EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
30-31 अगस्त 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

राष्ट्रपति ने वर्ष 2019 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किए: पुरस्कार पाने वालों की सूची

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 29 अगस्त को वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार (National Sports Awards) 2020 से सम्‍मानित किये. उन्होंने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, तेनजिंग नोरगे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किये।

इन पुरस्‍कारों की घोषणा खेल मंत्रालय की 12 सदस्यीय चयन समिति ने की थी. समिति में पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह भी शामिल थे. समिति ने इस वर्ष 5 खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और 29 खिलाड़ियों की अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश की थी. इन पुरस्कारों के लिए 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2019 की उपलब्धियों पर विचार किया गया था. पढ़ें पूरा आलेख…»

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की राशि में बढ़ोतरी, राजीव गांधी खेल रत्न की पुरस्कार राशि 25 लाख रुपये

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता को दिए जाने वले धान-राशि में बढ़ोतरी की गयी है. इसकी आधिकारिक घोषणा खेल मंत्री किरण रिजिजू ने 29 अगस्त को की. यह बढ़ोतरी इस साल से प्रभावी होगी.

नई पुरस्कार राशि: एक दृष्टि

  1. राजीव गांधी खेल रत्न की पुरस्कार राशि को 7.5 लाख रुपये बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है.
  2. अर्जुन पुरस्कार की पुरस्कार राशि को 15 लाख रुपये कर दिया गया है, यह पहले 5 लाख रुपये थी.
  3. द्रोणाचार्य (आजीवन) पुरस्कारों की राशि को 5 लाख रुपये से 15 लाख रुपये कर दिया गया है.
  4. नियमित द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को 10 लाख रुपये दिये जायेंगे जो पहले 5 लाख रुपये होते थे.
  5. ध्यानचंद्र पुरस्कार विजेताओं की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गयी.

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने पद से त्यागपत्र दिया

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से 28 अगस्त को त्यागपत्र दे दिया। 65 वर्षीय आबे ने जापान के प्रधानमंत्री के रूप में 7 साल और 8 महीने कार्य किया.

शिंजो आबे जापान के इतिहास में सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधान मंत्री बन गए हैं. वे 26 दिसंबर 2012 से जापान के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे. इससे पहले उन्होंने जुलाई 2006 से सितंबर 2007 तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था. तब वह देश के सबसे कम उम्र (52 वर्ष) के प्रधानमंत्री बने थे.


29 अगस्त: राष्‍ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद का जन्म-दिन)

प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिन सुप्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. उनका जन्म इसी दिन 1905 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था.

राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन देश के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है. इन सम्मान में राजीव गांधी खेल रत्न, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के अलावा तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार आदि शामिल हैं.

मेजर ध्यानचंद: एक दृष्टि

  • मेजर ध्यानचंद ने भारत को ओलंपिक में 3 स्वर्ण पदक दिलवाए थे. भारत ने 1932 में 37 मैच में 338 गोल किए, जिसमें 133 गोल ध्यानचंद ने किए थे.
  • दूसरे विश्व युद्ध से पहले ध्यानचंद ने 1928 (एम्सटर्डम), 1932 (लॉस एंजिल्स) और 1936 (बर्लिन) में लगातार तीन ओलंपिक में भारत को हॉकी में स्वर्ण पदक दिलाए.
  • 1956 में ध्यानचंद को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.

29 अगस्त: परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस

प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day against Nuclear Tests) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य परमाणु हथियारों से होने वाले नुकसान एवं उनके दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरुक करना है.

2 दिसम्बर, 2009 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 29 अगस्त को परमाणु परीक्षण के खिलाफ अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया गया था. पहली बार यह दिवस वर्ष 2010 में मनाया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

जाने-माने कोच पुरूषोत्तम राय का निधन

एथलेटिक्स के जाने-माने कोच पुरूषोत्तम राय का 28 अगस्त को बेंगलुरु में निधन हो गया. उन्हें लाइफटाइम श्रेणी में प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया जाना था. वे 79 वर्ष के थे. श्री राय ने कई जानी-मानी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया था.

विदेशी मुद्रा भंडार 5.38 खरब डॉलर पर पहुंचा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 21 अगस्त को समाप्‍त हुए सप्ताह में लगभग 2.3 अरब डॉलर बढ़कर करीब 5.38 खरब डॉलर पर पहुंच गया है. समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी नकदी परिसम्पत्ति 2.6. अरब डॉलर बढ़कर 4.94 खरब डॉलर पर पहुंच गई. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार 33.10 करोड़ डॉलर घटकर 37.26 अरब डॉलर रह गया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top