EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
10 दिसम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

ब्रेक डांस को आधिकारिक तौर पर ओलंपिक खेल में शामिल किया गया

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने ब्रेक डांस को आधिकारिक तौर पर ओलंपिक खेल में शामिल किया है. पेरिस में 2024 में होने वाले खेलों में इसे पहली बार शामिल किया गया है. ओलंपिक में ब्रेक डासिंग को ‘ब्रेकिंग’ के नाम से जाना जाएगा.

IOC ने पेरिस ओलंपिक खेलों में पदक स्पर्धाओं की संख्या टोक्यो ओलंपिक खेलों की तुलना में 10 कम कर दी है. अब वहां 329 पदक स्पर्धाएं होंगी. भारोत्तोलन की चार श्रेणियां कम कर दी गई. इसके अलावा स्केटबोर्डिग, स्पोर्ट क्लाइंबिंग और सर्फिंग को भी इन खेलों में शामिल किया गया.

फोर्ब्स ने दुनिया की सौ शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 4 भारतीय महिलाओं को शामिल किया

फोर्ब्स पत्रिका ने वर्ष 2020 में दुनिया की सौ शक्तिशाली महिलाओं की सूची हाल ही में जारी की है. इस सूची में वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन सहित 4 भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया है.

जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल शीर्ष स्थान पर

फोर्ब्स की इस सूची में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल लगातार दसवीं बार शीर्ष स्थान पर हैं. वहीं यूरोपियन सेंट्रल बैंक की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड लगातार दूसरी बार दूसरे स्थान पर रहीं. अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सूची में तीसरे पायदान पर हैं.

4 भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को सूची में 41वां स्थान मिला है. एचसीएल इंटरप्राइज की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा 55वें और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ 68वें पायदान पर रहीं. लैंडमार्क समूह की अध्यक्ष रेणुका जगतियानी को 98वां स्थान हासिल हुआ.


भारत और कतर ने एक विशेष कार्य-बल गठित करने का निर्णय

भारत और कतर ने एक विशेष कार्य-बल गठित करने का निर्णय लिया है. यह कार्य-बल कतर निवेश प्राधिकरण को देश में निवेश के लिए और सुविधा प्रदान करेगा.

दोनों देशों के बीच इस कार्य-बल के गठन का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल-सानी के बीच टेलीफोन पर हुई वार्ता में लिया गया. इस वार्ता में संकल्प व्‍यक्‍त किया गया कि देश में ऊर्जा मूल्य-श्रृंखला में कतर के निवेश की सम्‍भावनाओं का पता लगाया जाएगा. दोनों नेताओं ने निवेश और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में परस्‍पर सहयोग मजबूत करने पर भी चर्चा की.


राजकमल झा को रबिंद्रनाथ टैगोरे साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया

पत्रकार लेखक राजकमल झा को तीसरे रबिंद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह पुरस्कार उनके उपन्यास ‘द सिटी एंड द सी’ (The City and The Sea) के लिए दिया गया है. पुरस्कार विजेता की घोषणा डेनमार्क के कोपनहेगन में ऑनलाइन की गई.

झा की किताब ‘द सिटी एंड द सी’ दिसंबर 2012 के निर्भया बलात्कार एवं हत्या मामले पर आधारित है. पुरस्कार की दौड़ में अमिताव घोष की ‘गन आईलैंड’, निर्मला गोविंदराजन की ‘टैबू’ और रणजीत होसकोटे की ‘जोनाह्वेल’ भी शामिल थीं.

रबिंद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार: एक दृष्टि

रबिंद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार की स्थापना 2018 में अमेरिका के प्रकाशक बुंडालो ने विश्व शांति, साहित्य, कला, शिक्षा और मानवाधिकारों के मंच के तौर पर की थी. पुरस्कार स्वरुप पांच हजार डॉलर की राशि प्रदान की जाती है.

वर्ष 2019 में यह पुरस्कार ब्रिटिश मूल के भारतीय उपन्यासकार राणा दासगुप्ता को उनके उपन्यास ‘सोलो’ के लिए दिया गया था.


पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास की घोषणा की

भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास की घोषणा की. पटेल ने साल 2002 में भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंगम में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था. वह भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले सबसे युवा विकेटकीपर थे. उस समय उनकी उम्र 17 साल 153 दिन थी.

35 वर्षीय पार्थिव पटेल गुजरात राज्य से हैं. उन्होंने अपने 18 साल के करियर में भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 वनडे और दो T-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले थे. उन्होंने 194 प्रथम श्रेणी मैचों में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया था.


नौ राज्‍यों ने ‘एक राष्‍ट्र एक राशन कार्ड’ की योजना लागू करने की प्रक्रिया सम्‍पन्‍न की

देश के नौ राज्‍यों ने ‘एक राष्‍ट्र एक राशन कार्ड’ की योजना लागू करने की प्रक्रिया सम्‍पन्‍न कर ली है. ये राज्‍य हैं- आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, त्रिपुरा और उत्‍तर प्रदेश. इन राज्‍यों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में आवश्‍यक सुधारों की प्रक्रिया पूरी हो गई है. इसके बाद इन राज्‍यों को 23523 करोड़ रुपये का अतिरिक्‍त ऋण लेने की अनुमति दी गई है.

