश के सशस्त्र बलों की टुकड़ी दिल्ली के राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लिया. इस सैन्य टुकड़ी में 122 जवान शामिल थे.

गणतन्त्र दिवस क्या है?

गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है. यह दिवस 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के आधिकारिक रूप से लागू होने की याद में मनाया जाता है. इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था.

किसी देश को गणतंत्र तब माना जाता है जब उस देश के प्रमुख का निर्वाचन जनता द्वारा किया जाए. एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान-सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था.

आधुनिक गणराज्‍यों की स्‍थापना इस विचार के साथ की गई है जहां सम्‍प्रभुता लोगों में विद्यमान हो. गणतंत्र शब्‍द का प्रयोग नवजागरण काल के लेखकों ने उन राज्‍यों के लिए किया जहां राजतंत्र नहीं थे. प्राचीन समय में सबसे उल्‍लेखनीय गणराज्‍यों में से एक रोमन गणराज्‍य था. 2017 तक दुनिया के 159 देश अपने अधिकारिक नामों के रूप में गणतंत्र शब्‍द का प्रयोग करते हैं.

गणतन्त्र दिवस समारोह का इतिहास

पहला गणतंत्र दिवस समारोह 1950 में दिल्‍ली के इ‍रविन एम्‍पीथियेटर में मनाया गया था. जिसे वर्तमान में मेजर ध्‍यानचंद नेशनल स्‍टेडियम के रूप में जाना जाता है. बाद के वर्षों में यह समारोह परेड़ किंग्‍जवे, लाल किला और रामलीला मैदान में आयोजित की गई.

1955 में राजपथ परेड़ के लिए स्‍थायी स्‍थल बन गया. उस समय राजपथ को किंग्‍जवे नाम से जाना जाता था. 1955 में जब राजपथ पर परेड़ हुई तब पाकिस्‍तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मोहम्‍मद को मुख्‍य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था.

बीटिंग रीट्रिट के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन

हर साल 29 जनवरी को विजय चौक पर होने वाले समारोह ‘बीटिंग रीट्रिट’ के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन होता है. यह 1950 के दशक की शुरूआत में उस समय शुरू हुआ जब भारतीय सेना के मेजर रॉबर्ट्स ने बैंड द्वारा प्रदर्शन का अनूठा तरीका विकसित किया था.


राष्ट्रपति ने 455 वीरता पुरस्‍कार और रक्षा अलंकरण से सम्मानित करने की स्‍वीकृति दी

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर सशस्‍त्र सैन्‍य कर्मियों को 455 वीरता पुरस्‍कार और रक्षा अलंकरण से सम्मानित करने की स्‍वीकृति दी. इनमें 1 महावीर चक्र, 5 कीर्ति चक्र, 5 वीर चक्र और 7 शौर्य चक्र शामिल हैं.

कर्नल बी संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र

16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा. संतोष बाबू ने 2020 में गलवान घाटी में संघर्ष के दौरान अपनी शहादत दी थी.


51वां भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव गोवा में आयोजित किया गया

51वां भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव (IFFI 2020) 16 से 24 जनवरी तक गोवा के पणजी में आयोजित किया गया था. इस दौरान भारतीय पैनोरमा, कैलिडोस्‍कोप, विश्‍व पैनोरमा और अन्‍य वर्गों में कुल 224 फिल्‍में दिखाई गईं थीं. विश्‍व के देशों की श्रृखंला में इस वर्ष का महोत्‍सव बांग्‍लादेश पर केन्‍द्रि‍त (कंट्री ऑफ फोकस) था.

इस महोत्‍सव का समापन समारोह पणजी के पास श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी स्‍टेडियम में आयोजित किया गया था. हिंदी फिल्‍मों की अपने जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री जीनत अमान समारोह की मुख्‍य अतिथि थीं. इस अवसर पर भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव के विजेताओं की भी घोषणा की गयी.

IFFI 2020 मुख्य पुरस्कार: एक दृष्टि

  • महोत्‍सव में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्‍कार विटोरियो स्‍टोरेरो को दिया गया. इनको सिनेमेटोग्राफी के तीन ऑस्‍कर मिले हैं.
  • प्रतिष्ठित स्‍वर्ण मयूर पुरस्‍कार (गोल्डन पीकॉक पुरस्कार) डेनमार्क की फिल्म ‘इनटू दि डार्कनेंस’ को दिया गया.
  • इंडियन पर्सनेलेटी ऑफ द ईयर पुरस्‍कार प्रसिद्ध एक्‍टर, प्रोडयूसर, डायरेक्‍टर, सिंगर इन हिन्‍दी एंड बंगाली सिनेमा श्री विश्‍वजीत चैटर्जी को दिया गया.

सतह-से-हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया

भारत ने हाल ही में नई पीडी की Akash-NG मिसाइल (प्रक्षेपास्त्र) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था. यह परीक्षण चांदीपुर परीक्षण परिसर LC-3 से किया गया था.