एक राष्‍ट्र एक राशन कार्ड व्‍यवस्‍था क्या है?

एक राष्‍ट्र एक राशन कार्ड व्‍यवस्‍था महत्‍वपूर्ण सुधार है जो खासतौर से अन्‍य राज्‍यों में जाकर काम करने वाले कामगारों के लाभ के लिए है. इस व्‍यवस्‍था के शुरू होने से ये सुनिश्चित होगा कि लाभार्थी विशेष रूप से दूसरे राज्‍यों में जाकर काम करने वाले मजदूर और उनके परिवार देशभर में कहीं भी उचित दर की दुकान से राशन ले सकें.


9 दिसम्बर: अंतरराष्‍ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस

प्रत्येक वर्ष 9 दिसम्बर को अंतरराष्‍ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस (International Anti-corruption Day) के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार एवं इसके उन्मूलन हेतु कारगर उपायों के प्रति जागरूकता फैलाना है.

इस वर्ष यानी 2020 के अंतरराष्‍ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘सत्‍य निष्‍ठा के साथ महामारी से निपटना’ (RECOVER with INTEGRITY) है.

31 अक्टूबर, 2003 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे एक दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी. इसके तहत, 9 दिसंबर को अंतरराष्‍ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया था.

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि प्रति वर्ष भ्रष्टाचार के जरिए खरबों डॉलर की चोरी होती है अथवा यह राशि रिश्वत के रूप में दी जाती है. यह राशि नियंत्रण जीडीपी के पांच प्रतिशत से अधिक है.


8 दिसम्बर: दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन का घोषणा पत्र दिवस

8 दिसम्बर 2020 को दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) का 36वां घोषणा पत्र दिवस (36th SAARC Founding Day) मनाया गया. इसी दिन सार्क समूह के घोषणा-पत्र पर हस्‍ताक्षर किये गए थे.

पिछला सार्क शिखर सम्‍मेलन वर्ष 2014 में काठमांडू में हुआ था. 2016 का शिखर सम्‍मेलन पाकिस्‍तान के इस्‍लामाबाद में होना था लेकिन उरी आतंकी हमले के बाद भारत ने इसमें शामिल होने से इंकार कर दिया था. बंगलादेश, भूटान और अफगानिस्‍तान के भी इंकार के बाद सम्‍मेलन रद्द कर दिया गया था. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

विदेशी उच्‍चायोगों ने भारतीय कोविड वैक्सीन के विकास संस्‍थानों का दौरा किया

भारत में 64 देशों के दूतावासों और उच्‍चायोगों के प्रमुखों के दल ने हैदराबाद में कोविड वैक्सीन के विकास और विनिर्माण में लगे भारत बायोटेक और बायोलॉजिकल ई-रिसर्च संस्‍थानों का दौरा किया. देश में वैक्‍सीन निर्माण के कार्य में तेजी के मद्देनजर इस दौरे को महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है.

16वें प्रवासी भारतीय दिवस-2021

16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन-2021 मनाने के लिए 9 जनवरी का दिन चुना गया है. इस सम्‍मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जनवरी, 2021 को करेंगे. प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन, 2021 का विषय- ‘आत्‍मनिर्भर भारत में योगदान’ है. प्रवासी भारतीय दिवस, भारत की प्रगति में विदेशों में बसे भारतीय समुदाय के योगदान का उत्सव मनाने का दिन है.

थलसेनाध्‍यक्ष UAE और सऊदी अरब की यात्रा पर

थलसेनाध्‍यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 9-13 दिसम्बर तक संयुक्‍त अरब अमारात (UAE) और सऊदी अरब की यात्रा पर हैं. वे वहां दोनों देशों के सेनाध्‍यक्षों और वरिष्‍ठ नेताओं के साथ बातचीत करेंगे. उनकी यह यात्रा इस अर्थ में ऐतिहासिक है क्‍योंकि पहली बार भारत से कोई थल सेनाध्‍यक्ष संयुक्‍त अरब अमारात और सऊदी अरब का दौरा कर रहे हैं.

शेख सबाह-अल-खालिद-अल अहमद-अल-सबाह कुवैत के प्रधानमंत्री नियुक्‍त

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शेख सबाह-अल-खालिद-अल अहमद-अल-सबाह को कुवैत का प्रधानमंत्री नियुक्‍त होने पर शुभकामनाएं दी है. अपने सन्देश में प्रधानमंत्री ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है कि दोनों देशों के बीच संबंध सुदृढ़ होंगे और इनका विस्‍तार होगा.

फिट इंडिया साइक्लोथॉन के दूसरे संस्करण का शुभारंभ

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘फिट इंडिया साइक्लोथॉन’ के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया. यह मेगा साइकलिंग इवेंट 7 से 31 दिसंबर 2020 तक चलेगा. इसका आयोजन देश भर के प्रत्येक जिले में आयोजित किया जाएगा.

9 दिसंबर: अपराध की रोकथाम के अंतर्राष्ट्रीय दिवस

प्रत्येक वर्ष 9 दिसंबर को नरसंहार के शिकार और इसके पीड़ितों की गरिमा को चिन्हित करने और इस अपराध की रोकथाम के अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Commemoration and Dignity of the Victims of the Crime of Genocide and of the Prevention of this Crime) के रूप में मनाया जाता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top