आकाश मिसाइल: एक दृष्टि

  • आकाश, स्वदेश में निर्मित मध्यम दूरी की सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल है. इसे को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है. यह भारतीय थल सेना और भारतीय वायु सेना के साथ परिचालन सेवा में है.
  • इसको एंटी मिसाइल के तौर पर भी उपयोग में लाया जा सकता है. इसमें लड़ाकू जेट विमान क्रूज़ मिसाइलों और हवा-से-सतह वाली मिसाइलों के साथ-साथ बैलिस्टिक मिसाइलों जैसे हवाई लक्ष्यों को बेअसर करने की क्षमता है.
  • आकाश 30 किलोमीटर की एक अवरोधक सीमा के साथ सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल है. इसका वजन 720 किलोग्राम व्यास 35 सेंटीमीटर और लंबाई 5.78 मीटर है.
  • आकाश सुपर सोनिक गति पर 2.5 मैक के आसपास पहुंचती है यह 18 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकती है. इस मिसाइल को चरण बद्घ सारिणी फायर कंट्रोल रडार द्वारा निर्देशित किया जाता है, जिसे राजेंद्र कहा जाता है. यह बैटरी स्तर रडार (BLR) के रूप में लगभग 7 किलोमीटर तक के टारगेट की ट्रैकिंग कर सकता है.
  • आकाश मिसाइल का पहला परीक्षण 1990 में किया गया था. पिछले दिनों आकाश मिसाइल की खरीद में दक्षिण एशिया के नौ देशों एवं अफ्रीकी मित्र देशों ने रुचि दिखाई.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

इटली के प्रधानमंत्री जुजेप्‍पे कोन्ते का इस्तीफा

इटली के प्रधानमंत्री जुजेप्‍पे कोन्ते ने इस्तीफा दे दिया है. पिछले सप्ताह श्री कोन्ते ने सीनेट में अपना बहुमत खो दिया था. इटली में कोरोना संकट के समय हुए खर्च को लेकर दलों में मतभेद उत्पन्न हो गया है.

भारतीय मूल की लेखिका और कवयित्री भानु कपिल को टीएस एलियट पुरस्कार के लिए चुना गया

भारतीय मूल की लेखिका और कवयित्री भानु कपिल को इंगलैंड के प्रतिष्ठित टीएस एलियट पुरस्कार के लिए चुना गया है. भानु को उनकी रचना “हाउ टू वॉश अ हार्ट” के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा.

वार्षिक कार्यक्रम भारत पर्व आयोजित किया जा रहा है

देशप्रेम की भावना जगाने का वार्षिक कार्यक्रम ‘भारत पर्व’ 26 से 31 जनवरी तक वर्चुअल प्लेटफार्म ‘www.bharatparv2021.com’ पर आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन स्थलों, व्यंजनों, हस्तशिल्प और अन्य विशिष्‍टताओं को प्रदर्शित किया जाएगा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला इस पर्व का उद्घाटन करेंगे. पर्यटन मंत्रालय हर साल गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर लालकिले की प्राचीर के सामने इसका आयोजन करता आ रहा है.

अयोध्या में मस्जिद निर्माण की प्रतीकात्मक शुरूआत

उत्तर प्रदेश में अयोध्या में मस्जिद निर्माण की प्रतीकात्मक शुरूआत 26 जनवरी से हो गई. मस्जिद का निर्माण इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन द्वारा अयोध्या जिले के धानीपुर गांव में आवंटित जमीन पर किया जा रहा है.

2021-22 में GDP वृद्धि दर 11.5 प्रतिशत रहने का IMF का अनुमान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने इस वर्ष भारत की GDP वृद्धि दर 11.5 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है. यदि यह अनुमान सही साबित होता है तो कोरोना संकट के इस दौर में भारत दुनिया का ऐसा एकमात्र देश होगा जिसकी वृद्धि दर दहाई अंक में होगी. इस अनुमान ने एक बार फिर भारत को सबसे तेज़ी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था वाला देश बना दिया है.

27 जनवरी: अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस

प्रत्येक वर्ष 27 जनवरी को ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस’ (International Holocaust Remembrance Day) के रूप में मनाया जाता हैं. यह दिवस द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुए प्रलय की त्रासदी के पीड़ितों की याद में मनाया जाता है.

माउंट मेरापी में विस्फोट

27 जनवरी को माउंट मेरापी में विस्फोट हो गया. माउंट मेरापी इंडोनेशिया का सबसे सक्रिय स्ट्रेटो ज्वालामुखी है. यह मध्य जावा एवं इंडोनेशिया के याग्याकार्टा (Yogyakarta) प्रांत के एक विशेष क्षेत्र के मध्य स्थित है. स्ट्रेटो ज्वालामुखी को समग्र ज्वालामुखी के रूप में जाना जाता है. यह एक शंक्वाकार ज्वालामुखी है जो कठोर लावा, टेफ्रा, प्यूमिस और राख की कई परतों द्वारा निर्मित होता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top